बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक जड़कर रिजवान ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

मोहम्मद रिजवान का शानदार फॉर्म अंतरराष्ट्रीय टी20 में बदस्तूर जारी है। पाकिस्तान से न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद भी उनके बल्ले से रन निकलने नहीं बंद हुए। शुक्रवार को त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 78 रन जड़ दिए और कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

Mohammad-Rizwan-

Image Credit: PCB

क्राइस्टचर्च: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान टी20 फॉर्मेट में इन दिनों अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। शुक्रवार को उन्होंने न्यूजीलैंड में खेली जा रही तीन देशों की त्रिकोणीय सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 50 गेंद में नाबाद 78 रन का पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की।

साल 2022 में पूरे किए 1500 रन

रिजवान ने अपनी इस आतिशी पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े। रिजवान ने सधे हुए अंदाज में शुरुआत करते हुए 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह उनका 8 मैच में छठा अर्धशतक था। इसके साथ ही वो एक कैलेंडर वर्ष में टी20 क्रिकेट में 1500 रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए। रिजवान से पहले क्रिस गेल और बाबर आजम ही ऐसा कर सके हैं। गेल ने साल 2012 में 1532 और साल 2015 में 1665 रन बनाए थे। वहीं बाबर आजम ने साल 2019 में 1607 और साल 2021 में 1779 रन बनाए थे।
रिजवान के लिए साल 2021 भी शानदार रहा था। पिछले साल उन्होंने टी20 फॉर्मेट में कुल 2,036 रन बनाए थे। इस साल वो अबतक सबसे छोटे फॉर्मेट के प्रोफेशनल मैचों में कुल 1,519 रन बना चुके हैं।

सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजरिजवान ने अपनी इस पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के जोस बटलर को पीछे छोड़ दिया। रिजवान ने अपने करियर के 2,337 अंतरराष्ट्रीय टी20 रन में से 2,196 रन बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज बनाए हैं। जैसे की रिजवान ने शुक्रवार को अपनी पारी का दूसरा रन बनाया उन्होंने इस मामले में बटलर को पीछे छोड़ दिया। बटलर ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 2,119 अंतरराष्ट्रीय टी20 रन बनाए हैं। रिजवान ने चार मैच बतौर बल्लेबाज खेले हैं। जिसमें उन्होंने 141 रन बनाए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (sports News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वो मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हैं। इनके पास ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited