Who Won Yesterday IPL Match (31 March 2025), MI vs KKR: कल का मैच कौन जीता? Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders, मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच में मुंबई ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
Who Won Yesterday IPL Match 31 March 2025, MI vs KKR, kal ka match kaun jeeta: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में सोमवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई ने जीत दर्ज कर ली है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

कल का मैच कौन जीता मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
Who won yesterday IPL Match, 31 March(कल का आईपीएल मैच कौन जीता) MI vs KKR kal ka IPL Match kaun jeeta: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को विकेट से मात दे दी है। इस मैच में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और ये निर्णय काफी सही साबित हुआ। वानखेडे़ स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को केवल 116 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया। मुंबई की जीत में सबसे बड़ा योगदान अनकैप्ड डेब्यूएंट अश्वनी कुमार का रहा, जिन्होंने अपने तीन ओवर में केवल 24 रन देकर 4 विकेट झटके। ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर और मिचेल सैंटनर ने भी गेंदबाजी में कोलकाता के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
LSG vs PBKS: आईपीएल 2025 में आज पंजाब और लखनऊ का मैच, यहां क्लिक करके देखें पिच रिपोर्ट
मुंबई ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई मौका नहीं छोड़ा। रयान रिकेल्टन ने नाबाद 41 गेंदों की शानदार पारी खेलते हुए 62 रन बनाए और अपना पहला आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने केवल 9 गेंदों में 27 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच को आंद्रे रसेल के छक्के के साथ समाप्त किया। मुंबई ने केवल 13 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
अश्वनी कुमार कर रहे डेब्यू
मुंबई इंडियंस के लिए अश्वनी कुमार डेब्यू कर रहे हैं। वे एक मीडियम पेसर गेंदबाज हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स की खराब शुरुआत
कोलकाता नाइट राइडर्स की इस मैच में शुरुआत काफी खराब रही थी। पहले बल्लेबाजी करते उतरी कोलकाता की टीम ने पॉवरप्ले के अंदर ही 4 बड़े विकेट गंवा दिए थे। टीम की तरफ से कप्तान अजिंक्य रहाणे, डी कॉक और अन्य टॉप ऑर्डर खिलाड़ी आउट हो गए थे। मुंबई इंडियंस की तरफ से दीपक चाहर ने 2 और अश्वनी कुमार और ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट लिया था।
रिंकू सिंह और मनीष पांडे ने किया संघर्ष
कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से केवल रिंकू सिंह और इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में आए मनीष पांडे ही संघर्ष करते हुए थोड़ा टिकते हुए नजर आए वहीं बाकि खिलाड़ी शॉट मारने के चक्कर में आउट हो गए। रिंकू सिंह और मनीष पांडे की जोड़ी ने पारी को संभाल लिया था लेकिन दोनों ही 10वें ओवर के बाद आउट हो गए।
अश्विनी कुमार ने रचा इतिहास
मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में डेब्यू करने वाले अश्विनी कुमार ने पहली गेंद से ही अपना रुप दिखा दिया। अश्विनी कुमार ने पहली ही गेंद पर अजिंक्य रहाणे को आउट किया। इसके बाद भी वे नहीं रुके। अश्विनी ने इसके बाद रिंकू सिंह और मनीष पांडे की जोड़ी को तोड़ा और बाद में आंद्रे रसेल को भी क्लीन बोल्ड कर दिया। इस प्रकार उन्होंने डेब्यू पर ही 4 विकेट ले लिए।
केवल 116 रन बना पाई केकेआर
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने शुरुआती झटके के बाद धीरे-धीरे करके रमनदीप की 22 रनों की पारी की बदौलत 116 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम ऑलआउट हो गई और मुंबई इंडियंस को आसान लक्ष्य दिया।
रोहित शर्मा ने फिर किया निराश
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर से निराश किया। आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 12 गेंदों पर केवल 13 रन बनाए और पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में आउट हो गए।
रिकल्टन ने खेली धमाकेदार पारी
मुंबई इंडियंस की तरफ से रायन रिकल्टन ने भी धमाकेदार पारी खेली। रिकल्टन ने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा और केवल 41 गेंदों पर 62 रन बना दिए। रिकल्टन ने इस दौरान 4 चौके और 5 छक्के भी जड़े।
सूर्यकुमार यादव ने किया दमदार अंत
मुंबई इंडियंस के लिए अंत में सूर्यकुमार यादव ने दमदार पारी खेली और 9 गेंदों पर 27 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को केवल 12.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करने में मदद की। इसकी बदौलत मुंबई अंक तालिका में भी छठे नंबर पर पहुंच गई है।
प्लेयर ऑफ द मैच
इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अश्विनी कुमार को मिला है। उन्होंने अपने पहले ही मैच में 4 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार, विग्नेश पुथुर
कोलकाता नाइट राइडर्स:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष्ण रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सिद्धार्थ शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत ( Timesnowhindi.com) में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अक्टूबर 2023 से जुड़ें हैं। इससे पहले वह न्यूज 24 और इन्शॉर्ट्स जैस...और देखें

RCB vs PBKS Qualifier 1 Preview: अय्यर की रणनीति और आरसीबी की प्रतिभा के बीच होगी जंग, जीते तो सीधे फाइनल में होगी एंट्री

आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत के इस हरकत से नाराज हुए रविचंद्रन अश्विन

ENG vs WI 1st ODI Live Streaming: कब और कहां देखें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला

RCB vs LSG Highlights: जितेश की कप्तानी पारी से जीती आरसीबी, पंजाब के साथ अब खेलेगी क्वालीफायर-1

IPL 2025, Play Off Line Up: आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के साथ तय हुई प्लेऑफ की लाइनअप- जानें क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर में कौन खेलेगा किससे
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited