Chennai Super Kings vs Mumbai Indians, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स मैच में सीएसके ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियन्स को 4 विकेट से पटखनी देकर आईपीएल 2025 की शुरुआत की है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स, आईपीएल 205 कल का मैच कौन जीता
चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक में अपने दबदबे को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ बरकरार रखते हुए जीत के साथ मुंबई इंडियन्स के खिलाफ सीजन की शुरुआत की। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियन्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया और कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन पर रोक दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 156 रन के लक्ष्य को रुतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत हासिल कर लिया। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस:
मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आईपीएल के महामुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।
खराब रही मुंबई की शुरुआत, नाकाम रहे हिटमैन
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मुंबई इंडियन्स के लिए पहले मुकाबले में खेलते हुए अपना खाता नहीं खोल सके। रियान रिकलटन के साथ पारी का आगाज करने आए रोहित खलील अहमद की गेंद पर पहले ओवर की चौथी गेंद पर गच्चा खा गए और शिवम दुबे के हाथों कैच दे बैठे। रोहित के आउट होने के बाद रियान रिकलटेन को विल जैक्स का साथ मिला। लेकिन रिकलटन भी खलील अहमद की गेंद पर बोल्ड हो गए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्टंप्स पर जा भिड़ी। रियान 13(7) रन बना सके।
पॉवरप्ले में मुंबई ने बनाए 52 रन
21 रन पर 2 विकेट गंवान के बाद मुंबई की पारी को विल जैक्स और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आगे बढ़ाया। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर चेन्नई की जर्सी में वापसी करने वाले रविचंद्रन अश्विन ने विल जैक्स को चलता कर गिया। जैक्स भी शिवम दुबे के हाथों लपके गए। उन्होंने 11(7) रन बनाए। 36 रन पर मुंबई ने 3 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में तिलक-सूर्या में मोर्चा संभाला और 5.3 ओवर में मुंबई को 50 रन के आंकड़े को पार पहुंचा दिया। पॉवरप्ले में मुंबई इंडियन्स की टीम 3 विकेट खोकर 52 रन बना सकी।
धोनी की चपलता का शिकार बने सूर्या
पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने पारी को आगे बढ़ाया और चौथे विकेट के लिए 34 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। 10 ओवर में मुंबई ने 3 विकेट खोकर 82 रन बना लिए थे। लेकिन 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर नूर अहमद की गेंद पर एमएस धोनी ने शानदार अंदाज में स्टंपिंग करके सूर्या की पारी का अंत कर दिया। सूर्या 29(26) रन बना सके।
16 ओवर में मुंबई ने बनाए 118/6 रन
सूर्या के आउट होने के बाद मुंबई की पारी एक बार फिर लड़खड़ा गई। रॉबिन मिंज 13वें ओवर में 3(9) कव बनाकर नूरअहमद का दूसरा शिकार बने। जडेजा ने नूर की गेंद पर उनका कैच लपक लिया। इसी ओवर में तिलक वर्मा भी नूर की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। तिलक ने 31(25) रन बनाए। मुंबई 13 ओवर में 96 रन पर 6 विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आने लगी। इसके बाद तीन ओवर में कोई विकेट तो नहीं गिरा लेकिन मुंबई के बल्लेबाज रन भी नहीं बना सके। 16 ओवर में मुंबई ने 6 विकेट पर 118 रन बना लिए थे।
दीपक चाहर ने पहुंचाया मुंबई को 150 के पार
रनों के बढ़ते दबाव की वजह से 17वें ओवर की पहली गेंद पर नमन धीर नूर अहमद का तीसरा शिकार बने। नूर ने नमन की गिल्लियां बिखेर दी। वो 17(12) रन बना सके। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल सेंटनर को एलिस ने भी एलबीडब्लू करके चेन्नई को आठवीं सफलता दिलाई। 18 ओवर में मुंबई इंडियन्स ने 8 विकेट पर 128 रन बना लिए थे। 19वें ओवर में खलील अहमद की दीपक चाहर ने धुनाई कर दी और स्कोर को 141 रन तक पहुंचाया लेकिन आखिरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट को गायकवाड़ के हाथों कैच करा दिया। आखिरी ओवर में भी चाहर ने अपने बल्ले का जादू दिखाया और मुंबई को 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन तक पहुंचा दिया। चाहर 15 गेंद पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। एस राजू 1(1) रन बना सके। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट नूर अहमद ने लिए। तीन सफलता खलील अहमद को मिली। एक-एक विकेट अश्विन, नाथन एलिस के खाते में गया।
खराब रही चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत
जीत के लिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रहीं। चेन्नई के लिए पारी की शुरुआत करने रचिन रवींद्र और राहुल त्रिपाठी की जोड़ी उतरी। लेकिन मुंबई इंडियन्स की जर्सी में पहली बार खेलते उतरे दीपक चाहर ने अपनी पुरानी टीम के सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को विकेट के पीछे रियान रिकलटन के हाथों कैच कराकर चलता कर दिया। वो 2 रन बना सके।
रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा कप्तानी अर्धशतक
पहला विकेट 11 रन के स्कोर पर गंवाने के बाद रचिन रवींद्र और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने टीम को 5.3 ओवर में 50 रन के पार पहुंचाया और दूसरे विकेट के लिए 26 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। गायकवाड़ ने इसी दौरान अपना अर्धशतक 22 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। लेकिन रुतुराज अपने अर्धशतक को और बड़ा नहीं कर सके। बांए हाथ के चाइनामैन स्पिनर विग्नेश पुथुर ने उन्हें बांउड्री पर कैच कराकर चलता कर दिया। गायकवाड़ 53(26) रन बना सके।
विग्नेश पुथुर ने चटकाए 3 विकेट
गायकवाड़ के आउट होने के बाद एक छोर रचिन रवींद्र ने संभाले रखा लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते गए। विग्नेश पुथुर ने देखते देखते शिवम दुबे और दीपक हुड्डा को भी चलता कर दिया। ये दोनों बल्लेबाज भी छक्का जड़ने की कोशिश में लपके गए। पुत्थूर ने जल्दी जल्दी तीन विकेट चटकाकर चेन्नई को बैकफुट पर धकेल दिया। शिवम दुबे(9), दीपक हुड्डा(3) रन बना सके। इसी दौरान सीएसके ने 100 रन के आंकड़े को 11 ओवर में पार कर लिया। हुड्डा के आउट होने के बाद रचिन रवींद्र और सैम कुरेन ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों स्कोर को 14 ओवर में 5 विकेट पर 116 रन तक ले गए। लेकिन 15वें ओवर की पहली गेंद पर विल जैक्स ने सैम कुरेन को बोल्ड करके उनकी पारी का अंत कर दिया। कुरेन 4 रन बना सके। 116 के स्कोर पर सीएसके को पांचवां झटका लगा।
रचिन और रवींद्र की जोड़ी ने पहुंचाया जीत के करीब
5 विकेट गंवाने के बाद रचिन रवींद्र और रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला और विकेटों की पतझड़ पर लगाम लगाने की कोशिश करते हुए स्कोर को 150 रन के पार ले गए लेकिन जीत की दहलीज पार करने से पहले रवींद्र जडेजा रन आउट हो गए। इससे पहले रचिन ने अपना अर्धशतक 42 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा किया। जडेजा 17(18) रन बना सके। जडेजा के आउट होने के बाद एमएस धोनी मैदान पर उतरे लेकिन मैच का विजयी चौका रचिन रवींद्र ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर जड़कर चेन्नई को 4 विकेट के अंतर से जीत दिला दी। रचिन 65(45) रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट विग्नेश पुथुर ने लिए। वहीं एक-एक सफलता दीपक चाहर और विल जैक्स को मिली।
मैन ऑफ द मैच: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करते हुए 18 रन देकर 4 विकेट चटकाने वाले अफगानिस्तानी स्पिनर नूर अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
नवीन चौहान टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वो मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हैं। इनके पास ...और देखें

RCB vs LSG Highlights: जितेश की कप्तानी पारी से जीती आरसीबी, पंजाब के साथ अब खेलेगी क्वालीफायर-1

IPL 2025, Play Off Line Up: आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के साथ तय हुई प्लेऑफ की लाइनअप- जानें क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर में कौन खेलेगा किससे

Rishabh Pant Century: अदब के शहर में ऋषभ पंत की गजब की बल्लेबाजी, जड़ा सीजन का पहला शतक

वसीम अकरम ने पाकिस्तान के नए कोच के लिए सुझाया नया नाम

LSG vs RCB Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी आरसीबी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited