Who Won Yesterday IPL Match: कल का मैच कौन जीता? MI Vs GT, मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस आईपीएल 2024 के पांचवें मैच में गुजरात बनी विजेता, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
Who Won Yesterday IPL Match, MI vs GT कल का मैच कौन जीता?:

हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल (साभार IPL/BCCI)
Who Won Yesterday IPL Match, कल का मैच कौन जीता?:गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियन्स के जबड़े से जीत छीनकर आईपीएल 2024 में रविवार को शुरुआत की। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स को जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य मिला था। जीत के करीब पहुंचने के बाद मुंबई की टीम मोहित शर्मा, राशिद खान, स्पेंसर जॉनसन और उमेश यादव के खिलाफ रन नहीं बना सकी। मुंबई के विकेट लगातार गिरते रहे और उसने जीती बाजी गंवा दी। आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन मुंबई को बनाने थे। कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहली दो गेंद पर 10 रन बना लिए थे लेकिन अंतिम चार गेंद में 2 विकेट गंवाकर मुंबई ने 6 रन से मैच गंवा दिया और एक बार फिर सीजन की शुरुआत हार के साथ की। ऐसा रहा रोमांचक मुकाबले का पूरा हाल।
मुंबई इंडियन्स ने जीता टॉस:
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
इन प्लेयर्स ने किया आईपीएल डेब्यू?
दक्षिण अफ्रीका गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी, इंग्लैंड के ल्यूक वुड ने आईपीएल डेब्यू किया। वहीं गुजरात के लिए ऑस्ट्रेलियाई पेसर स्पेंसर जॉनसन और अफगानिस्तान के अजमउल्लाह उमरजई ने डेब्यू किया।
बुमराह ने दिलाई मुंबई को शानदार शुरुआत
जसप्रीत बुमराह ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई को शानदार शुरुआत दिलाई और चौथे ओवर में ही रिद्धिमान साहा को बोल्ड करके पहला झटका गुजरात को दे दिया। साहा 19(14) रन बनाकर आउट हुए।
पॉवरप्ले में गुजरात मे बनाए 47/1 रन
गुजरात ने पॉवरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट खोकर 47 रन बनाए। रिद्धिमान साहा के जल्दी आउट होने का असर गुजरात की शुरुआत पर पड़ा।
बड़ी पारी नहीं खेल पाए शुभमन गिल
गुजरात की पहली बार कमान संभालते हुए शुभमन गिल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। गिल 22 गेंद में 31 रन की पारी खेलकर पीयूष चावला की गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों लॉन्ग ऑन में लपके गए।
साई सुदर्शन ने संभाला मोर्चा
गिल के आउट होने के बाद एक छोर साई सुदर्शन ने संभाला और टीम को 100 रन के पार अजमतउल्लाह उमरजई के साथ मिलकर 11.2 ओवर में पहुंचा दिया। लेकिन उमरजई 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर काइल कोएत्जे की गेंद पर तिलकवर्मा के हाथों लपके गए। दोनों ने 26 गेंद पर 40 रन की साझेदारी की। 12 ओवर में गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 104 रन हो गया।
अर्धशतक से चूके साई सुदर्शन
मिलर-सुदर्शन ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया लेकिन खुल कर बल्लेबाजी नहीं कर सके। 16 ओवर में दोनों ने टीम को 3 विकेट पर 133 रन तक पहुंचा दिया था। लेकिन इसके बाद डेथ ओवर में गेंदबाजी करने आए जसप्रीत बुमराह ने दो गेंद के अंतराल में दोनों पैर जमा चुके प्लेयर्स को पवेलियन वापस भेज दिया। मिलर पांड्या के हाथों और सुदर्शन तिलक वर्मा के हाथों लपके गए। मिलर ने 12(11) और सुदर्शन ने 45(39) रन बनाए। सुदर्शन अपने अर्धशतक से चूक गए। 17 ओवर में गुजरात का स्कोर 5 विकेट पर 135 रन हो गया।
राहुल तेवतिया ने दिखाया जलवा
दो विकेट जल्दी जल्दी गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने आए राहुल तेवतिया ने विजय शंकर के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों ने 19 ओवर में टीम को 161 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। तेवतिया 14 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन 20वें ओवर की पहली गेंद पक तेवतिया कोएत्जी का शिकार बने। नमन धीर ने कोएत्जे की गेंद पर तेवतिया का कौच पकड़ा। उन्होंने 22(15) रन बनाए। 20 ओवर में गुजरात 168/6 रन का स्कोर खड़ा कर सका।
खराब रही मुंबई की शुरुआत, खाता नहीं खोल पाए इशान
जीत के लिए 169 रन के लक्ष्य का पीछ करने उतरी मुंबई इंडियन्स की शुरुआत बेहद खराब रही। लंबे अंतराल के बाद मैदान में वापसी करने वाले इशान किशन खाता खोले बगैर चौथी गेंद पर विकेट के पीछे अजमतउल्लाह उमरजई की गेंद पर लपके गए।
