बिना किसी को बताए चल देते थे धोनी..पूर्व ऑलराउंडर ने माही पर किया बड़ा खुलासा

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी को लेकर राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाड़ी डेनियल क्रिश्चियन ने एक बड़ा खुलासा किया है। ऑलराउंडर ने बताया है कि धोनी बिना पुछे कभी भी बल्लेबाजी करने चले जाते थे। जबकि कप्तान स्टीव स्मिथ थे।

महेंद्र सिंह धोनी स्टीव स्मिथ (फोटो- X)

मुख्य बातें
  • एमएस धोनी को लेकर बड़ा खुलासा
  • पूर्व साधी ने खोला राज
  • स्टीव स्मिथ की कप्तानी में भी धोनी लेते थे खुद निर्णय
MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी देखने के लिए फैंस आतुर हैं। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी धोनी को जल्दी बल्लेबाजी करने आने की सलाह दे चुके हैं। इसी बीच राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स में धोनी के साथ खेल चुके पूर्व साथी ने एक बड़ा खुलासा किया है। धाकड़ ऑलराउंडर डेनियल क्रिस्टियन ने उन दिनों को याद किया है जब धोनी बिना पुछे खुद ही पैड पहनकर बैटिंग करने पहुंच जाते थे।
दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग 2017 में महेंद्र सिंह धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेल रहे थे। उस सीजन में टीम की कमान स्टीव स्मिथ को सौंप दी गई थी। स्मिथ के लिए धोनी के होते हुए कप्तानी करना काफी कठिन था। इसका उन्होंने कई बार जिक्र भी किया है। स्मिथ भले ही कप्तानी कर रहे हो लेकिन धोनी कीपिंग करते हुए फील्ड सेट करते थे और तब भी बल्लेबाजी करने चले जाते थे, जब कोच और कप्तान डगआउट में रणनीति बनाने में व्यस्त होते थे। इसका खुलासा उन्हीं के टीम के खिलाड़ी डेनियल क्रिश्चियन ने किया है।

धोनी बिना पुछे करने चले जाते थे बल्लेबाजी

क्रिश्चियन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि "अगर हमने एक विकेट खो दिया, शायद 12-13 ओवर में, तो स्टोक्स या मुझे या किसी और को आगे जाना था। धोनी खड़े हुए, अपना गियर लगाया और बस ऐसे ही चले गए। उन्होंने किसी को नहीं बताया। स्मिथ या कोच फ्लेमिंग कुछ नहीं करने वाले थे।" इससे ये साफ होता है कि धोनी को भी स्मिथ ने खुली छूट दे दी थी।
End Of Feed