लाइव अपडेट्स

Asia Cup 2023: पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रन से हराकर जीत के साथ किया आगाज

Pakistan vs Nepal: पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रन से हराकर एशिया कप में जीत के साथ शुरुआत की है। नेपाल के सामने 343 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम केवल 104 रन बनाकर ढेर हो गई।

Asia Cup 2023: पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रन से हराकर जीत के साथ किया आगाज
Pakistan vs Nepal: पाकिस्तान ने नेपाल के खिलाफ विशाल जीत के साथ एशिया कप 2023 की शुरुआत की है। मुल्तान में खेले गए पहले मुकाबले में उसने नेपाल की टीम को 238 रन के बड़े अंतर से मात दी। नेपाल के सामने जीत के लिए 343 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम केवल 104 रन बनाकर ढेर हो गई।

इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद के शानदार शतकीय पारी के दम पर मेहमान नेपाल टीम के सामने 343 रन का लक्ष्य रखा। आजम ने 131 गेंद पर 151 रन की पारी खेली। इफ्तिखार अहमद ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ते हुए 71 गेंद पर नाबाद 109 रन की पारी खेली। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 214 रन की शानदार साझेदारी की।
Aug 30, 2023 | 09:30 PM IST

PAK vs NEP Match Live: पाकिस्तान ने नेपाल को हराया

मुल्तान में खेले गए पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नेपाल की टीम को 238 रन के बड़े अंतर से मात दी। नेपाल के सामने जीत के लिए 343 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम केवल 104 रन बनाकर ढेर हो गई।
Aug 30, 2023 | 09:24 PM IST

PAK vs NEP Match Live: जीत के करीब पाकिस्तान

एशिया कप 2023 में पहली जीत से केवल 1 कदम की दूरी पर खड़ी है पाकिस्तान, 343 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल ने 104 रन के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए हैं।
Aug 30, 2023 | 08:49 PM IST

PAK vs NEP Match Live: नेपाल की टीम संघर्ष कर रही है

पाकिस्तान के सामने नेपाल का संघर्ष जारी है। 17 ओवर के बाद टीम 4 विकेट खोकर 82 रन बना चुकी है। 33 ओवर में उसे जीत के लिए अब भी 261 रन की दरकार है।
Aug 30, 2023 | 07:57 PM IST

PAK vs NEP Match Live: 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है नेपाल

7 ओवर के बाद नेपाल की टीम 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है। आरिफ शेख और सोमपाल कामी कर रहे हैं बल्लेबाजी।
Aug 30, 2023 | 07:26 PM IST

PAK vs NEP Match Live: नेपाल की बल्लेबाज जारी

नेपाल ने 1 ओवर 1 विकेट के नुकसान पर 10 रन बना लिए हैं। कुशल भर्टेल 8 रन बनाकर अफरीदी की गेंद पर आउट हो गए। नेपाल के सामने 343 रन का लक्ष्य है।
Aug 30, 2023 | 06:53 PM IST

PAK vs NEP Match Live: पाकिस्तान ने नेपाल के सामने 343 रन का लक्ष्य रखा

पाकिस्तान ने पहले मुकाबले में नेपाल के सामने 343 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने 151 और इफ्तिखार अहमद ने नाबाद 109 रन की पारी खेली।
Aug 30, 2023 | 06:43 PM IST

PAK vs NEP Match Live: इफ्तिखार अहमद का शतक

इफ्तिखार अहमद ने 67 गेंदों में जड़ा वनडे करियर का पहला शतक।
Aug 30, 2023 | 06:34 PM IST

PAK vs NEP Match Live: पाकिस्तान का स्कोर 300 रन के पार

पाकिस्तान ने नेपाल के सामने खेलते हुए 300 रन का स्कोर पार कर लिया है। अब भी दो ओवर का खेल बाकी है।
Aug 30, 2023 | 06:05 PM IST

PAK vs NEP Match Live: इफ्तिखार अहमद का अर्धशतक

इफ्तिखार अहमद ने 43 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। साथ ही कप्तान बाबर ने भी 109 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। दोनों के बीच 100 रन की साझेदारी हो चुकी है।
Aug 30, 2023 | 05:49 PM IST

PAK vs NEP Match Live: पाकिस्तान के 200 रन पूरे

पाकिस्तान की टीम ने 38 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं। बाबर अपने 19वें वनडे शतक के करीब हैं, जबकि इफ्तिखार अहमद उनका साथ दे रहे हैं।
Aug 30, 2023 | 05:29 PM IST

PAK vs NEP Match Live: एक और शतक के करीब बाबर

पाकिस्तान ने 33 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 71 और इफ्तिखार अहमद 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Aug 30, 2023 | 05:06 PM IST

PAK vs NEP Match Live: बाबर का अर्धशतक पूरा

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 72 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की।
Aug 30, 2023 | 04:51 PM IST

PAK vs NEP Match Live: पाकिस्तान ने अपना तीसरा विकेट खोया

पाकिस्तान ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। मोहम्मद रिजवान 44 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं। उन्होंने बाबर आजम के साथ तीसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की। रिजवान दूसरे बल्लेबाज हैं जो इस मैच में रन आउट हुए हैं। इससे पहले इमाम भी रन आउट हुए थे।
Aug 30, 2023 | 04:43 PM IST

PAK vs NEP Match Live: बाबर और रिजवान की शानदार बल्लेबाजी जारी

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की शानदार बल्लेबाजी जारी है। पाकिस्तान ने 23 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज अपने-अपने अर्धशतक के करीब हैं।
Aug 30, 2023 | 04:24 PM IST

PAK vs NEP Match Live: बाबर और रिजवान ने कराई वापसी

बाबर और रिजवान ने कराई वापसी, शुरुआती दो विकेट खोने के बाद तीसरे विकेट के लिए की अर्धशतकीय साझेदारी।
Aug 30, 2023 | 04:04 PM IST

PAK vs NEP Match Live: पाकिस्तान के 50 रन पूरे

पाकिस्तान के 50 रन पूरे, बाबर और रिजवान क्रीज पर मौजूद
Aug 30, 2023 | 03:35 PM IST

PAK vs NEP Match Live: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका

पाकिस्तान ने लगातार दो विकेट गंवा दिए हैं। फखर जमान के बाद इमाम उल हक भी 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इमाम रन आउट हुए।
Aug 30, 2023 | 03:30 PM IST

PAK vs NEP Match Live: पाकिस्तान ने अपना पहला विकेट खो दिया

पाकिस्तान ने 21 के स्कोर पर अपना पहला विकेट खो दिया है। करन ने फखर जमान को 14 रन के स्कोर पर विकेटकीपर के हाथों कैच कराया।
Aug 30, 2023 | 03:28 PM IST

PAK vs NEP Match Live: पाकिस्तान की सधी हुई शुरुआत

पाकिस्तान ने धीमी लेकिन अच्छी शुरुआत की है। 5 ओवर में पाकिस्तान ने बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। 5वें ओवर में इमाम को सोमपाल की गेंद पर एक जीवनदान भी मिला।
Aug 30, 2023 | 03:03 PM IST

PAK vs NEP Match Live: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है पाकिस्तान की टीम, पाकिस्तान की ओर से फखर और इमाम उल हक ने की है पारी की शुरुआत।
Aug 30, 2023 | 02:44 PM IST

PAK vs NEP Match Live: ये है पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

फखर ज़मां, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मुहम्मद नवाज, शाहीन फरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ
Aug 30, 2023 | 02:42 PM IST

PAK vs NEP Match Live: ये है नेपाल की प्लेइंग इलेवन

कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), आरिफ शेख, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी
Aug 30, 2023 | 02:40 PM IST

PAK vs NEP Match Live: 2018 में मिला नेपाल को वनडे स्टेटस

नेपाल क्रिकेट टीम को 2018 में वनडे स्टेटस मिला और बेहद कम समय में वह एशिया कप जैसे बड़े मंच पर खेलने के लिए तैयार है।
Aug 30, 2023 | 02:32 PM IST

PAK vs NEP Match Live: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
Aug 30, 2023 | 02:29 PM IST

PAK vs NEP Match Live: 15 साल बाद मल्टीनेशन टूर्नामेंट पाकिस्तान में हो रहा है

इस खास पल के लिए पाकिस्तान के फैंस को 15 साल का इंतजार करना पड़ा। इतने लंबे गैप के बाद यहां कोई मल्टीनेशन टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है।
Aug 30, 2023 | 02:25 PM IST

PAK vs NEP Match Live: एशिया कप के लिए श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया

Aug 30, 2023 | 02:13 PM IST

PAK vs NEP Match Live: देखिए एशिया कप ट्रॉफी की चमचमाती तस्वीर

Aug 30, 2023 | 02:04 PM IST

PAK vs NEP Match Live: थोड़ी देर में शुरू हो जाएगा पाक बनाम नेपाल का मुकाबला

वनडे क्रिकेट में पहली बार नेपाल और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने है। पाकिस्तान जहां इस फॉर्मेट की नंबर वन टीम है वहीं रैंकिंग में नेपाल का स्थान 15वें नंबर पर है।
Aug 30, 2023 | 12:34 PM IST

PAK vs NEP Match Live Streaming: कहां देखें पाकिस्तान और नेपाल के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

पाकिस्तान और नेपाल के बीच एशिया कप के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Aug 30, 2023 | 12:34 PM IST

PAK vs NEP Match Live: कितने बजे शुरू होगा पाकिस्तान और नेपाल के बीच एशिया कप का पहला मैच

पाकिस्तान और नेपाल के बीच एशिया कप का पहला मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 2.30 बजे होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 2 बजे होगा।
Aug 30, 2023 | 12:33 PM IST

PAK vs NEP Match Live Telecast: कहां देख सकते हैं पाकिस्तान और नेपाल के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट

पाकिस्तान और नेपाल के बीच एशिया कप के पहले मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
Aug 30, 2023 | 12:33 PM IST

PAK vs NEP Match Live: कितने बजे शुरू होगा पाकिस्तान और नेपाल मैच

पाकिस्तान और नेपाल के बीच एशिया कप का पहला मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 2.30 बजे होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 2 बजे होगा।
Aug 30, 2023 | 12:32 PM IST

PAK vs NEP Match Live: कहां खेला जाएगा पाकिस्तान और नेपाल के बीच एशिया कप का पहला मैच

पाकिस्तान और नेपाल के बीच एशिया कप का पहला मैच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम पाकिस्तान में खेला जाएगा।