चमक बिखेरकर आउट हुए नमन धीर
इसके बाद रोहित का साथ देने युवा बल्लेबाज नमन धीर उतरे। नमन ने तीसरे ओवर में उमरजई के खिलाफ तीन चौके और एक छक्का जड़ दिया। लेकिन आखिरी गेंद पर उमरजई ने उन्हें एलबीडब्लू कर दिया। फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया लेकिन तीसरे अंपायर ने रिव्यू के बाद फैसला बदल दिया। धीर ने 10 गेंद में 20 रन बनाए।
मुंबई ने पॉवरप्ले में बनाए 52 रन
30 रन पर 2 विकेट मुंबई ने गंवा दिए थे ऐसे में मुंबई ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में जूनियर एबीडी डेवाल्ड ब्रेविस को भेजा। ब्रेविस ने रोहित शर्मा के साथ पिच पर खूंटा गाड़ लिया और गुजरात के गेंदबाजों को धुनाई शुरू कर दी। दोनों ने मुंबई को 50 रन के पार पहुंचा दिया। पॉवरप्ले में मुंबई ने 2 विकेट पर 52 रन बना लिए थे।
रोहित-ब्रेविस ने पहुंचाया 100 रन के पार
रोहित शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस की जोड़ी ने 55 गेंद में 77 रन की साझेदारी करके मुंबई को 100 रन के पार 11.1 ओवर में पहुंचा दिया। 12 ओवर में मुंबई ने 2 विकेट पर 107 रन बना लिए थे। रोहित 28 गेंद में 43 और ब्रेविस 30 गेंद में 42 रन बनाकर खेल रहे थे।
रोहित बने साई किशोर का शिकार
13वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा साई किशोर की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए और एलबीडब्लू करार दिए गए। रोहित ने 29 गेंद में 43 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और एक छक्का जड़ा।
अर्धशतक से चूके ब्रेविस
रोहित के आउट होने के बाद तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने उतरे। दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। ब्रेविस अर्धशतक के करीब पहुंचकर थोड़े धीमे हुए ऐसे में मौके का मोहित शर्मा ने फायदा उठाया। मोहित शर्मा ने ब्रेविस को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ब्रेविस 46(38) रन बनाकर फॉलो-थ्रू में मोहित शर्मा की गेंद पर लपके गए।
मोहित ने किया टिम डेविड का शिकार
16 ओवर में मुंबई ने 4 विकेट पर 130 रन बना लिए थे। जीत के लिए उसे 39 रन 24 गेंद में बनाने थे। ऐसे में टिम डेविड और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला लेकिन 17वें ओवर में राशिद खान के खिलाफ केवल 3 रन बना सके। बढ़ते दबाव में टिम डेविड मोहित शर्मा की गेंद पर डेविड मिलर के हाथों लपके गए। उन्होंने 11(10) रन बनाए। 18 ओवर में मुंबई का स्कोर 5 विकेट पर 142 रन हो गया।
जॉनसन ने दिए दोहरे झटके, मैच में लौटा गुजरात
19वें ओवर की शुरुआत तिलक वर्मा ने छक्के के साथ की लेकिन अगली ही गेंद पर बाउंड्री पर लपके गए। उन्होंने 25(19) रन बनाए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर कोएत्जी स्पेंसर जॉनसन की गेंद पर उनके ही हाथों छक्का जड़ने की कोशिश में लपके गए।
6 गेंद में जीत के लिए बनाने थे 19 रन
आखिरी 6 गेंद में जीत के लिए मुंबई को 19 रन बनाने थे। उमेश यादव के खिलाफ ओवर की शुरुआत हार्दिक पांड्या ने छक्का और चौका जड़कर की लेकिन तीसरी गेंद पर हार्दिक छक्का जड़ने की कोशिश में राहुल तेवतिया के हाथों लपके गए। हार्दिक ने 4 गेंद में 11 रन बनाए। इसके बाद अगली ही गेंद पर पीयूष चावला पुल शॉट खेलने की कोशिश में मिड विकेट पर राशिद खान के हाथों लपके गए। पांचवीं गेंद पर उमेश ने 1 रन बुमराह को बनाने दिए और गुजरात की जीत पक्की कर दी। आखिरी गेंद पर एक रन मुलानी बना सके और गुजरात ने 6 विकेट से जीत के साथ जीत दर्ज की।
साई सुदर्शन बने प्लेयर ऑफ द मैच: साई सुदर्शन को उनकी शानदार 39 गेंद में 45 रन की शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
नवीन चौहान टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वो मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हैं। इनके पास ...और देखें

All England Badminton Championship: भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू पहले ही राउंड में हुईं बाहर

Mahmudullah Retirement: चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद एक और बांग्लादेशी क्रिकेट का संन्यास

Syed Abid Ali: नहीं रहे पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली, 83 की उम्र में ली आखिरी सांस

बटलर के जाने का राजस्थान रॉयल्स में पर क्या असर, खुद कप्तान ने शेयर की दिल की बात

ICC Player of the Month: प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए शुभमन गिल, रच दिया इतिहास
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited