Live Updates

IPL 2025 Retention Players List, New Rules Live: रिटेंशन नियमों का जारी है इंतजार , जानिए कौन-कौन से हो सकते हैं बदलाव

IPL 2025 Retention Players List, IPL Retention New Rules 2025 (आईपीएल रिटेंशन 2025), India Premier League 2025 Latest Retention Policy News in Hindi Live: आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले बीसीसीआई आज रिटेंशन नियमों की घोषणा कर सकता है। आईपीएल 2025 रिटेंशन नियमों के लाइव अपडेट यहां देखें।

IPL 2025 Retention Players List, New Rules Live: रिटेंशन नियमों का जारी है इंतजार , जानिए कौन-कौन से हो सकते हैं बदलाव

IPL 2025 Retention Players List, New Rules Live: रिटेंशन नियमों का जारी है इंतजार , जानिए कौन-कौन से हो सकते हैं बदलाव

IPL 2025 Retention Players List, IPL Retention New Rules 2025 (आईपीएल रिटेंशन 2025), India Premier League 2025 Latest Retention Policy News in Hindi Live: आईपीएल के नए सीजन का आगाज अगले साल मार्च-अप्रैल में हो सकता है। इससे पहले नवंबर में मेगा ऑक्शन के होने की उम्मीद है। इस बीच खबर आ रही है कि बीसीसीआई आज रिटेंशन नियमों की औपचारिक ऐलान कर सकता है। सभी दस आईपीएल टीमें यह जानने का इंतजार कर रही हैं कि वे मेगा नीलामी से पहले कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं और क्या कोई राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड उपलब्ध होगा। पिछले दिनों हुए मुंबई में फ्रेंचाइजी मालिक और बीसीसीआई के बीच बैठक हुई थी। इस दौरान फ्रेंचाइजी ने बोर्ड से आग्रह किया था कि उन्हें 6-7 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी जाए। पिछले आईपीएल चक्र में 2018 और 2022 में हर चार साल में मेगा नीलामी आयोजित की गई थी।

Sep 27, 2024 | 12:09 AM IST

IPL 2025 Retention Policy:सनराइजर्स हैदराबाद कर सकती है इन प्लेयर्स को रिटेन

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस।
Sep 27, 2024 | 12:09 AM IST

IPL 2025 Retention Policy: पंजाब किंग्स कर सकती है इन प्लेयर्स को रिटेन

सैम कुरेन, कगिसो रबाडा, शशांक सिंह, अर्शदीप सिंह, आशुतोष शर्मा।
Sep 27, 2024 | 12:09 AM IST

IPL 2025 Retention Policy: राजस्थान रॉयल्स कर सकती है इन प्लेयर्स को रिटेन

निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, आयुष बदोनी।
Sep 27, 2024 | 12:08 AM IST

IPL 2025 Retention Policy: गुजरात टाइटन्स कर सकती है इन प्लेयर्स को रिटेन

शुभमन गिल, डेविड मिलर, साई सुदर्शन, मोहम्मद शमी, राशिद खान।
Sep 27, 2024 | 12:08 AM IST

IPL 2025 Retention Policy: दिल्ली कैपिटल्स कर सकती है इन प्लेयर्स को रिटेन

ऋषभ पंत, जैक फ्रेजर मैगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव
Sep 27, 2024 | 12:08 AM IST

IPL 2025 Retention Policy: कोलकाता नाइट राइडर्स कर सकती है इन प्लेयर्स को रिटेन

श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन।
Sep 27, 2024 | 12:07 AM IST

IPL 2025 Retention Policy: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर कर सकती है इन प्लेयर्स को रिटेन

विराट कोहली, फॉफ डुप्लेसी, विल जैक्स, यश दयाल, मोहम्मद सिराज
Sep 26, 2024 | 11:33 PM IST

IPL 2025 Retention Policy: इन पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियन्स

हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा,रोहित शर्मा
Sep 26, 2024 | 11:33 PM IST

IPL 2025 Retention Policy: इन पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है चेन्नई

रुतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी, मथीशा पथिराना, रवींद्र जडेजा, रचिन रवींद्र।
Sep 26, 2024 | 08:30 PM IST

IPL 2025 Retention Policy: पंजाब की टीम से हुई बांगर और ट्रेवर बायलिस की छुट्टी

रिकी पॉन्टिंग के पंजाब किंग्स का हेड कोच बनने के बाद पूर्व हेड कोच ट्रेवर बायलिस और सहायक कोच संजय बांगर की छुट्टी हो गई है।
Sep 26, 2024 | 04:56 PM IST

IPL 2025 Retention Policy: नेहरा बने रहेंगे गुजरात के हेड कोच

आशीष नेहरा गुजरात टाइटन्स के हेड कोच बने रहेंगे। ऐसे में गुजरात नए सिरे से उनकी देखरेख में नए सीजन के लिए टीम के गठन का ताना बाना बुनेगी।
Sep 26, 2024 | 02:59 PM IST

IPL 2025 Retention Policy: बाकी टीमों को नहीं होगा ज्यादा फायदा

राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर जैसी टीमों को बहुत फायदा नहीं होगा क्योंकि इन टीमों की कोर लगातार बदलती रहती है मिनिमम रिटेंशन के साथ भी ये नीलामी में नए सिरे से टीम बनाने उतरेंगी।
Sep 26, 2024 | 02:59 PM IST

IPL 2025 Retention Policy: केकेआर के साथ जुड़े रह सकते हैं नरेन और रसेल

पांच में से दो दो विदेशी खिलाड़ी अगर रिटेन हुए तो केकेआर एक बार फिर सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को टीम में बनाए रखना चाहेगी। इसके अलावा केकेआर नए सिरे से अपनी टीम का गठन कर सकती है।
Sep 26, 2024 | 02:46 PM IST

IPL 2025 Retention Policy: हैदराबाद की होगी चांदी

पिछले सीजन की फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद अपनी टीम में कप्तान पैट कमिंस,ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी को भी रिटेन कर सकती है। इसके अलावा उनके पास एक खिलाड़ी को रिटेन करने का विकल्प बचेगा।
Sep 26, 2024 | 02:07 PM IST

IPL 2025 Retention Policy: दिल्ली का दिल भी रहेगा बरकरार

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी पांच रिटेंशन से फायदे में रहेंगी। दिल्ली की टीम ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को रिटेन करना चाहती है। इसके अलावा अभिषेक पोरेल और ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर-मैक्गर्क भी उनकी विश लिस्ट में हैं। इन्हें रिटेन करके दिल्ली भी अपनी कोर बनाए रख पाएगी।
Sep 26, 2024 | 12:42 PM IST

IPL 2025 Retention Policy: सीएसके भी कर पाएगी धोनी को रिटेन

पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति मिलने का फायदा चेन्नई सुपर किंग्स को भी होगा। सीएसके टीम में एमएस धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन कर सकती है क्योंकि आईपीएल के इस पुराने नियम की वापसी होने की भी पूरी संभावना है। इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉन्वे और मशीथा पथिराना को भी रिटेन कर सकेगी।
Sep 26, 2024 | 12:40 PM IST

IPL 2025 Retention Policy: मुंबई इंडियंस की क्या है योजना

रिटेंशन नियम में अगर पांच खिलाड़ियों के रिटेन करने की अनुमति दी जाती है तो मुंबई इंडियंस को राहत मिलेगी। नए नियम के तहत मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी अपने कप्तान हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह के अलावा एक और खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है।
Sep 26, 2024 | 12:36 PM IST

IPL 2025 Retention Policy: 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, आईपीएल की हर टीम को 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति होगी। हालांकि, कोई RTM कार्ड उपलब्ध नहीं होगा।
Sep 26, 2024 | 12:29 PM IST

IPL 2025 Retention Policy: कब होगा मेगा ऑक्शन

कई रिपोर्टों के अनुसार, आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन नवंबर के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है। नीलामी भारत के बाहर आयोजित हो सकता है। हालांकि, अभी बोर्ड की ओर से इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Sep 26, 2024 | 12:28 PM IST

IPL 2025 Retention Policy: 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में प्रत्येक टीम को 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी गई थी। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के लिए यह संख्या 5 से 6 होने की उम्मीद है।
Sep 26, 2024 | 12:28 PM IST

IPL 2025 Retention Policy: कितने खिलाड़ियों को कर सकते हैं रिटेन

पिछले दिनों मुंबई में फ्रेंचाइजी मालिक और बीसीसीआई के बीच बैठक हुई थी। इस दौरान फ्रेंचाइजी ने बोर्ड से आग्रह किया था कि उन्हें 6-7 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी जाए।
Sep 26, 2024 | 12:28 PM IST

IPL 2025 Retention Policy: आईपीएल रिटेंशन नियमों की घोषणा आज होने की संभावना

बीसीसीआई आज कभी भी आईपीएल 2025 रिटेंशन नियमों का ऐलान कर सकता है। आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी की नजर भी नए रिटेंशन नियम पर है।
Sep 26, 2024 | 12:28 PM IST

IPL 2025 Retention Policy: ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है

आप सभी का हमारे लाइव ब्लॉग में स्वागत है। आईपीएल रिटेंशन नियमों की घोषणा आज होने की संभावना है। इसके ताजा अपडेट के लिए आप सभी हमारे साथ बने रहें।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited