LIVE

PAK vs SA, World Cup 2023 Match Highlights: रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीता द. अफ्रीका, विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान

PAK vs SA, World Cup 2023 Match Highlights: रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीता द. अफ्रीका, विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान

PAK vs SA, World Cup 2023 Match Highlights: रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीता द. अफ्रीका, विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान

PAK vs SA, Pakistan vs South Africa World Cup Match Highlights: दक्षिण अफ्रीका का विश्व कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 1 विकेट के अंतर से जीत दर्ज करके पांचवीं जीत दर्ज की और भारत को पछाड़कर अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया। इस हार के साथ ही पाकिस्तान विश्वकप 2023 से तकरीबन बाहर हो गया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम 271 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक एडेन मार्करम की शानदार पारी की बदौलत हासिल कर सकी। मार्करम ने उतार चढ़ाव के बीच एक छोर संभाले रखा और 91(93) बनाकर आउट हुए और टूर्नामेंट में दूसरा शतक जड़ने से चूक गए। उनके अलावा और कोई दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सका। डेविड मिलर दूसरे सबसे सफल द. अफ्रीकी बल्लेबाज रहे। उन्होंने 29 रन की पारी खेली। उनके अलावा टेम्बा बावूमा ने 28 और क्विंटन डिकॉक ने 24 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए 3 विकेट शाहीन अफरीदी ने लिए। वहीं दो-दो सफलता मोहम्मद वसीम और ओसामा मीर को मिली। अंत में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक जीत केशव महाराज और तबरेज शम्सी की जोड़ी ने दिलाई। विजयी चौका द. अफ्रीकी टीम को लिए केशव महाराज ने जड़ा।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 270 रन बनाए। टीम ने तेज रफ्तार से रन बनाने की कोशिश की और लगातार विकेट गंवाती गई। टीम की तरफ से बाबर आजम और सऊद शकील ने शानदार पारी खेली और अर्धशतक जड़े। हालांकि ये दोनों बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वहीं अफ्रीका की तरफ से पहला मैच खेल रहे तबरेज शम्सी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 4 विकेट झटके।

Dec 7, 2024 | 03:16 PM IST

PAK vs SA Live Score: अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंचा द. अफ्रीका

अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका की टीम 6 मैच में 5 जीत के साथ भारत को पछाड़कर पहले पायदान पर काबिज हो गया है। उसके खाते में 10 अंक हैं और उसका नेट रन रेट 2.032 का हो गया है।
Dec 7, 2024 | 03:17 PM IST

PAK vs SA Live Score: तबरेज शम्सी बने प्लेयर ऑफ द मैच

पाकिस्तान की टीम के खिलाफ 1 विकेट के अंतर से रोमांचक जीत में विजयी चौका जड़ने वाले तबरेज शम्सी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने गेंदबाजी में 4 विकेट 60 रन देकर चटकाए थे। इसमें बाबर आजम का अहम विकेट भी शामिल था।
Dec 7, 2024 | 03:16 PM IST

PAK vs SA Live Score: पहली बार विश्व कप में लगातार चार मैच हारा पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम को विश्व कप के इतिहास में लगातार चार मैच में हार पहली बार मिली है। एक विकेट के अंतर से हार के साथ ही पाकिस्तान का विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो गया है।
Dec 7, 2024 | 03:16 PM IST

PAK vs SA Live Score: पाकिस्तान को मिली 1 विकेट से हार, विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान

केशव महाराज ने फाइन लेग की दिशा में चौका जड़कर द. अफ्रीका को एक विकेट से रोमांचक जीत दिला दी।
Dec 7, 2024 | 03:17 PM IST

PAK vs SA Live Score: जीत से 4 रन दूर द. अफ्रीका

तबरेज शम्सी ने पहली ही गेंद पर नवाज की एक रन लिया। जीत से 4 रन दूर द. अफ्रीका।
Dec 7, 2024 | 03:16 PM IST

PAK vs SA Live Score: मोहम्मद नवाज गेंदबाजी पर

48वें ओवर में बाबर आजम ने मोहम्मद नवाज के हाथों में गेंद थमाई है। स्ट्राइक पर तबरेज शम्सी हैं।
Dec 7, 2024 | 03:16 PM IST

PAK vs SA Live Score: जीत से 5 रन दूर द. अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने 47 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 266 रन बना लिए हैं। तबरेज शम्सी 3 और केशव महाराज 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Dec 7, 2024 | 03:18 PM IST

PAK vs SA Live Score: जीत से 5 रन दूर द. अफ्रीका

46वें ओवर की चौथी गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में तबरेज शम्सी ने एक रन लिया। जीत से अब 5 रन दूर द. अफ्रीका।
Dec 7, 2024 | 03:16 PM IST

PAK vs SA Live Score: जीत से 7 रन दूर दक्षिण अफ्रीका

46वें ओवर की शुरुआत मोहम्मद वसीम ने व्हाइड बॉल के साथ की। जीत से अब द. अफ्रीका 7 रन दूर है।
Dec 7, 2024 | 03:16 PM IST

PAK vs SA Live Score: जीत से 8 रन दूर दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका जीत के लिए 8 रन और बनाने हैं। 46 ओवर में 9 विकेट पर 263 रन द. अफ्रीका ने बना लिए हैं।
Dec 7, 2024 | 03:17 PM IST

PAK vs SA Live Score: द. अफ्रीका ने गंवाया नौवां विकेट, रऊफ ने दिलाई सफलता

दक्षिण अफ्रीका ने नौवां विकेट पारी के 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर गंवाया। हारिस रऊफ ने अपनी ही गेंद पर शानदार कैच फॉलो थ्रू में लपका। जीत के लिए 11 रन 27 गेंद में द. अफ्रीका को बनाने हैं। तबरेज शम्सी केशव महाराज का साथ देने उतरे हैं।
Dec 7, 2024 | 03:16 PM IST

PAK vs SA Live Score: जीत से 11 रन दूर द. अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने 45 ओवर में 8 विकेट पर 260 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 11 रन और बनाने हैं। महाराज 2 और नगिडी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Dec 7, 2024 | 03:16 PM IST

PAK vs SA Live Score: जीत से 15 रन दूर द. अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने 44 ओवर में 8 विकेट पर 256 रन बना लिए हैं। जीत के लिए द अफ्रीका को 15 रन 36 गेंद में और बनाने हैं। महाराजा 1 और नगिडी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Dec 7, 2024 | 03:17 PM IST

PAK vs SA Live Score: जीत से 17 रन दूर द. अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने 43 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 254 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 17 रन 42 गेंद में बनाने हैं। उसके पास 2 विकेट शेष हैं। केशव महाराज 1 और नगिडी 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Dec 7, 2024 | 03:16 PM IST

PAK vs SA Live Score: कोएत्जी बने शाहीन का शिकार

शाहीन अफरीदी ने 42वें ओवर की पहली गेंद पर गेराल्ड कोएत्जी को विकेट के पीछे लपकवाकर अपनी टीम को आठवीं सफलता दिलाई। कोएत्जी 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही द. अफ्रीका का स्कोर 8 विकेट पर 250 रन हो गया। जीत के लिए द. अफ्रीका को 21 रन और बनाने हैं। मैदान पर लुंगी नगिडी और केशव महाराज हैं।
Dec 7, 2024 | 03:16 PM IST

PAK vs SA Live Score: मार्करम बने ओसामा का शिकार, जीत से 21 रन दूर द. अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका का एक छोर संभाले एडेन मार्करम 41वें ओवर की दूसरी गेंद पर ओसामा मीर की गेंद को चौके के लिए भेजने की कोशिश में कवर्स पर लपके गए। उन्होंने 93 गेंद में 91 रन की पारी खेली। वो दक्षिण अफ्रीका के आउट होने वाले सातवें बल्लेबाज रहे। इसके साथ ही द. अफ्रीका का स्कोर 250 रन 7 विकेट के नुकसान पर हो गया। केशव महाराज 0 और गेराल्ड कोएत्जी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Dec 7, 2024 | 03:16 PM IST

PAK vs SA Live Score: जीत से 22 रन दूर द. अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 249 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 60 गेंद में 22 रन और बनाने हैं। मार्करम 91 और कोएत्जी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Dec 7, 2024 | 03:16 PM IST

PAK vs SA Live Score: जीत से 36 रन दूर द. अफ्रीका

द. अफ्रीका ने 37 ओवर में 6 विकेट खोकर 235 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए उसे 36 रन और बनाने हैं। एडेन मार्करम 85 और गेराल्ड कोएत्जी 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Dec 7, 2024 | 03:16 PM IST

PAK vs SA Live Score: यानसेन बने रऊफ का शिकार, द. अफ्रीका को लगा छठा झटका

दक्षिण अफ्रीका ने 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छठा विकेट 36.5 ओवर में 235 के स्कोर पर गंवाया। यानसेन 20(14) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनका शानदार कैच बाबर आजम ने लपका। जीत से 38 रन दूर है अब द. अफ्रीका।
Dec 7, 2024 | 03:18 PM IST

PAK vs SA Live Score: मिलर बने शाहीन का शिकार

डेविड मिलर पारी के 34वें ओवर की पहली गेंद पर विकेट के पीछे शाहीन अफरीदी की गेंद पर लपके गए। वो 29 रन बना सके। 206 रन पर द. अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट हो गया।
Dec 7, 2024 | 03:17 PM IST

PAK vs SA Live Score: जीत से 75 रन दूर द. अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने जीत के लिए 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 31.2 ओवर में 4 विकेट पर 196 रन बना लिए हैं। मार्करम 68 और मिलर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Dec 7, 2024 | 03:16 PM IST

PAK vs SA Live Score: द. अफ्रीका ने 29 ओवर में बनाए 188 रन

द. अफ्रीका ने 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 29 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए हैं। मार्करम 64 और मिलर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 83 रन द. अफ्रीका को और बनाने हैं।
Dec 7, 2024 | 03:18 PM IST

PAK vs SA Live Score: 26 ओवर में द. अफ्रीका ने बनाए 4 विकेट पर 161 रन

द. अफ्रीका ने 26 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम 56(53) और मिलर 10(13) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Dec 7, 2024 | 03:17 PM IST

PAK vs SA Live Score: मार्करम ने जड़ा अर्धशतक

एडेन मार्करम ने 25वें ओवर की आखिरी गेंद पर ओसोमा मीर की गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 गेंद में पूरा किया।
Dec 7, 2024 | 03:18 PM IST

PAK vs SA Live Score: 150 रन के करीब पहुंचा द. अफ्रीका

जीत के लिए 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए द. अफ्रीका ने 23 ओवर में 4 विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं। मिलर 6 (4) और मार्करम 46(44) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Dec 7, 2024 | 03:16 PM IST

PAK vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगा चौथा झटका, क्लासेन को मोहम्मद वसीम ने भेजा पवेलियन

दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका पारी के 22वें ओवर की चौथी गेंद पर हेनरिक क्लासेन के रूप में लगा। क्लासेन 12 रन बनाकर डीप थर्ड मैन बाउंड्री पर ओसामा मीर के हाथों लपके गए। इसके साथ ही द. अफ्रीका का स्कोर 134 रन पर 4 विकेट हो गया।
Dec 7, 2024 | 03:16 PM IST

PAK vs SA Live Score: द. अफ्रीका ने 21 ओवर में बनाए 134/3 रन

द. अफ्रीका ने जीत के लिए 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 21 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। मार्करम 42 और क्लासेन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Dec 7, 2024 | 03:15 PM IST

PAK vs SA Live Score: डुसें बने ओसामा का शिकार

रासी वान डर डुसें ओसोमा की गेंद पर एलबीडब्लू होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 21 (39) रन बनाए। इसके साथ ही द. अफ्रीका का स्कोर 121 रन पर 3 विकेट हो गया।
Dec 7, 2024 | 03:15 PM IST

PAK vs SA Live Score: 14वें ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीकी टीम 14वें ओवर की चौथी गेंद पर 100 रन के पार एडेन मार्करम के मोहम्मद नवाज की गेंद पर मिड विकेट की दिशा में जड़े शानदार छक्के की मदद से पहुंच गया। 14 ओवर में द. अफ्रीका ने 2 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। मार्करम 30 (19) और डुसें 13 (24) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Dec 7, 2024 | 03:17 PM IST

PAK vs SA Live Score: 100 रन के करीब पहुंचा द. अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीकी टीम तेजी से 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 100 रन के करीब पहुंच गई है। 13 ओवर में द. अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर 93 रन बना लिए हैं। मार्करम 22 और डुसें 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Dec 7, 2024 | 03:15 PM IST

PAK vs SA Live Score: 10 ओवर में द. अफ्रीका ने बनाए 2 विकेट पर 67 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम 0 और रासी वान डर डुसें 9 रन बनाकर मैदान पर डटे हैं।
Dec 7, 2024 | 03:17 PM IST

PAK vs SA Live Score: बावूमा बने मोहम्मद वसीम का शिकार

द. अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावूम अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे। उन्हें मोहम्मद वसीम जूनियर ने कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। बावूमा 28 (27) रन बना सके। उन्होंने 5 चौके और एक छक्का जड़ा। बावूमा के आउट होते ही द. अफ्रीका का स्कोर 67 रन पर 2 विकेट हो गया।
Dec 7, 2024 | 03:16 PM IST

PAK vs SA Live Score: द. अफ्रीका ने बनाए 7 ओवर में 1 विकेट पर 52 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 7 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर द. अफ्रीका ने 50 रन के आंकड़े को बावूमा के चौके की मदद से पार किया। बावूमा 17 (18) और डुसें 5(10) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Dec 7, 2024 | 03:15 PM IST

PAK vs SA Live Score: द. अफ्रीका ने बनाए 6 ओवर में 1 विकेट पर 39 रन

दक्षिण अफ्रीका ने जीत के लिए 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं। बावूमा 5 और डुसें 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Dec 7, 2024 | 03:15 PM IST

PAK vs SA Live Score: द. अफ्रीका ने बनाए 4 ओवर में 35 रन

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं। बावुमा 4 और वान डर डुसें 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Dec 7, 2024 | 03:17 PM IST

PAK vs SA Live Score: शाहीन अफरीदी ने किया डिकॉक का शिकार

दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान के खिलाप पहला झटका पारी के चौथे ओवर में फॉर्म में चल रहे क्विंटन डिकॉक के रूप लगा। डिकॉक अच्छी शुरुआत के बाद छक्का जड़ने की कोशिश में मिड विकेट पर लपके गए। उन्होंने 24 (14) रन बनाए। इस दौरान 5 चौके भी जड़े।
Dec 7, 2024 | 03:16 PM IST

PAK vs SA Live Score: 3 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 34/0 रन

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जीत के लिए 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 34 रन बना लिए हैं। डिकॉक 24 (11) और बावूमा 4 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Dec 7, 2024 | 03:15 PM IST

PAK vs SA Live Score: शादाब खान हुए चोटिल

पाकिस्तान ने गेंदबाजी की शुरुआत इफ्तिखार अहमद ने की। इसी ओवर में फील्डिंग करते हुए शादाब खान चोटिल हो गए। पहले ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 11 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं। क्विंटन डिकॉक 5 और टेम्बा बावूमा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Dec 7, 2024 | 03:16 PM IST

PAK vs SA Live Score: पाकिस्तान की पारी समाप्त

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 270 रन बनाए। टीम ने तेज रफ्तार से रन बनाने की सोची और लगातार विकेट गंवाते गए। टीम की तरफ से बाबर आजम और सऊद शकील ने शानदार पारी खेली और अर्धशतक जडा। हालांकि ये दोनों इसे आगे बढ़ाने में नाकाम रहे। वहीं अफ्रीका की तरफ से पहला मैच खेल रहे तबरेज शम्सी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 4 विकेट झटके।
Dec 7, 2024 | 03:17 PM IST

PAK vs SA Live Score: शादाब खान अर्धशतक से चूके

पाकिस्तान को छठा झटका लग गया है। टीम के उप-कप्तान शादाब खान शॉट मारने के चक्कर में आउट हो गए हैं।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited