PBKS vs LSG Dream11 Prediction: पंजाब और लखनऊ का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम
PBKS vs LSG Dream11 Prediction, Punjab Kings vs Lucknow Super Giants Playing XI: आईपीएल में आज पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना है। दोनों टीम जीत कर यहां पहुंची है। पंजाब ने पहले मुकाबले में गुजरात को हराया था, जबकि लखनऊ ने दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को पटखनी दी थी।

पंजाब किंग्स और लखनऊ की ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)
PBKS vs LSG Dream11 Prediction, Punjab Kings vs Lucknow Super Giants Playing XI: मंगलवार को आईपीएल के 13वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। दोनों टीम जीत कर यहां पहुंची है। लखनऊ ने सनराइजर्स हैदराबाद जैसी मजबूत टीम को पटखनी दी है तो पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम एकजुट नजर आ रही है। गुजरात के खिलाफ मुकाबले में जिस तरह से अय्यर ने 97 और शशांक सिंह ने 44 रन की पारी खेली थी, उसको देखते हुए टीम का उत्साह सातवें आसमान पर हैं। टीम को प्रियांश आर्य के रुप में एक सॉलिड अनकैप्ड खिलाड़ी मिला है।
वहीं दूसरी ओर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत अब तक नाकाम रहे हैं। उन पर 27 करोड़ रुपये की मोटी कीमत को सही साबित करने का दबाव होगा। हालांकि, बतौर कप्तान उन्होंने अब तक बेहतरीन काम किया है।
पंजाब के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर
पंजाब किंग्स की बात करें तो युवा प्रियांश आर्या के अलावा श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह पर खास नजर होगी। अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल ने अब तक निराश किया है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल पर नजर होगी जो पहले मुकाबले में खास नहीं कर पाए थे। गुजरात के खिलाफ इस मुकाबले में जिस तरह की गेंदबाजी विजयकुमार वैशाख ने की थी, वह अब हर बार टीम के इंपैक्ट प्लेयर बन सकते हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के इन खिलाड़ियों पर नजर
लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की जोड़ी गजब फॉर्म में है। हालांकि, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत और डेविड मिलर के बल्ले से अब तक रन का इंतजार है। यही कारण है कि टीम मिडिल ऑर्डर में थोड़ी कमजोर नजर आती है। गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर मैच विनर के तौर पर सामने आए हैं। शार्दुल के अलावा प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई से टीम का खासी उम्मीदें हैं। आवेश खान के आने से गेंदबाजी क्रम मजबूत तो नजर आ रही है, लेकिन ऑनफील्ड अब तक ये दोनों खरे नहीं उतरे हैं।
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की ड्रीम इलेवन टीम (PBKS vs LSG Dream 11 Team)
पोजीशन | खिलाड़ी का नाम |
---|---|
विकेटकीपर | निकोलस पूरन |
बैटर | मिचेल मार्श |
श्रेयस अय्यर | |
प्रियांश आर्या | |
ऑलराउंडर | ग्लेन मैक्सवेल |
मार्कस स्टोइनिस | |
अजमतुल्लाह ओमरजई | |
गेंदबाज | रवि बिश्नोई |
शार्दुल ठाकुर | |
विजयकुमार वैशाख | |
युजवेंद्र चहल | |
कप्तान | श्रेयस अय्यर |
उप-कप्तान | ग्लेन मैक्सवेल |
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की ड्रीम इलेवन टीम (PBKS vs LSG Dream 11 Team-2)
पोजीशन | खिलाड़ी का नाम |
---|---|
विकेटकीपर | निकोलस पूरन |
प्रभसिमरन सिंह | |
बैटर | एडेन मार्करम |
आयुष बडोनी | |
श्रेयस अय्यर | |
मिचेल मार्श | |
डेविड मिलर | |
ऑलराउंडर | मार्कस स्टोइनिस |
ग्लेन मैक्सवेल | |
गेंदबाज | शार्दुल ठाकुर |
युजवेंद्र चहल | |
कप्तान | मिचेल मार्श |
उप-कप्तान | मार्कस स्टोइनिस |
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की ड्रीम इलेवन टीम (PBKS vs LSG Dream 11 Team-3)
पोजीशन | खिलाड़ी का नाम |
---|---|
विकेटकीपर | ऋषभ पंत |
निकोलस पूरन | |
बैटर | श्रेयस अय्यर |
मिचेल मार्श | |
प्रियांश आर्या | |
एडेन मार्करम | |
ऑलराउंडर | ग्लेन मैक्सवेल |
मार्कस स्टोइनिस | |
गेंदबाज | विजयकुमार वैशाख |
युजवेंद्र चहल | |
शार्दुल ठाकुर | |
कप्तान | शार्दुल ठाकुर |
उप-कप्तान | श्रेयस अय्यर |
पंजाब किंग्स और लखनऊ का स्क्वॉड-
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, जोश इंग्लिस, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, नेहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, मार्को यानसेन, ग्लेन मैक्सवेल, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्युसन, हरप्रीत बरार, कुलदीप सेन, विजयकुमार वैशाख और यश ठाकुर।
लखनऊ सुपरजाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, एडेन मारक्रम, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीटज्के, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हांगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, आवेश खान, आकाश दीप, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, मोहसिन खान, शारदुल ठाकुर और रवि बिश्नोई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मैं समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम का अहम सदस्य हूं। मैं मूल रूप से बिहार, बांका जिले का रहने वाला हूं। पत्रका...और देखें

Doha Diamond League: 3000 मीटर स्टीपलचेस में भारत की पारुल चौधरी ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Doha Diamond League: नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में रचा इतिहास, करियर में पहली बार किया पार 90 मीटर मार्क

दो साल लगेंगे, संभावित टेस्ट कप्तान पर सुनील गावस्कर की तीखी टिप्पणी

इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी के हाथ आई कमान

रवि शास्त्री की दो टूक, अगर मैं टीम इंडिया का कोच होता तो ऐसा नहीं होने देता
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited