T20 World Cup 2022 Points Table: भारत ने जिंबाब्वे को हराकर पाकिस्तान का दूसरे नंबर पर खिसकाया, अब ऐसी है अंक तालिका

T20 World Cup 2021 Points Table Group 1 & 2 (टी20 विश्व कप 2021 अंक तालिका): ऑस्‍ट्रेलिया में आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 का सुपर-12 राउंड का आखिरी दौर जारी है। आइए जानते हैं कि भारत-बांग्लादेश के मुकाबले के बाद कौन सी टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं। देखिए पूरी अंक तालिका।

पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम
T20 World Cup 2022 Points Table Group 1 & 2 (टी20 विश्व कप 2022 अंक तालिका): आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 का आयोजन ऑस्‍ट्रेलिया की मेजबानी में हो रहा है। इस समय टूर्नामेंट का सुपर-12 राउंड का अंतिम दौर चल रहा है। 6 नवंबर 2022 खेले गए ग्रुप-2 के मुकाबले में नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 13 से उलटफेर किया। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में पाकिस्‍तान ने बांग्‍लादेश को 11 गेंदें शेष रहते हुए पांच विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही पाकिस्‍तान अंक तालिका में ग्रुप-2 में टॉप पर पहुंच गई, लेकिन इसके बाद भारत ने जिंबाब्वे को करारी शिकस्त दी और एक बार फिर टीम इंडिया टॉप पर आ गई और पाकिस्तान नंबर.2 पर है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। जहां भारत का मुकाबला इंग्लैंड से, न्यूजीलैंड की टक्कर पाकिस्तान से होगी।

ये है टी20 विश्व कप 2022 की अंक तालिका का हाल ( 6 नवंबर सुपर-12 राउंड)

T20 World Cup 2022 Points Table ग्रुप - 1
टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
न्‍यूजीलैंड(Q)53172.113
इंग्‍लैंड(Q)5317+0.473
ऑस्‍ट्रेलिया5317-0.173
श्रीलंका5234-0.422
आयरलैंड5133-1.615
अफगानिस्‍तान5032-0.571
T20 World Cup 2022 Points Table ग्रुप -2
टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
भारत (Q)54181.319
पाकिस्तान (Q)53261.028
दक्षिण अफ्रीका52250.874
नीदरलैंड्स5234-0.849
बांग्लादेश5234-1.176
जिंबाब्‍वे5143-1.138
आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 9 नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच 10 नवंबर को एडिलेड में खेला जाएगा। टी20 वर्ल्‍ड कप का फाइनल मैच 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
End Of Feed