MI vs CSK Pitch Report: मुंबई और चेन्नई के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025, MI vs CSK Pitch Report In Hindi Today Match: आज (20 April 2025) इंडियन प्रीमियर लीग में आड दो मुकाबले खेले जाने हैं दिन का दूसरा मुकाबला टूर्नामेंट की दो सबसे सफल टीमों मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट में संघर्ष कर रही हैं। मुंबई इंडियन्स की टीम अबतक खेले 7 मैच में से तीन में जीत और चार में हार के बाद सातवें स्थान पर है। उसके खाते में 6 अंक हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में दसवें स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स अबतक खेले 7 मैच में 2 जीत और 5 हार के बाद अंक तालिका में दसवें स्थान पर चल रही है। उसके खाते में 4 अंक हैं। मुंबई के खिलाफ चेन्नई का मुकाबला अहम है। अगर ये मैच चेन्नई गंवा देती है तो उसके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी। ऐसे में यहां हम जानेंगे मुंबई और चेन्नई के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट और खास आंकड़े।

MI vs CSK Pitch Report

मुंबई इंडिन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स पिच रिपोर्ट

MI vs CSK Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: आईपीएल का 18वां सीजन हर मैच के साथ और भी रोमांचक होता जा रहा है। मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai Indian vs Chennai Super Kings) के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट में संघर्ष कर रही हैं। मुंबई इंडियन्स की टीम अबतक खेले 7 मैच में से तीन में जीत और चार में हार के बाद सातवें स्थान पर है। उसके खाते में 6 अंक हैं। मुंबई इंडियन्स की टीम अबतक हैदराबाद, दिल्ली और केकेआर को मात देने में सफल हुई है। वहीं उसे आरसीबी, लखनऊ, गुजरात और चेन्नई के खिलाफ हार का मुंह इससे पहले खेले गए मुकाबलों में देखना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में दसवें स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स को अबतक खेले 7 मैच में 2 जीत और 5 हार मिली है। उसके खाते में 4 अंक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अबतक केवल लखनऊ और मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज कर सकी है। वहीं उसे कोलकाता, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के खिलाफ चेन्नई का मुकाबला अहम है। अगर ये मैच चेन्नई गंवा देती है तो उसके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी। आज मुंबई और चेन्नई के बीच बड़ा मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुंबई इंडियन्स की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई एमएस धोनी (MS Dhoni) कर रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग में आज मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच से पहले पॉइंट्स टेबल में इनकी मौजूदा स्थिति देख लेते हैं। मुंबई इंडियन्स की टीम अंक तालिका में 6 अंक लेकर आठवें स्थान पर है और उनका नेट रन रेट (NRR) 0.239 है। दूसरी तरफ, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खाते में 4 अंक हैं और वो दसवें स्थान पर काबिज है। सीएसके का नेट रन रेट इस समय -1.276 है। अब जान लेते हैं कि आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के टक्कर के आंकड़े क्या कुछ कहते हैं। लीग के इतिहास की दो सबसे सफल टीमों मुंबई और चेन्नई के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 39 मैच खेले गए हैं। जिसमें मुंबई ने 21 में जीत दर्ज की है जबकि 18 में बाजी चेन्नई के हाथ लगी है। दोनों टीमों के बीच आज होने वाला मुकाबला सीजन में दोनों के बीच खेला जाने वाला दूसरा मुकाबला है। इससे पहले चेन्नई में सीएसके ने मुंबई को मात दी थी। रविवार का मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। इस मैदान के आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो अब तक यहां पर मुंबई और चेन्नई के बीच 12 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें मेजबान मुंबई के खाते में 7 और चेन्नई के खाते में 5 मुकाबले गए हैं।

मुंबई इंडियन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच की पिच रिपोर्ट (MI vs CSK Pitch Report)

आज मुंबई और चेन्नई की टीमों के बीच खेला जाने वाला आईपीएल 2025 का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा। वानखेड़े की पिच लाल मिट्टी की उछाल वाली होती है जहां जमकर रन बनते हैं। लेकिन यहां खेले गए पिछले मुकाबले में पिच का मिजाज बदला हुआ था। यहां गेंद रुककर बल्ले पर आ रही थी। ऐसे में वानखेड़े की पिच को लेकर सटीक भविष्यवाणी कर पाना मुश्किल हो गया है। मुंबई इंडियन्स ने वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल में अबतक कुल 115 मैच खेले हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 55 में और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 63 मैच में जीत दर्ज की है। टॉस की भूमिका भी इस मैदान पर अहम रही है। जो टीम टॉस जीती है वो 115 में से 61 मैच में जीत दर्ज करने में सफल हुई है। इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर 1 विकेट पर 235 रन है जो आरसीबी ने बनाया था। यहां का न्यूनतम स्कोर 67 रन है जो कि केकेआर के नाम दर्ज है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर तकरीबन 170 रन है। यहां प्रतिओवर 8.57 रन बनते हैं।

आईपीएल में आज मुंबई और चेन्नई के बीच खेले जाने वाले मैच में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In MI vs CSK IPL Match Today)

मेजबान मुंबई इंडियन्स और मेहमान चेन्नई सुपर किंग्स बीच आज होने वाले आईपीएल 2025 के मैच में फैंस की निगाहें कई सितारों पर रहेंगी जो मैदान पर अपना दम दिखाने को बेताब होंगे। दोनों ही टीमों में ऐसे कई विश्व स्तरीय खिलाड़ी मौजूद हैं। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा (Rohit Sharma), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), तिलक वर्मा(Tilak Verma), जसप्रीत बुमराह (Japrit Burah), ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) पर नजरें होंगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों पर महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni), डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis), रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin), रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra), रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), शेख राशिद (Shekh Rashid) और शिवम दुबे (Shivam Dubey) पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी।

मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2025 में टीमें (Mumbai Indians And Chennai Super Kings In IPL 2025)

मुंबई इंडियंस:हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ, आयुष म्हात्रे, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मथीश पथिराना।

मुंबई में आज के मौसम का हाल (Mumbai Weather Today)

मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज आईपीएल 2025 के 38वें मैच का आयोजन मुंबई में होने जा रहा है, तो यहां के मौसम की जानकारी भी आपको दे देते हैं। मुंबई में गर्मी अपने चरम पर है। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश की कोई आशंका नहीं है। लेकिन समुद्र के किनारे स्थित मैदान पर उमस बहुत रहेगी। मैच के शुरुआत के समय तापमान 30 डिग्री रहेगा। वहीं उमस 63 प्रतिशत रहेगी। मैच के साथ-साथ उमस बढ़ती जाएगी ये खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबब होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वो मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हैं। इनके पास ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited