LSG vs MI Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी मुंबई इंडियंस
LSG vs MI Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है, जहां बल्लेबाजों के लिए चीजें आसान नहीं रहने वाली है। मुंबई की बल्लेबाजी फिलहाल संघर्ष कर रही है।

आज का टॉस कौन जीता, लखनऊ और मुंबई का मैच (साभार-TNN)
LSG vs MI Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल में आज लखनऊ में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से है, जहां मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीम चौथी बार इस सीजन में उतरेगी। अब तक खेले गए 3 मुकाबलों में दोनों टीम केवल 2 प्वाइंटस ही हासिल कर पाई है। इसके पीछे की वजह खराब बल्लेबाजी रही है। मुंबई इंडियंस की बात करें तो रोहित के बल्ले से रन नहीं बन रहे हैं और अब तक 3 पारी में उनके नाम केवल 21 रन है। दूसरी ओर ऋषभ पंत भी बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं। अब तक खेले गए 3 पारी में उन्होंने केवल 17 रन बनाए हैं।
कैसा है इकाना का रिकॉर्ड
इकाना की बात करें तो इस मैदान पर अब तक कुल 15 मुकाबले खेले गए हैं। 15 में से 7 मुकाबला पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है तो 7 मुकाबला चेज करने वाली टीम के नाम रहा है। एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है। रिकॉर्ड को देखते हुए ऐसा लगता है कि यहां टॉस की भूमिका कुछ खास नहीं होती है। इतना जरूर है कि ओस के मद्देनजर टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
LSG बनाम MI टॉस का समय (LSG vs MI Toss Time)
LSG बनाम MI के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।
LSG बनाम MI टॉस की जगह (LSG vs MI Toss Venue)
LSG बनाम MIके बीच आज का मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
LSG बनाम MI आज का टॉस किसने जीता (LSG vs MI Toss Win Today)
LSG बनाम MI के बीच आज का मैच के टॉस मुंबई ने जीता।
मुंबई इंडियंस प्लेइंगइ इलेवन- विल जैक्स, रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर।
लखनऊ की प्लेइंग इलेवन- एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, अवेश खान।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

मैं समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम का अहम सदस्य हूं। मैं मूल रूप से बिहार, बांका जिले का रहने वाला हूं। पत्रका...और देखें

MI बनाम DC, Mumbai VS Delhi LIVE Score: मुंबई इंडियन्स को लगा दूसरा झटका, जैक्स बने मुकेश का शिकार, MI LIVE SCORE 73/3

ENG vs WI: विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुआ धाकड़, इस प्लेयर की हुई टीम में एंट्री

MI vs DC Match Toss Update:मुंबई इंडियन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत आज, जानिए किसने जीता टॉस

EXPLAINED: मुंबई इंडियंस के खिलाफ नॉकआउट मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल?

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, बाबर-रिजवान बाहर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited