लाइव अपडेट्स

IND vs PAK Playing 11 Live Score Updates: इंडिया ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी करेगा भारत, इतना स्कोर जड़ेगा पाकिस्तान?

IND vs PAK Playing 11 Live Score Updates: इंडिया ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी करेगा भारत, इतना स्कोर जड़ेगा पाकिस्तान?
T20 World Cup 2022 India vs Pakistan, IND vs PAK T20 Playing 11, Dream11 Team Prediction, Melbourne Weather Forecast Report Today Match Live Updates: भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2022 में आज मेलबर्न में भिड़त होने जा रही है। मेलबर्न में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकीं हैं। भारतीय टीम पिछले साल मिली 10 विकेट से करारी हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं बाबर आजम अपनी टीम की विश्व कप में सफलता नई इबारत लिखने की कोशिस करेंगे। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

India vs Pakistan Live Score Streaming: Watch Here

Oct 23, 2022 | 01:05 PM IST

IND vs PAK: इतना स्कोर करना चाहता है पाकिस्तान

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के अनुसार पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाज 165 से 170 का स्कोर बनाने का प्रयास करेंगे।
Oct 23, 2022 | 01:03 PM IST

IND vs PAK: इंडिया ने जीता टॉस

रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा के अनुसार 'हम मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं'
Oct 23, 2022 | 12:59 PM IST

IND vs PAK Toss: टॉस की घड़ी आ गई

अब से कुछ ही मिनटों में रोहित शर्मा और बाबर आजम टॉस के लिए आने वाले हैं। मुकाबला जीतने के लिए टॉस काफी आवश्यक हो सकता है।
Oct 23, 2022 | 12:46 PM IST

IND vs PAK: जल्द शुरू होगा मुकाबला

इंडिया बनाम पाकिस्तान का मुकाबला अब कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है। मैच का लाइव प्रसारण दोपहर 1.30 बजे किया जाएगा।
Oct 23, 2022 | 12:16 PM IST

IND vs PAK: मैच के लिए हो जाएं तैयार

Oct 23, 2022 | 11:37 AM IST

IND vs PAK: बारिश की संभावनाएं कम

हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अब मेलबर्न में मौसम में सुधार देखने को मिला है। अब उम्मीद जताई जा सकती है कि फैंस को पूरा मैच देखने को मिलेगा।
Oct 23, 2022 | 11:12 AM IST

BCCI ने शेयर किया वीडियो

Oct 23, 2022 | 10:22 AM IST

IND VS PAK: इन खिलाड़ियों पर टिकीं नजरें

आज भारत-पाकिस्तान (IND VS PAK) मुकाबले से पहले सभी इंडियन फैंस की नजरें विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ मोहम्मद शमी पर भी टिकी हुई हैं।
Oct 23, 2022 | 09:43 AM IST

IND vs PAK: इस समय शुरू होगा मैच

भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्‍ड कप (IND VS PAK Match Timing) मैच आज 23 अक्टूबर 2022 को दोपहर 1:30 बजे से लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
Oct 23, 2022 | 09:10 AM IST

IND VS PAK Weather Report: नहीं होगी बारिश?

आज दुनियाभर के क्रिकेट फैंस भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर नजरें बनाए हुए हैं। हालांकि कई रिपोर्ट्स के अनुसार मेलबर्न में बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि अब ताजा Weather Report के अनुसार बारिश होने की संभावना अब काफी कम हो गई हैं और उम्मीद है कि फैंस को पूरा 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।
Oct 23, 2022 | 04:49 AM IST

इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकता है पाकिस्तान

बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, शादाब खान, इफ्तिखार अहमग, हैदर अली, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।
Oct 23, 2022 | 04:46 AM IST

ऐसी हो सकती है भारत के प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और युजवेंद चहल।
Oct 22, 2022 | 06:45 PM IST

फिट हुए शान मसूद, भारत के खिलाफ रहेंगे उपलब्ध

पाकिस्तानी बल्लेबाज शान मसूद शुक्रवार को अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे। बाबर आजम ने बताया है कि वो पूरी तरफ फिट हैं और अपने सभी टेस्ट पास कर लिए हैं। रविवार के मैच के लिए वो उपलब्ध रहेंगे।
Oct 22, 2022 | 06:30 PM IST

भारत के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए फखर जमां

भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले फखर जमां पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। इसलिए वो इस महामुकाबले में नहीं खेलेंगे।
Oct 22, 2022 | 05:16 PM IST

मेलबर्न में बेहतर हुआ है मौसम

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2022 के महामुकाबले से पहले मेलबर्न में मौसम बेहतर हुआ है। माना जा रहा है कि मैच के दौरान बारिश परेशानी खड़ी नहीं करेगी।
Oct 22, 2022 | 04:10 PM IST

भारतीय टीम महामुकाबले से पहले आखिरी नेट सेशन

Oct 22, 2022 | 04:06 PM IST

पाकिस्तान कर रहा है फील्डिंग की कमजोरी

Oct 22, 2022 | 02:47 PM IST

भारत के खिलाफ डबल धमाल की फिराक में पाकिस्तान

Oct 22, 2022 | 02:29 PM IST

महामुकाबले से पहले टीम इंडिया पिच पर बहा रही है जमकर पसीना

Oct 22, 2022 | 01:33 PM IST

मुकाबले के लिए तैयार है टीम इंडिया

Oct 22, 2022 | 01:08 PM IST

शुक्रवार को चोटिल हो गए थे शान मसूद

पाकिस्तान के मध्यमक्रम के बल्लेबाज शान मसूद शुक्रवार को मेलबर्न में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे। गेंद उनके सिर पर लगी थी इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। स्कैन के बाद पाया गया कि चोट गंभीर नहीं है लेकिन उन्हें शनिवार को एक बार फिर कन्कशन टेस्ट से गुजरना पड़ेगा। इसके बाद ही भारत के खिलाफ उनके मैदान में उतरने की पुष्टि होगी।
Oct 22, 2022 | 12:50 PM IST

ऐसी है टी20 विश्व कप 2022 के लिए पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान:बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह।स्टैंडबाय: उस्मान कादिर, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी।
Oct 22, 2022 | 12:40 PM IST

टी20 विश्व कप 2022 के लिए ऐसी है भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।रिजर्व: मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर।
Oct 22, 2022 | 01:09 PM IST
Poll

T20 World Cup 2022: कौन जीतेगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

Oct 22, 2022 | 12:20 PM IST

महामुकाबले पर मंडरा रहा है बारिश का साया

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को मेलबर्न में मूसलाधार बारिश की संभावना है।
Oct 22, 2022 | 12:05 PM IST

शाहीन अफरीदी की होगी वापसी

श्रीलंका दौरे पर घुटने में चोटिल होने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी टीम में वापस आ चुके हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच में शाहीन ये साबित कर चुके हैं कि उनकी गेंदबाजी की धार चोट की वजह से कम नहीं हुई है।
Oct 22, 2022 | 12:03 PM IST

मुकाबले के लिए दोनों टीमें हैं तैयार

भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 विश्व कप में महामुकाबले के लिए तैयार हैं। दोनों टीमें टी20 विश्व कप का खिताब एक-एक बार अपने नाम कर चुकी हैं। लेकिन दोनों अपने दूसरे खिताब का इंतजार लंबे समय से कर रही हैं।
Oct 22, 2022 | 12:01 PM IST

एशिया कप में हुई थी भिड़ंत

हाल ही में एशिया कप 2022 में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी। दोनों टीमें उस दौरान एक-एक मैच जीतने में सफल रही थीं।
Oct 22, 2022 | 12:00 PM IST

टी20 विश्व कप में ऐसा है रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच टी20 विश्व कप इतिहास में अबतक कुल 6 बार भिड़ंत हुई है। जिसमें चार बार जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है। जबकि एक बार बाजी पाकिस्तान ने जीती है। वहीं एक मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ है। इस मुकाबले को भी भारतीय टीम ने बॉल-आउट के जरिए अपने नाम कर लिया था।
Oct 22, 2022 | 11:58 AM IST

मेलबर्न में होगा भारत पाकिस्तान का आमना सामना

भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में एक दूसरे से सुपर-12 राउंड में भिड़ेंगी। ग्रुप-2 में शामिल दोनों टीमों का यह टूर्नामेंट में पहला मुकाबला है।