विराट ने रच दिया इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय
मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े के ऐतिहासिक मैदान में किंग कोहली ने इतिहास रच दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में किंग कोहली को मैदान में आना पड़ा। यह कोहली की टी0 क्रिकेट में 386वीं पारी थी और उन्होंने इसे यादगार बना दिया।

मुंबई इंडियंस (साभार-X)
मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के 20वें मुकाबले में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। मुंबई ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी को दूसरी ही गेंद पर पहला झटका लगा जब ट्रेंट बोल्ट ने फिल सॉल्ट को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर चौका जड़कर टी20 क्रिकेट में 13,000 रन का आंकड़ा छू लिया।
पहले भारतीय बने विराट कोहली
टी20 क्रिकेट में 13,000 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में अब विराट ने टॉप-5 में एंट्री कर ली। उन्होंने 386वीं पारी में यह कारनामा किया। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल के नाम 381 पारी में 14,562 रन है। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स हैं। टॉप-5 बल्लेबाजों में एकमात्र भारतीय विराट कोहली हैं। विराट टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और अब वह केवल आईपीएल खेलते नजर आएंगे।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
रन | खिलाड़ी का नाम | पारियां (Innings) |
---|---|---|
14,562 | क्रिस गेल | 381 |
13,610 | एलेक्स हेल्स | 474 |
13,557 | शोएब मलिक | 487 |
13,537 | कीरोन पोलार्ड | 594 |
13,001* | विराट कोहली | 386 |
आईपीएल 2025 की बात करें तो किंग कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। आरसीबी अपना चौथा मुकाबला खेल रही है। विराट कोहली ने आरसीबी की ओर से लीडिंग रन गेटर हैं। वह इस सीजन आरसीबी के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने 100 रन का आंकड़ा छूआ है। उनका इस सीजन सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 59 रन है। उन्होंने यह पारी कोलकाता के खिलाफ सीजन के पहले ही मुकाबले में खेली थी।
67 रन की पारी खेलकर आउट हुए कोहली मुंबई के खिलाफ इस मुकाबले में कोहली ने टी20 क्रिकेट का 99वां अर्धशतक भी बनाया। उन्होंने 29 गेंद में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से फिफ्टी पूरी की। फैंस को उम्मीद थी कि विराट आज आईपीएल इतिहास का 9वां शतक बना देंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। कोहली 42 गेंद में 67 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें हार्दिक पांड्या ने अपना शिकार बनाया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

मैं समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम का अहम सदस्य हूं। मैं मूल रूप से बिहार, बांका जिले का रहने वाला हूं। पत्रका...और देखें

ZIM vs SA 1st Test Day 2 Highlights: जिंबाब्वे के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने मजबूत की पकड़, जिंबाब्वे के लिए सीन विलियम्स ने जड़ा शतक

बुमराह के बिना जीतना भारत के लिए आसान नहीं, बोले इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज लैंब

INDW vs ENGW 1st T20I: भारत के खिलाफ पहले टी20 में करारी हार के बाद इंग्लैंड को लगा दोहरा झटका

T20 World Cup 2024 जीत का पूरा हुआ एक साल, रोहित ने फाइनल मैच के भावुक पलों को ऐसे किया याद

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुभमन गिल को दी दूसरे टेस्ट में इस खिलाड़ी को खिलाने की सलाह
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited