क्विंटन डिकॉक का धमाल जारी, बने एक विश्व कप में चार शतक जड़ने वाले तीसरे प्लेयर

दक्षिण अफ्रीका के आतिशी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का विश्व कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी शतक जड़कर विश्व कप इतिहास के एक स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली है।

क्विंटन डिकॉक न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ने के बाद दर्शकों का अभिवादन करते हुए

पुणे: दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक अपने करियर के आखिरी विश्व कप को यागदार बनाते जा रहे हैं। उनका आतिशी प्रदर्शन द. अफ्रीका के सातवें मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में भी जारी रहा। डिकॉक ने 103 गेंद में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से विश्व कप 2023 में चौथा शतक जड़ा। वो एक विश्व कप में चार या उससे ज्यादा शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा और कुमार संगकारा के बाद दुनिया की तीसरे प्लेयर बन गए हैं।
संबंधित खबरें

विश्व कप में चार शतक जड़ने वाले तीसरे प्लेयर

संबंधित खबरें
एक विश्व कप में चार शतक जड़ने का कारनामा साल 2015 में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कुमार संगकारा ने किया था। उन्होंने ये चार शतक लगातार चार मैचों में जड़े थे। इसके बाद भारत के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साल 2019 में विश्व कप में पांच शतक जड़कर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। अब डिकॉक इस स्पेशल क्लब में शामिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी विश्व कप 2023 में बन गए हैं। उनके पास रोहित शर्मा की बराबरी करने और उन्हें पीछे छोड़ने का भी शानदार मौका है।
संबंधित खबरें
End Of Feed