Who Won Yesterday Match (29 June, 2024) T20 World Cup Final: कल का मैच कौन जीता? IND vs SA, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में टीम इंडिया ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
IND vs SA, Who Won Yesterday T20 World Cup 2024 Match (कल का मैच कौन जीता?): रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन के अंतर से मात देकर दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया। जानिए कैसा रहा फाइनल मुकाबले के पल पल का रोमांच?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2024 फाइनल, कल का मैच कौन जीता
- टीम इंडिया दूसरी बार बनी टी20 विश्व कप चैंपियन
- फाइनल में द. अफ्रीका को दी 7 रन के अंतर से मात
- गेंदबाजों ने अफ्रीकी टीम के जबड़े से छीनी जीत
IND vs SA, Who Won Yesterday T20 World Cup 2024 Final Match (कल का मैच कौन जीता?): रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 7 रन के अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में विराट कोहली की 76 और अक्षर पटेल की 47 रन की पारियों की बदौलत 7 विकेट पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में अफ्रीकी टीम 8 विकेट पर 169 रन बना सकी। इसके साथ ही भारतीय टीम का खिताबी जीत का 11 साल लंबा सूखा खत्म कर दिया। जानिए कैसा रहा फाइनल मुकाबले के पल-पल का हाल?
भारत ने जीता टॉस: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
भारत की खराब शुरुआत, महाराज ने दिए दोहरे झटके:
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। विराट कोहली ने पहले ओवर में मार्को जानसेन के ओवर में तीन चौके जड़े और कुल 15 रन बटोर लिए। इसके बाद दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए केशव महाराज की पहली दो गेंद पर रोहित ने दो चौके जड़े। लेकिन चौथी गेंद को स्वीप करने की कोशिश में रोहित शॉर्ट लेग पर खड़े हेनरिक क्लासेन के हाथों लपके गए। रोहित 9(5) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत भी अपना खाता नहीं खोल पाए। पंत भी केशव महाराज गेंद को स्वीप करने गए लेकिन गेंद बल्ले निचले हिस्से में लगकर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के दस्तानों में समा गई।
सूर्या के बल्ले का नहीं चला जादू
भारतीय टीम का स्कोर 2 ओवर में 2 विकेट पर 23 रन हो गया। ऐसे में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन कगिसो रबाडा ने सूर्यकुमार यादव की पारी का अंत पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर कर दिया। क्लासेन ने उनका कैच लपका। सूर्या 3(4) रन बनाकर पवेलियन लौट गए।4.3 ओवर में 34 रन पर 3 विकेट गंवाकर टीम इंडिया बैकफुट पर नजर आने लगी। ऐसे में विराट का साथ देने अक्षर पटेल मैदान पर उतरे। दोनों ने मिलकर पॉवरप्ले के अंत तक टीम को 3 विकेट पर 45 रन तक पहुंचा दिया। 7.1 ओवर में टीम इंडिया 50 रन के पार पहुंच गई।
विराट और अक्षर की साझेदारी ने कराई वापसी
विराट और अक्षर ने पिच पर पैर जमाते हुए चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 42 गेंद में पूरा कर ली। इस साझेदारी में ड्राइविंग सीट पर अक्षर पटेल थे विराट दूसरे छोर पर एंकर की भूमिका निभा रहे थे। दोनों ने मिलकर टीम को 13.1 ओवर में 100 रन के पार पहुंचाकर मैच में वापसी करा दी। लेकिन इसी ओवर की तीसरी गेंद पर ये साझेदारी टूट गई। अक्षर नॉन स्ट्राइकर छोर पर विराट के साथ गलतफहमी की वजह से रन आउट हो गए। उन्होंने 31 गेंद में 47 रन की आतिशी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। दोनों के बीच 54 गेंद में 72 रन की साझेदारी हुई।
विराट ने जड़ा अर्धशतक, दुबे के साथ की अर्धशतकीय साझेदारी
अक्षर पटेल के पवेलियन लौटने के बाद बल्लेबाजी करने शिवम दुबे उतरे। दुबे ने भी अपनी काबीलियत के अनुरूप मैदान पर आते ही बड़े शॉट्स खेलने शुरू कर दिए। विराट ने भी इसी दौरान अपना अर्धशतक 48 गेंद में 4 चौके की मदद से पूरा किया। इसके बाद उन्होंने भी हल्ला बोल दिया। विराट और दुबे ने मिलकर टीम को 18 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों के बीच 31 गेंद में पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई। बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में विराट 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जानसेन की गेंद पर रबाडा के हाथों लपके गए। विराट ने 59 गेंद में 76 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के जड़े।
टीम इंडिया ने बनाए 7 विकेट पर 176 रन
विराट के आउट होने के बाद आखिरी ओवर में शिवम दुबे 27(16) और रवींद्र जडेजा 2(2) रन बनाकर नॉर्खिया का शिकार बने। हार्दिक 5(2) रन बनाकर नाबाद रहे और टीम इंडिया 7 विकेट 176 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे सफल गेंदबाज केशव महाराज और एनरिक नॉर्खिया रहे। दोनों के खाते में 2-2 विकेट गए। वहीं 1-1 सफलता मार्को जानसेन और कगिसो रबाडा की झोली में गिरा।
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी रही खराब
जीत के लिए 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर ही रीजा हेंड्रेक्स को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड करके पवेलियन वापस भेज दिया। हेंड्रिक्स 4(5) रन बना सके। इसके बाद तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान एडेन मार्करम को अर्शदीप सिंह ने विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर द.अफ्रीका को दूसरा झटका दे दिया। मार्करम 4(5) रन बना सके।
डिकॉक-स्टब्स ने संभाली पारी
दक्षिण अफ्रीका के 2.3 ओवर में 12 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद क्विंटन डिकॉक और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभालने की कोशिश की दोनों ने मिलकर टीम को पॉवरप्ले के 6 ओवर में 2 विकेट पर 42 रन तक पहुंचाया। इस जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को 7.1 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों ने 33 गेंद में तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 33 गेंद में पूरी कर ली। ऐसे में खतरनाक हो रही इस साझेदारी को अक्षर पटेल ने तोड़ दिया। स्टब्स 31(21) रन बनाकर बोल्ड हो गए। डिकॉक-स्टब्स के बीच 58 (38) रन की साझेदारी हुई।
क्लासेन डिकॉक ने पहुंचाया 100 रन के पार
स्टब्स के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी करने उतरे। भारतीय गेंदबाजों ने साझेदारी तोड़ने के बाद दबाव डालने की कोशिश की। एक छोर डिकॉक संभाले रहे और क्लासेन ने हल्ला बोल दिया। 10 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 81 रन 3 विकेट के नुकसान पर बना लिए थे। क्लासेन डिकॉक ने 11.3 ओवर में द. अफ्रीका को 100 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन 106 के स्कोर पर गेंदबाजी करने आए अर्शदीप सिंह ने तीसरी गेंद पर डिकॉक को कुलदीप के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। डिकॉक ने 39(31) रन बनाए।
क्लासेन को पांड्या ने किया चलता
डिकॉक के आउट होने के बाद क्लासेन का साथ देने अनुभवी डेविड मिलर उतरे। मिलर ने छोर संभाला और क्लासेन हमलावर हो गए। उन्होंने 15वें ओवर में अक्षर पटेल के खिलाफ 34 रन जड़ दिए और टीम को 147 रन तक पहुंचा दिया। क्लासेन ने इसके बाद अपना अर्धशतक 23 गेंद में 2 चौके और 5 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। 16 ओवर में दक्षिण अफ्रीका 4 विकेट पर 151 रन तक पहुंच गया। 17वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने क्लासेन की पारी का अंत कर दिया। क्लासेन गेंद को कट करने की कोशिश में विकेट के पीछे कैच दे बैठे। क्लासेन 27 गेंद में 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 17 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट पर 155 रन बना लिए थे।
जीत के करीब ले गए मिलर, बुमराह ने कराई वापसी
मिलर 17(11) और मार्को यानसेन 2(3) रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसे में अपना आखिरी ओवर करने आए जसप्रीत बुमराह ने चौथी गेंद पर यानसेन को बोल्ड कर दिया। यानसेन को हवा भी नहीं लगी और गिल्लियां बिखर गईं। 2(4) रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंतिम 12 गेंद में जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 20 रन बनाने थे। पिच पर मिलर 18(12) रन बनाकर और केशव महाराज 1(2) रन बनाकर खेल रहे थे। 19वें ओवर में अर्शदीप ने केवल 4 रन दिए और टीम इंडिया की जीत की संभावनाओं को जीवित रखा।
हार्दिक ने दिलाई आखिरी ओवर में जीत
अंतिम 6 गेंद में जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 16 रन बनाने थे। डेविड मिलर हार्दिक पांड्या के खिलाफ पहली ही गेंद पर कैच दे बैठे। सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पर शानदार कैच लपका। मिलर 21(17) रन बना सके। हार्दिक ने इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर कगिसो रबाडा को भी कुलदीप के हाथों कैच कराकर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी। भारतीय टीम ने 7 रन के अंतर से खिताबी मुकाबला अपने नाम कर लिया। द. अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बना सकी। टीम इंडिया ने 13 साल का खिताबी सूखा खत्म कर दिया।
मैन ऑफ द मैच: फाइनल मैच में 59 गेंद में 76 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (sports News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
नवीन चौहान टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वो मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हैं। इनके पास ...और देखें

All England Badminton Championship: भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू पहले ही राउंड में हुईं बाहर

Mahmudullah Retirement: चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद एक और बांग्लादेशी क्रिकेट का संन्यास

Syed Abid Ali: नहीं रहे पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली, 83 की उम्र में ली आखिरी सांस

बटलर के जाने का राजस्थान रॉयल्स में पर क्या असर, खुद कप्तान ने शेयर की दिल की बात

ICC Player of the Month: प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए शुभमन गिल, रच दिया इतिहास
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited