World Cup 2023: क्विंटन डिकॉक ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, बने डबल धमाल करने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी

क्विंटन डिकॉक ने विश्व कप 2023 में लगातार दूसरा शतक जड़कर अपना नाम धाकड़ बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में दर्ज करा लिया है। ऐसा करने वाले वो दुनिया के चौथे और दूसरे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने के बाद क्विंटन डिकॉक

लखनऊ: आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने पारी के 30वें ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक 90 गेंद 8 चौके और 5 छक्के की मदद से पूरा किया। यह करियर की आखिरी वनडे सीरीज खेल रहे डिकॉक का विश्व कप 2023 में लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ नई दिल्ली में खेले गए मुकाबले में डिकॉक ने 84 गेंद में 100 रन की पारी खेली थी। इस बार वो 106 गेंद में 109 रन की पारी खेलकर ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर बोल्ड हो गए।
संबंधित खबरें

विश्व कप में लगातार दो शतक जड़ने वाले चौथे प्लेयर

संबंधित खबरें
डिकॉक ने विश्व कप में लगातार दो शतक जड़ने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीका और चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। डिकॉक से पहले ऐसा कुमार संगकारा, रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स कर चुके हैं। डिविलियर्स ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे उन्होंने साल 2011 में ये कारनामा किया था। इसके बाद साल 2015 में कुमार संगकारा ने लगातार चार शतक जड़कर डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद साल 2019 में रोहित शर्मा लगातार तीन शतक जड़ने में सफल रहे थे। ऐसे में अब क्विंटन डिकॉक का नाम भी इस फेहरिश्त में शामिल हो गया है।
संबंधित खबरें
End Of Feed