IPL 2024: वानखेड़े में चमका दुबे जी का लड़का, मुंबई के खिलाफ लगाया आतिशी तड़का
Shivam Dubey Fifty: शिवम दुबे ने आईपीएल 2024 में अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आतिशी अर्धशतक जड़ दिया। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को 200 रन के पार पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका अदा की।

शिवम दुबे(साभार IPL/BCCI)
- मुंबई के खिलाफ शिवम दुबे ने खेली 38 गेंद में 66 रन की पारी
- जड़ा मौजूदा सीजन में दूसरा अर्धशतक
- बने सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल बल्लेबाज
शानदार रहा है आईपीएल 2024 में प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में शिवम दुबे का बल्ला जमकर चला है। सीजन में दुबे ने 6 मैच की 6 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 242 रन 60.50 के औसत और 163.51 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। नाबाद 66 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है जो उन्होंने मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेली। सीजन में उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े हैं। जिसमें 20 चौके और 15 छक्के जड़े हैं। 242 रन में से 170 रन शिवम ने चौकों और छक्कों की मदद से बनाए हैं वो भी बीच के ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए। उनकी बीच के ओवरों में ऐसी बल्लेबाजी का फायदा चेन्नई सुपर किंग्स को मिला है।
30 गेंद में पूरी की अर्धशतकीय साझेदारी
शिवम दुबे रविवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ चौथे पायदान पर बल्लेबाजी करने उतरे। उस वक्त टीम का स्कोर 7.5 ओवर में 60 रन था। ऐसी स्थिति में उन्होंने अपने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का साथ शानदार तरीके से दिया और मुंबई के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 30 गेंद में पूरी कर ली। इस साझेदारी में शिवम ने 29 रन का योगदान दिया।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: सीएसके की जर्सी में मुंबई के खिलाफ मैदान में उतरते ही एमएस धोनी ने रचा इतिहास
रुतुराज के साथ की 90 रन की साझेदारी
दोनों ने मिलकर सीएसके को 16वें ओवर की पहली गेंद पर 150 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन अगली ही गेंद गायकवाड़ हार्दिक पांड्या की गेंद पर मोहम्मद नबी के हाथों लपके गए। इसके साथ ही 90 (45) रन की साझेदारी का अंत हो गया।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्या चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ने जा रहे हैं चेतेश्वर पुजारा? सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल
अंत तक जमाए रहे पिच पर पैर
रुतुराज के आउट होने के बाद एक छोर थामे शिवम दुबे खड़े रहे। उन्होंने अंत तक विकेट नहीं गंवाया और दूसरे छोर पर खड़े डेरिल मिचेल और एमएस धोनी का साथ दिया और टीम को 206 रन के स्कोर तक पहुंचाने के बाद पवेलियन वापस लौटे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (sports News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

नवीन चौहान टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वो मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हैं। इनके पास ...और देखें

वो जिस तरह से रन बनाता है... दिनेश रामदीन ने ऋषभ पंत के लिए कही बड़ी बात

दिनेश कार्तिक ने कहा- IPL की वजह से अब भारत एक ही स्तर की 3 राष्ट्रीय टीम उतार सकता है

WPL 2025 FINAL: खिताबी मुकाबले से पहले कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया क्यों मुंबई इंडियंस को मिलेगा फायदा

All England Badminton: भारत के लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में फेंग से हारकर बाहर हुए

पाकिस्तान के 50 क्रिकेटरों की इंग्लैंड में बेइज्जती, 'द हंड्रेड' के लिए किस टीम ने नहीं खरीदा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited