IND vs BAN: हैदराबाद में गरजा संजू सैमसन का बल्ला, जड़ा भारत के लिए दूसरा सबसे तेज T20I शतक

संजू सैमसन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए शनिवार को हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में आतिशी शतक जड़ दिया और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए।

संजू सैमसन

मुख्य बातें
  • संजू सैमसन ने खेली 111 रन की आतिशी पारी
  • जड़ा भारत के लिए टी20आई में दूसरा सबसे तेज शतक
  • जड़े एक ओवर में लगातार पांच छक्के
Sanju Samson T20I Century: बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के पहले दो मुकाबलों में खामोश रहने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला आखिरकार हैदराबाद में चल निकला। उन्होंने आतिशी अंदाज में बांग्लादेश के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए महज 40 गेंद में अपना शतक पूरा किया। यह टी20आई इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है। संजू से अपनी शतकीय पारी में 9 चौके और 8 छक्के जड़े। भारत के लिए यह अंतरराष्ट्रीय टी20 में दूसरा सबसे तेज शतक है। रोहित शर्मा ने ये साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद में शतक जड़ा था। सैमसन 47 गेंद में 111 रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर लपके गए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 8 छक्के जड़े।

22 गेंद में पूरा किया अर्धशतक

सैमसन ने 22 गेंद में अपना अर्धशतक 8 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। सैमसन का यह अंतरराष्ट्रीय टी20 में तीसरा अर्धशतक था जिसे उन्होंने शतक में तब्दील कर दिया। शनिवार को संजू सैमसन अपने पूरे रंग में नजर आए। उन्होंने पारी की शानदार शुरुआत की और बांग्लादेशी गेंदबाजों को रौंदकर रख दिया। सैमसन ने अपना आक्रामक रूप पारी के दूसरे ओवर में दिखाया और तस्कीन अहमद की गेंद पर लगातार चार चौके जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए कि वो आज किस इरादे के साथ मैदान में उतरे हैं। इसी अंदाज को उन्होंने आगे भी जारी रखा और अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ बल्लेबाजी करते हुए जारी रखा।

राशिद हुसैन के ओवर में जड़े लगातार 5 छक्के

संजू सैसमन ने पारी के 10वें ओवर में राशिद हुसैन के ओवर में लगातार पांच छक्के जड़ने का कारनामा कर दिखाया। सैमसन पहली गेंद पर कोई रन नहीं ले सके। लेकिन इसके बाद उन्होंने छक्कों की बारिश कर दी।
End Of Feed