IPL 2024,MI vs LSG Dream11 Prediction: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ

MI vs LSG Dream11 Prediction in Hindi, Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Playing XI: आईपीएल में आज लखनऊ और मुंबई की टीम आमने-सामने है। यह मुकाबला मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े में खेला जाएगा। चुनें MI vs LSG बेस्ट ड्रीम 11 टीम और देखें कौन होगा बेस्ट कप्तान और उपकप्तान आपकी टीम के लिए। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। Hardik Pandya vs KL Rahul Today Match,मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। लखनऊ के खिलाफ जसप्रीत बुमराह नहीं है। उनकी जगह अर्जुन तेंदुलकर को मौका दिया गया है। चोटिल तिलक वर्मा की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को मौका मिला है। टिम डेविड भी टीम में नहीं हैं।

मुंबई और लखनऊ का ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

मुख्य बातें
  • मुंबई और लखनऊ का मुकाबला आज
  • वानखेडे़ के मैदान पर होगा मुकाबला
  • मैच से पहले यहां चुनें ड्रीम इलेवन टीम
MI vs LSG Dream11 Prediction Today Match in Hindi, Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मुकाबला मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस से बाहर निकल चुकी मुंबई के लिए यह सीजन का आखिरी लीग मुकाबला है और वह जीत के साथ इसका अंत करना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ की टीम अब भी आधिकारिक रुप से प्लेऑफ से बाहर नहीं हुई है और उसे इस रेस में बने रहने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से उनके कप्तान केएल राहुल (KL Rahul), मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis), क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock), निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) और यश ठाकुर (Yash Thakur) पर निगाहें रहेंगी। वहीं, अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो भारतीय क्रिकेट फैंस चाहेंगे कि टी20 विश्व कप से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma), हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), arjun tendulkar और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) जैसे धुरंधर पूरी लय में वापस आ जाएं।

मुंबई इंडियंय प्लेइंग-11 (Mumbai Indians Playing-11)

End Of Feed