Purple Cap Holders WPL 2024: श्रेयंका पाटिल के सिर पर सजी पर्पल कैप, 21 साल की प्लेयर ने झटके सबसे ज्यादा विकेट
Purple Cap holder Name, WPL 2024: विमेंस प्रीमियर लीग 2024 का खिताब आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट के अंतर से मात देकर जीत लिया है। सीजन में विकेटों की रेस में एक साथ कई खिलाड़ी थे लेकिन अंत में बाजी 21 साल की श्रेयंका पाटिल के हाथों में लगी।



श्रेयंका पाटिल (WPL)
Winner of Purple Cap in 2024: विमंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का अंत आरसीबी की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 विकेट के अंतर से जीत के साथ हुआ। दिल्ली कैपिटल्स की टीम खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 113 रन बनाकर ढेर हो गई थी। जिसके बाद जीत के लिए मिले 114 रन के लक्ष्य को 3 गेंद और 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। आरसीबी की टीम 17 साल में पहली बार किसी ट्रॉफी पर कब्जा करने में सफल हुई है। सीजन में रनों की जमकर रनों की बारिश देखने को मिली। अंत में अनुभवी खिलाड़ियों का दबदबा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में देखने को मिला। इन पांच खिलाड़ियों के बीच हुई ऑरेंज कैप को हासिल करने के लिए रेस।
WPL 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
क्रमांक | प्लेयर | मैच | विकेट |
1 | श्रेयंका पाटिल(आरसीबी) | 8 | 13 |
2 | आशा शोभना (आरसीबी) | 10 | 12 |
3 | सोफी मॉलिन्यू (आरसीबी) | 10 | 12 |
4 | मारिजान कप (दिल्ली कैपिटल्स) | 7 | 11 |
5 | जेस जॉनसेन (दिल्ली कैपिटल्स) | 7 | 11 |
आरसीबी के लिए खेलने वाली 21 वर्षीय श्रेयंका पाटिल विमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। श्रेयंका ने 8 मैच की 8 पारियों में 12.07 के औसत और 7.30 की इकोनॉमी के साथ सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए। फाइनल में श्रेयंका ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट झटके और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (sports News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
नवीन चौहान टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वो मूल रूप से मध्य...और देखें
Doha Diamond League: 3000 मीटर स्टीपलचेस में भारत की पारुल चौधरी ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
Doha Diamond League: नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में रचा इतिहास, करियर में पहली बार किया पार 90 मीटर मार्क
दो साल लगेंगे, संभावित टेस्ट कप्तान पर सुनील गावस्कर की तीखी टिप्पणी
इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी के हाथ आई कमान
रवि शास्त्री की दो टूक, अगर मैं टीम इंडिया का कोच होता तो ऐसा नहीं होने देता
Doha Diamond League: 3000 मीटर स्टीपलचेस में भारत की पारुल चौधरी ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
Delhi: कचरा मुक्त घोषित हो गए दिल्ली के ये पांच मार्केट, जो फेंका कूड़ा तो कटेगा चालान
Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने की समीक्षा
IPS अधिकारी आरती सिंह बनीं मुंबई की पहली संयुक्त पुलिस आयुक्त खुफिया
दो साल लगेंगे, संभावित टेस्ट कप्तान पर सुनील गावस्कर की तीखी टिप्पणी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited