हर पोस्टर कुछ कहता है...मुंबई इंडियन्स और रोहित शर्मा के बीच दरार के मसले को फिर मिली हवा
Rohit Sharma Mumbai indians Rift Rumours: रोहित शर्मा और मुंबई इंडियन्स के बीच सबकुछ ठीक नहीं है इस बात को हवा शनिवार को एमआई पलटन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट के साझा किए जाने के बाद मिली है। जानिए क्या है पूरा मामला?

मुंबई इंडियन्स (साभार MI Paltan)
मुंबई: हिंदी में एक बहुचर्चित कहावत है, जहां आग होती है वहीं धुआं उठता है। वर्तमान में ये कहावत मुंबई इंडियन्स टीम के ऊपर सटीक साबित होती दिख रही है। हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटन्स से मुंबई इंडियन्स में वापसी के बाद से पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स के खेमे में हलचल मची हुई है। हार्दिक की मुंबई इंडियन्स में वापसी होते ही रोहित शर्मा की कप्तानी से छुट्टी हो गई। इसके बाद मुंबई इंडियन्स को हिटमैन के फैन्स के कहर का सामना करना पड़ा। लाखों की संख्या में रोहित के फैन्स ने मुंबई इंडियन्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स को अनफॉलो कर दिया।
हिटमैन को कप्तानी से मुंबई ने हटाया
हर किसी को लग रहा था कि रोहित को अचानक कप्तानी से हटाया जाना नागवार गुजरा। सोशल मीडिया में रोहित शर्मा और मुंबई इंडियन्स के बीच दरार की बातें आने लगीं। हालांकि रोहित शर्मा और मुंबई टीम मैनेजमेंट ने इस बारे में खुलकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहुंची और बात आई-गई हो गई।
मुंबई इंडियन्स की पोस्ट से रोहित की तस्वीर नदारद
लेकिन इस विवाद को फिर से हवा शुक्रवार देर रात इंग्लैंड खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच के लिए टीम इंडिया के ऐलान के बाद मिली। मुंबई इंडियन्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भारतीय टीम को साझा किया तो पोस्टर से रोहित की तस्वीर ही गायब कर दी। पोस्टर में केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर की तस्वीर साझा की। मुंबई इंडियन्स के ऐसा करते ही एक बार फिर सोशल मीडिया पर रोहित के फैन्स सक्रिय हो गए।
दोनों के बीच, कुछ तो गड़बड़ है
भारतीय टीम मुंबई इंडियन्स द्वारा कप्तान रोहित की तस्वीर पोस्टर पर नहीं लगाना बहुत कुछ कह गया। भले ही दोनों में से कोई खुलकर कुछ भी नहीं कह रहा है लेकिन रोहित और मुंबई इंडियन्स के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने की पुष्टि हो गई।
गुजरात ने साझा किया रोहित-गिल वाला पोस्टर
वहीं दूसरी तरह गुजरात टाइटन्स ने टीम साझा की तो अपने पोस्टर में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की तस्वीर लगाई। इससे भी यह समझ में आया कि गुजरात की टीम रोहित को रिझाने में जुटी है। आईपीएल की ट्रेड विंडो नीलामी के बाद से खुली हैं अगर विवाद बढ़ा तो रोहित के मुंबई से गुजरात जाना महज औपचारिकता रह जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

नवीन चौहान टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वो मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हैं। इनके पास ...और देखें

India vs England 1st Test Live Score Day 3: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर-90/2

एंडरसन का नाम तेंदुलकर से पहले लिखे जाने पर सुनील गावस्कर ने ट्रॉफी के नाम पर उठाए सवाल

कैसे फॉर्म में लौटे ऋषभ पंत, बचपन के कोच ने खोला राज

विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया मिस करेगी ये 3 चीजें

इंग्लैंड के गेंदबाज डेविड लॉरेंस का निधन, सम्मान में काली पट्टी बांधकर उतरे भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited