SL vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका की शुभ शुरुआत, पहले मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से दी पटखनी
SL vs SA Highlights: न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। टीम की यह टी20 करियर में लगातार सातवीं जीत है।
पहली पारी में श्रीलंका
- पथुम निसंका बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनको ओटनील बार्टमैन ने हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट कराया।
- कामिंडु मेंडिस भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 15 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनको एनरिक नोर्खिया ने आउट किया।
- वानिंदु हसरंगा भी कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
- सदीरा समरविक्रमा भी खाता नहीं खोल पाए। उनको केशव महाराज ने आउट कर पवेलियन भेज दिया।
- कुसल मेंडिस भी बड़ी पारी खेलने नाकाम रहे। उन्होंने 30 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 19 रन बनाए। उनको एनरिक नोर्खिया ने आउट किया।
- चरिथ असलांका भी टीम के साथ खड़े नहीं हो पाए। उन्होंने 9 गेंदों पर 6 रन बनाए। उनको एनरिक नोर्खिया ने आउट किया।
- दासुन शनाका भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वे 10 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनको कागिसो रबाडा ने आउट किया।
- एंजेलो मैथ्यूज 16 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 16 रन बनाकर आउट हो गए। उनको एनरिक नोर्खिया ने आउट किया।
- मथीशा पथिराना भी खाता नहीं खोल पाए। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस लौट गए।
- नुवान तुषारा रन आउट हो गए। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया, लेकिन बिना खाता खोले वापस लौट गए।
- महीश तीक्ष्णा ने नाबाद पारी खेली। उन्होंने 16 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर नाबाद रहे।
जवाब में उतरी दक्षिण अफ्रीका
- रीजा हेंड्रिक्स बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने सिर्फ दो गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 4 रन बनाए। उनको नुवान तुषारा ने आउटकर पवेलियन भेजा।
- एनरिक क्लासेन कप्तानी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 14 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए। उनको दासुन शनाका ने आउट किया।
- क्विंटन डी कॉक ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 27 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए। उनको वानिंदु हसरंगा ने कैच एंड बोल्ड किया।
- ट्रिस्टन स्टब्स ने 28 गेंदों का सामना किया और 13 रन बनाकर आउट हो गए। वे वानिंदु हसरंगा की गेंद नहीं पढ़ पाए और आउट होकर पवेलियन लौट गए।
- हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन की नाबाद पारी खेली। इसी तरह डेविड मिलर ने भी एक चौके की मदद से 6 रन की नाबाद पारी खेली।
श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड
श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 करियर में कुल 17 मैच खेले गए हैं। दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा मजबूत है। टीम को 12 मैचों में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 5 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं, अगर दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका ने सभी 5 मुकाबले में जीत हासिल की है।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, ओटनील बार्टमैन।
SL vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने हासिल की जीत
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के चौथे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। टीम की यह टी20 करियर में लगातार सातवीं जीत है। श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टीम 22 मार्च 2019 से लगातार जीत हासिल कर रही है।SL vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का आधा खेल खत्म
श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाए।SL vs SA Live Score: 77 रन पर ऑलआउट हुई श्रीलंका टीम
न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 19.1 ओवर में 77 रन पर ऑलआउट हो गई।SL vs SA Live Score: श्रीलंका को लगा पहला झटका
पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 3.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान के 13 रन बना लिए हैं।SL vs SA Live Score: श्रीलंका की धीमी शुरुआत
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 2 रन बना लिए हैं।SL vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, ओटनील बार्टमैन।SL vs SA Live Score: श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा।SL vs SA Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस
न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरीSouth Africa Squads: दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड
एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।Sri Lanka Squads: श्रीलंका का स्क्वॉड
वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलांका, कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महेश तीक्ष्णा, दुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।SL vs SA Live Score: मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले को आप आप को आप डिज्नी+हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।SL vs SA Live Score: मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव?
श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।SL vs SA Live Score: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला राज 8.00 बजे से खेला जाएगा।SL vs SA Live Score: कहां खेला जाएगा मुकाबला
श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।SL vs SA Live Score: लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है
श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है।© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited