RR vs LSG Dream11 Prediction: लखनऊ और राजस्थान का मुकाबला आज, मैच से पहले देखें ड्रीम इलेवन टीम
RR vs LSG Dream11 Prediction, Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Playing XI: आईपीएल में आज राजस्थान और लखनऊ का मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो राजस्थान 7वें नंबर पर है और उसने 7 में से केवल 2 मुकाबला जीता है।

राजस्थान और लखनऊ मैच की ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)
RR vs LSG Dream11 Prediction, Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Playing XI: आईपीएल में आज शाम के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां राजस्थान का यह दूसरा मुकाबला है। पहले मुकाबले में उसे आरसीबी के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो राजस्थान 7वें नंबर पर है और उसने 7 में से केवल 2 मुकाबला जीता है। दूसरी तरफ लखनऊ की टीम 5वें नंबर पर है और उसने 7 में से 4 मुकाबला अपना नाम किया।
लखनऊ के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out LSG)
लखनऊ के टॉप थ्री बल्लेबाज फॉर्म में हैं। निकोलस पूरन 59 की औसत से 357 रन बना चुके हैं और वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमश: मिचेल मार्श और एडेन मार्कररम हैं। मिचेल मार्श 6 मैच में 295 रन बना चुके हैं जबकि एडेन मार्करम ने 208 रन बनाए हैं।
गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर 11 विकेट चटकाकर इस टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं। दूसरे नंबर पर दिग्वेश सिंह राठी हैं जो 9 विकेट ले चुके हैं। तीसरे नंबर पर रवि बिश्नोई हैं जो 8 विकेट चटका चुके हैं।
राजस्थान के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out RR)
राजस्थान की बात करें तो पिछले कुछ मुकाबलों से यशस्वी जायसवाल अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। टॉप ऑर्डर में जायसवाल 233 रन बना चुके हैं जबकि संजू सैमसन 224 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। मिडिल ऑर्डर में ध्रुव जुरेल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। जुरेल 185 रन बना चुके हैं। गेंदबाजी में यह टीम थोड़ा संघर्ष कर रही है। जोफ्रा आर्चर, वानिंदु हसरंगा और महीष तीक्ष्णा 7-7 विकेट चटका चुके हैं।
राजस्थान और लखनऊ की ड्रीम इलेवन (RR vs LSG Dream 11 Team)
रोल | खिलाड़ी |
---|---|
विकेटकीपर | संजू सैमसन, निकोलस पूरन |
बैटर | मिचेल मार्श, यशस्वी जायसवाल |
ऑलराउंडर | एडेन मार्करम, वानिंदु हसरंगा, रियान पराग |
गेंदबाज | जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, महीष तीक्ष्णा, दिग्वेश सिंह राठी |
कप्तान | निकोलस पूरन |
उप-कप्तान | यशस्वी जायसवाल |
राजस्थान और लखनऊ की ड्रीम इलेवन (RR vs LSG Dream 11 Team)
रोल | खिलाड़ी |
---|---|
विकेटकीपर | संजू सैमसन, निकोलस पूरन, ध्रुव जुरेल |
बैटर | मिचेल मार्श, यशस्वी जायसवाल |
ऑलराउंडर | एडेन मार्करम, वानिंदु हसरंगा, रियान पराग |
गेंदबाज | शार्दुल ठाकुर, जोफ्रा आर्चर, दिग्वेश राठी |
कप्तान | शार्दुल ठाकुर |
उप-कप्तान | मिचेल मार्श |
राजस्थान और लखनऊ की ड्रीम इलेवन (RR vs LSG Dream 11 Team)
रोल | खिलाड़ी |
---|---|
विकेटकीपर | संजू सैमसन, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत |
बैटर | मिचेल मार्श, यशस्वी जायसवाल |
ऑलराउंडर | एडेन मार्करम, नीतीश राणा, वानिंदु हसरंगा, रियान पराग |
गेंदबाज | शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश राठी |
कप्तान | संजू सैमसन |
उप-कप्तान | निकोलस पूरन |
राजस्थान और लखनऊ की टीम-
लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्करम, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, शमर जोसेफ। प्रिंस यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजल हक फारूकी, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेन मफाका, वानिंदु हसरंगा, युद्धवीर सिंह चरक, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

मैं समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम का अहम सदस्य हूं। मैं मूल रूप से बिहार, बांका जिले का रहने वाला हूं। पत्रका...और देखें

Virat Kohli Retirement: 'मैं उदास हूं..' विराट कोहली के रिटायरमेंट से इंग्लैंड के दिग्गज का हुआ बुरा हाल

थाइलैंड ओपन से बाहर हुए लक्ष्य सेन,अगले दौर में पहुंची मालविका, आकर्षि और उन्नति

IPL 2025: जूते भी नहीं पहन पाए फाफ, स्टार्क की पत्नी ने सुनाई दिल्ली-पंजाब मैच रद्द होने के बाद की इनसाइड स्टोरी

Lieutenant Colonel in Territorial Army: नीरज चोपड़ा को मिला बड़ा सम्मान, टेरिटोरियल आर्मी में बने लेफ्टिनेंट कर्नल

IPL 2025: बीसीसीआई ने आईपीएल के बीच नियमों में किया बड़ा बदलाव, हर टीम को होगा फायदा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited