Danushka Gunathilaka: श्रीलंकाई क्रिकेटर गुणतिलाका को सिडनी कोर्ट से मिली बड़ी राहत
Danushka Gunathilaka: श्रीलंका के क्रिकेटर धनुष्का गुणतिलाका के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। दरअसल उन पर लगा शारीरिक उत्पीड़न के चार केस में से उन्हें राहत मिली है। यह निश्चिचत रुप से श्रीलंका क्रिकेट और इस बल्लेबाज के लिए राहत भरी खबर है। उनका केस ऑस्ट्रेलिया में चल रहा था।

धनुष्का गुनतिलाका (साभार-ICC)
- श्रीलंका क्रिकेट और क्रिकेटर के लिए राहत की खबर
- धनुष्का गुणतिलाका को मिली राहत
- शारीरिक उत्पीड़न केस में मिली राहत
श्रीलंका के क्रिकेटर धनुष्का गुणतिलाका पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के चार में से तीन आरोपों को गुरुवार को वापस ले लिया गया। गुणतिलाका पर पिछले साल एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया था। गुणतिलाका पर चार बार बिना सहमति के यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए गए थे जिसके बाद सिडनी पुलिस ने इस 32 वर्षीय खिलाड़ी को नवंबर में टी20 विश्व कप के दौरान टीम के होटल से गिरफ्तार किया था।
सरकारी वकील ने हालांकि, सिडनी की एक अदालत में तीन आरोप वापस ले लिए। पुलिस के अनुसार श्रीलंका का यह बल्लेबाज और 29 वर्षीय महिला एक ‘डेटिंग ऐप’ के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आए थे। एक दूसरे से मिलने के बाद वह दोनों महिला के सिडनी स्थित आवास पर पहुंचे जहां गुणतिलाका ने कथित तौर पर महिला का गला दबाया और उनके साथ बलात्कार किया।
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार,‘‘ सरकारी वकील ह्यूग बडिन ने अदालत को बताया कि एक आरोप प्रमाणित हुआ है जबकि बिना सहमति के यौन संबंध बनाने के तीन आरोपों को वापस ले लिया गया है।’ गुणतिलाका पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान श्रीलंका की टीम के सदस्य थे। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ पहला मैच खेला था लेकिन इसके बाद चोटिल होने के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। गुणतिलाका ने श्रीलंका की तरफ से आठ टेस्ट, 45 एक दिवसीय और 46 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
गुणतिलाका का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले साल 2021 में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा उन पर कार्रवाई की गई थी और उन्हें एक साल के लिए बैन कर दिया गया था। उन पर इंग्लैंड दौरे के दौरान अपने साथी खिलाड़ी के साथ मिलकर बायो-बबल प्रोटोकॉल को तोड़ने का आरोप था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (sports News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

क्रिकेट के नियमों में हो गया बड़ा बदलाव, अब बाउंड्री के बाहर बार-बार कूदकर कैच नहीं ले पाएंगे फील्डर

IND vs ENG: इंग्लैंड टेस्ट से पहले भारत के लिए अच्छी खबर, इंट्रा स्क्वॉड मैच में कप्तान गिल और केएल राहुल का चला बल्ला

आखिरी गेंद पर छक्का मारकर जितेश शर्मा ने दिलाई रोमांचक जीत

डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025, SA Vs AUS लाइव स्कोर: मार्करम और बावुमा की पारी से जीत की दहलीज पर साउथ अफ्रीका, तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक स्कोर- 213/2

SA vs AUS: एडेन मार्करम ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले अफ्रीकी बल्लेबाज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited