IPL 2025: अपने खेल से सबको चुप करा दिया... धोनी को लेकर सुनील गावस्कर ने ऐसा क्यों कहा, जानिए वजह
IPL 2025, Sunil Gavaskar statement Against MS Dhoni: आईपीएल 2025 के पहले डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से होगा। इस मुकाबले के आगाज से पहले भारतीय दिग्गज ने एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया।



महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- AP)
IPL 2025, Sunil Gavaskar statement Against MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ करने जा रही है। यह मुकाबला खास होगा क्योंकि दोनों टीमें पांच-पांच बार की चैंपियन हैं। लेकिन सबसे ज्यादा नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर रहेंगी, जो अब भी इस टूर्नामेंट के अहम खिलाड़ी हैं।
धोनी के इस सीजन में खेलने को लेकर कई तरह की अटकलें थीं, लेकिन भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा कि जब भी लोगों ने धोनी पर सवाल उठाए, उन्होंने अपने खेल से सबको चुप करा दिया। धोनी जुलाई में 44 साल के हो जाएंगे और यह उनका लगातार 18वां आईपीएल सीजन होगा। इनमें से 16 सीजन उन्होंने सीएसके के लिए खेले हैं। उन्होंने अब तक 264 मुकाबलों में 5243 रन बनाए हैं और आईपीएल के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर हैं। उनके नाम 24 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
सुनील गावस्कर ने जियोहॉटस्टार से बातचीत में कहा, "हम धोनी दबाव क्यों डालें? जब भी लोगों ने उनकी क्षमता पर संदेह किया, उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन से जवाब दिया। इस उम्र में भी वह नेट्स में छक्के जड़ रहे हैं। उनके लिए उम्र महज एक संख्या है।" रविवार को जब धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे, तो उन्हें सीएसके के लिए 250 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ दो छक्कों की जरूरत होगी। धोनी ने सीएसके की कप्तानी करते हुए 212 मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें 128 मुकाबलों में जीत और 82 में हार मिली है।
धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे क्रिस गेल (357), रोहित शर्मा (280) और विराट कोहली (272) हैं। धोनी 2008 से सीएसके के साथ जुड़े हुए हैं और टीम को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं। हालांकि, 2016 और 2017 में स्पॉट फिक्सिंग विवाद के कारण जब टीम निलंबित हुई थी, तब वह कुछ समय के लिए अलग हुए थे। पिछले साल आईपीएल मेगा नीलामी में सीएसके ने उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर टीम में रखा है क्योंकि वह पिछले पांच साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने मुंबई और चेन्नई के इस मुकाबले को ‘एल क्लासिको’ कहा। उन्होंने कहा, "यह दोनों टीमें आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी हैं। चेन्नई अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर मुंबई पर हावी रही है, जैसे मुंबई अपने वानखेड़े स्टेडियम में सीएसके पर भारी पड़ती है।" यह दोनों टीमें अब तक 37 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें मुंबई ने 20 और चेन्नई ने 17 मुकाबले जीते हैं। हालांकि, पिछले साल खेले गए एकमात्र मैच में सीएसके ने मुंबई को 20 रनों से हराया था।
हेडन ने आगे कहा, "सीएसके की स्पिन गेंदबाजी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभाएगी। खासकर तब, जब टीम के पुराने साथी रविचंद्रन अश्विन भी वापस लौट आए हैं। चेपॉक की पिच फिरकी गेंदबाजों की मदद कर सकती है।"
(आईएएनएस)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के म...और देखें
WTC फाइनल से पहले रिटायरमेंट प्लान पर क्या बोले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा
INDA vs ENG LIONS Day 3 Highlights: मजबूत स्थिति में इंडिया-ए, खलील अहमद ने जड़ा विकेटों का चौका, ईश्वरन ने खेली कप्तानी पारी
French Open 2025: कार्लोस अल्कराज बने फ्रेंच ओपन चैंपियन, रिकॉर्ड 5 घंटे 29 मिनट लंबे फाइनल में यानिक सिनर को दी मात
ENG vs WI 2nd T20 Highlights: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे टी20 में दी मात, किया सीरीज पर कब्जा
पंजाब किंग्स के सह-मालिक ने क्यों की IPL के लिए बड़ी विडों की मांग?
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: वज़ीरपुर और एनएस मंडी से 66 बांग्लादेशी अवैध नागरिक पकड़े गए
Raja Raghuvanshi Murder: 'सोनम रघुवंशी से UP पुलिस ने नहीं की पूछताछ,मेघालय पुलिस को सौंप दिया जाएगा'
राजा रघुवंशी की मां बोलीं- बेटे को मरवाया है तो सोनम को फांसी हो, भाई ने कहा ...तब तक नहीं मानेंगे भाभी को आरोपी
NEET UG Result 2025 Date: जारी होने जा रही नीट यूजी फाइनल आंसर-की, जानें कब तक आएगा रिजल्ट
NCR में भीषण गर्मी का कहर जारी; बढ़े उमस के बीच झुलसा रही लू
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited