विश्व कप 2023 के लिए श्रीलंका को मिला नया कप्तान, इस खिलाड़ी के हाथ आई कमान
चोट की वजह से दसुन शनाका के विश्व कप 2023 से बाहर होने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कुशल मेंडिस के हाथों में टीम की कमान सौंपी है।



कुसल मेंडिस
लखनऊ: दसुन शनाका के चोट की वजह से विश्व कप 2023 से बाहर होने के बाद श्रीलंकाई टीम को नया कप्तान मिला है। कुशल मेंडिस के हाथों में विश्व कप के बाकी बचे मैचों के लिए श्रीलंकाई टीम की बागड़ोर सौंपी गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 अक्टूबर को खेले जाने वाले मुकाबले में मेंडिस श्रीलंका की कप्तानी करते नजर आएंगे। इससे पहले कुसल मेंडिस ने श्रीलंका की कप्तानी किसी भी फॉर्मेट में नहीं की है। इतने बड़े मंच पर उन्हें ये मौका मिला है। वो वनडे क्रिकेट में कप्तानी करने वाले श्रीलंका के 26वें खिलाड़ी हैं।
श्रीलंका को शुरुआती दो मैच में मिली है हार
कुसल मेंडिस के हाथों में अचानक बहुत बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। श्रीलंका की टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी नहीं रही है। उसे शुरुआती दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम को जीत की राह पर वापस लाने की उनके सामने बड़ी चुनौती है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में उनके सामने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के रूप में बड़ी चुनौती खड़ी है।
शानदार फॉर्म में हैं कुसल मेंडिस
28 वर्षीय कुसल मेंडिस टीम के अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने अबतक करियर में 114 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 33.46 के औसत से 3413 रन बनाए हैं। जिसमें 3 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। विश्व कप 2023 में मेंडिस शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अभ्यास मैच से लेकर अबतक अपने फॉर्म को बरकरार रखा है। अफगानिस्तान के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए अभ्यास मैच में मेंडिस ने 158 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 और पाकिस्तान के खिलाफ 122 रन की पारी खेली थी। ऐसे में उनके सामने अब चुनौती कप्तानी की जिम्मेदारी के साथ टीम के लिए रन बनाने की होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
नवीन चौहान टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वो मूल रूप से मध्य...और देखें
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट स्कोर: तीसरा T20I at Auckland, NZ vs PAK, Mar 21 2025- पाकिस्तान का लाइव स्कोर 88/1
PAK vs NZ 3rd T20 Live Streaming: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच को भारत में कब और कहां देखें, यहां जानिए
PAK vs NZ 3rd T20 Pitch Report: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट
Aaj Ka Toss Kaun Jeeta, PAK vs NZ 3rd T20: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 में किसने टॉस जीता
IPL 2025 All Teams Full Squads: शुरू हो रहा है क्रिकेट का त्योहार, देखिए सभी आईपीएल टीमें कैसी दिखती हैं
आ गई डेट, Noida International Airport से इस दिन शुरू होगी उड़ान! तैयारियां जोरों पर
Shitala Ashtami 2025 Puja Muhurat: शीतला अष्टमी पर माता की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, यहां जानिए सही जानकारी
बिहार चुनाव से पहले गूंजा आरक्षण का मुद्दा, संसद में राजद ने इस मांग को लेकर खोर्चा मोर्चा
Hinjawadi Minibus Fire Incident: 'मैं सदमे में हूं...ड्राइवर का वेतन नहीं है बकाया'; मिनी बस मालिक का दावा
एक सप्ताह में बढ़ जाएगा बिजली कनेक्शन लोड, NCR में यहां करें ऑनलाइन आवेदन; दफ्तर के चक्कर से मिला छुटकारा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited