निकोलस पूरन ने तोड़ा मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी

Nicholas Pooran break Rizwan record: वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन लगातार नए कीर्तिमान अपने नाम करते जा रहे हैं। उन्होंंने हाल ही में कैरेबियाई प्रीमियर लीग में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे एक साल में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

nicholas pooran cpl

निकोलस पूरन (फोटो- CPL)

Nicholas Pooran break Rizwan record: निकोलस पूरन इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं, खासकर टी20आई प्रारूप में। पिछले एक साल में वह बेहतरीन फॉर्म में हैं, चाहे वह आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए हो या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए। उन्होंने अब कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए भी धूम मचा दी है। बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ अपने हालिया मैच में, उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के नाम एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
निकोलस पूरन ने CPL 2024 में बारबाडोज रॉयल्स के खिलाफ ट्रिनबागो के लिए 15 गेंदों में 27 रन बनाए। अब उन्होंने 2024 में सभी T20 मैचों में 2059 रन बनाए हैं। यह अब सभी T20 में एक कैलेंडर वर्ष में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 2021 में सबसे छोटे प्रारूप में 48 मैचों में 2036 रन बनाए थे।

एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी

निकोलस पूरन- 2,059 (2024)
मोहम्मद रिजवान- 2,036 (2021)
एलेक्स हेल्स- 1,946 (2022)
जोस बटलर- 1,833 (2023)
मोहम्मद रिजवान- 1,817 (2022)

एक साल में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड

निकोलस पूरन ने कुछ दिन पहले सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ सीपीएल गेम में खेलते हुए एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा। वह एक कैलेंडर वर्ष (2024) में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सभी मैचों- घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों में 150 छक्के लगाने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए। पूरन से पहले, क्रिस गेल ने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था, जब उन्होंने 2015 में 135 छक्के लगाए थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत ( Timesnowhindi.com) में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अक्टूबर 2023 से जुड़ें हैं। इससे पहले वह न्यूज 24 और इन्शॉर्ट्स जैस...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited