कप्तानी के मामले में रोहित का नहीं कोई सानी, धोनी के धांसू रिकॉर्ड को कहा 'टा-टा, बाय-बाय'

Rohit Sharma Record as a T20I captain: रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वह 'कैप्टन कूल' एमएस धोनी को पछाड़कर सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। रोहित के नेतृत्व में भारतीय टीम ने एक कैलेंडर ईयर में रिकॉर्ड जीत हासिल की हैं।

मुख्य बातें
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज
  • भारत को पहले टी20 में मिली जबदस्त जीत
  • रोहित शर्मा ने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8 विकेट से जबरदस्त जीत दर्ज की। भारतीय गेंदबाजों ने जमकर कहर ढाया और दक्षिण अफ्रीका को 106/8 पर रोक दिया। जवाब में भारत ने केएल राहुल और सूर्यकुमार के अर्धशतक के दम पर 20 गेंद बाकी रहते विजयी परचम फहरा दिया। भारत के मैच जीतते ही रोहित ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने फिर साबित कर दिया कि कप्तानी के मामले में उनका कोई सानी नहीं।
संबंधित खबरें

रोहित ने धोनी को पछाड़ा

रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के सबसे सफल कप्तान बनने का कारनामा अंजाम दिया है। उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी के एक धांसू रिकॉर्ड को 'टा-टा, बाय-बाय' कह दिया। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक साल में सर्वाधिक मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। दरअसल, रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम साल 2022 में अब तक 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीत चुकी है। इससे पहले, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने का रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज था। धोनी ने 2016 में 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में विजय हासिल की थी।
संबंधित खबरें

अब इस रिकॉर्ड पर नजर

रोहित की नजर अब धोनी का एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने पर है। रोहित भारत के लिए कप्‍तान के रूप में सबसे ज्‍यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्हें यह कीर्तिमान छूने के लिए 9 मैच और जीतने हैं। रोहित के नेतृत्‍व में भारत ने अभी तक 43 मैचे खेले हैं और 34 जीत दर्ज की हैं। वह फिलहाल भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में टी20 मैच जीतकर पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछा छोड़ा था। कोहली ने 50 मैचों में भारत को 32 जीत दिलाई। वहीं, लिस्ट में धोनी टॉप पर काबिज हैं। उन्होंने 72 टी20 अंतरराष्ट्रीय में कप्तनी की और 42 जीत दिलाई।
संबंधित खबरें
End Of Feed