MI IPL Team 2024 Players List LIVE: मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को किया था रिलीज, देखें रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

MI IPL Team 2024 Players List, Mumbai Indians Team Players List, Squad 2023: मुंबई इंडियंस (एमआई नीलामी 2024 लाइव) का पिछला दो सीजन अच्छा नहीं रहा था ऐसे में टीम इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है, यही कारण है कि टीम की कमान नए खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के हाथो में है।

mumbai indians Reatain and Released Player list

मुंबई इंडियंस रिटेन और रिलीज खिलाड़ी (साभार-TimesNowNavbharat Digital)

MI IPL Team 2024 Players List, Mumbai Indians Team Players List, Squad 2023: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में एक नए जोश और नई उम्मीद के साथ उतरेगी। टीम में सबसे बड़ा बदलाव हार्दिक पांड्या के रुप में हुआ है, जिन्होंने बतौर कप्तान एमआई में वापसी की है। उन्हें एमआई ने कैमरन ग्रीन के बदले ट्रेड किया था। हार्दिक में टीम अपना भविष्य तलाश रही है, यही कारण है कि वह एक नई टीम बनाना चाहती है जो जोश के साथ अपनी खोई हुई विरासत को आगे बढ़ाए। टीम ने इस बार ऑक्शन से पहले 11 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था, जिसमें सबसे बड़ा नाम जोफ्रा आर्चर का था। जोफ्रा के अलावा टीम ने झाई रिचर्ड्सन और क्रिस जॉर्डन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को जाने दिया। ऑक्शन में टीम 8 स्लॉट को भरने उतरेगी और उसके पर्स में 17.75 करोड़ रुपये हैं।

मुंबई इंडियंस के रिलीज किए गए खिलाड़ी (Mumbai Indian Released Player List)

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। यहां देखें MI द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट।
रमनदीप सिंह
रितिक शौकीन
राघव गोयल
जोफ्रा आर्चर
ट्रिस्टन स्टब्स
डुआन जानसन
झाई रिचर्डसन
रिले मेरेडिथ
क्रिस जॉर्डन
संदीप वॉरियर
मोहम्मद अरशद खान

मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी

खिलाड़ी रोल रिटेन प्लेयर प्राइस
रोहित शर्माबल्लेबाज16 करोड़
जेसन बेहरेनडॉर्फगेंदबाज75 लाख
आकाश मढवालगेंदबाज20 लाख
पीयूष चावलास्पिन गेंदबाज50 लाख
कुमार कार्तिकेयस्पिन गेंदबाज 20 लाख
जसप्रीत बुमराहतेज गेंदबाज 12 करोड़
नेहल वढ़ेराबल्लेबाज 20 लाख
शम्स मुलानीऑलराउंडर20 लाख
अर्जुन तेंदुलकरऑलराउंडर 30 लाख
विष्णु विनोदविकेटकीपर 20 लाख
टिम डेविडऑलराउंडर 8.25 करोड़
तिलक वर्माऑलराउंडर 1.7 करोड़
ईशान किशनविकेटकीपर 15.25 करोड़
सूर्यकुमार यादवबल्लेबाज 8 करोड़
डेवाल्ड ब्रेविसबल्लेबाज 3 करोड़
KKR Team IPL 2024 Retained and Released Full Players List
ट्रेड किए गए खिलाड़ीृ रोमारियो शेफर्ड( लखनऊ से ट्रेडेड) और हार्दिक पांड्या -कप्तान (गुजरात टाइटंस), मुंबई के पास ऑक्शन में जाने से पहले 15.25 करोड़ रुपये बचे हैं। मुंबई इंडियंस के 8 स्लॉट खाली हैं, जिसमें से 5 देशी और 3 ओवरसीज स्लॉट हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (sports News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited