World Cup 2023: क्विंटन डिकॉक ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, बने डबल धमाल करने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी
क्विंटन डिकॉक ने विश्व कप 2023 में लगातार दूसरा शतक जड़कर अपना नाम धाकड़ बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में दर्ज करा लिया है। ऐसा करने वाले वो दुनिया के चौथे और दूसरे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने के बाद क्विंटन डिकॉक
लखनऊ: आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने पारी के 30वें ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक 90 गेंद 8 चौके और 5 छक्के की मदद से पूरा किया। यह करियर की आखिरी वनडे सीरीज खेल रहे डिकॉक का विश्व कप 2023 में लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ नई दिल्ली में खेले गए मुकाबले में डिकॉक ने 84 गेंद में 100 रन की पारी खेली थी। इस बार वो 106 गेंद में 109 रन की पारी खेलकर ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर बोल्ड हो गए।
विश्व कप में लगातार दो शतक जड़ने वाले चौथे प्लेयर
डिकॉक ने विश्व कप में लगातार दो शतक जड़ने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीका और चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। डिकॉक से पहले ऐसा कुमार संगकारा, रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स कर चुके हैं। डिविलियर्स ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे उन्होंने साल 2011 में ये कारनामा किया था। इसके बाद साल 2015 में कुमार संगकारा ने लगातार चार शतक जड़कर डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद साल 2019 में रोहित शर्मा लगातार तीन शतक जड़ने में सफल रहे थे। ऐसे में अब क्विंटन डिकॉक का नाम भी इस फेहरिश्त में शामिल हो गया है।
2015 और 2019 में नहीं जड़ सके थे कोई शतक
करियर में तीसरी बार विश्व कप में शिरकत कर रहे डिकॉक विश्व कप 2023 से पहले खेले 17 मैच में एक भी शतक नहीं जड़ सके थे। लेकिन इस बार उन्होंने अपने विदाई विश्व कप में आतिशी शुरुआत करते हुए धमाल मचा दिया है। लगातार दो शतक जड़कर डिकॉक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। डिकॉक विश्व कप में अपनी अमिट छाप छोड़कर वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने का प्रण करके भारत आए हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (sports News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

नवीन चौहान टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वो मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हैं। इनके पास ...और देखें

IND vs ENG: तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का हुआ अनावरण, सचिन बोले- पटौदी ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया

IND Vs ENG 1st Test 2025 Live Score Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच को कब और कहां देखें लाइव, जानें हर जानकारी

IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, दो मैचों में 259 रन बनाने वाला धाकड़ बल्लेबाज अचानक हुआ चोटिल

IPL: कोच्चि टस्कर्स मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया बीसीसीआई को करारा झटका

लीड्स टेस्ट से पहले ब्रायडन कार्स ने बताया क्या होगी युवा भारतीय टीम की चुनौती
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited