IND vs NZ: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले भारतीय

Yashasvi Jaiswal create history: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। वे 2024 में भारत के लिए टेस्ट में 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि पुणे टेस्ट में हासिल की है।

yashasvi jaiswal test pti

यशस्वी जायसवाल (फोटो- PTI)

Yashasvi Jaiswal create history: यशस्वी जायसवाल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टॉम लैथम की न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। वे इस साल इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं।

इंग्लैंड के स्टार बैटर जो रूट 14 टेस्ट में 59.31 की औसत से पांच शतक और चार अर्द्धशतक के साथ 1305 रन बनाकर सूची में शीर्ष पर हैं। रूट का सर्वोच्च स्कोर 262 रन था जो उन्होंने मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के शुरुआती टेस्ट में बनाया था।

यशस्वी जायसवाल का ऐसा रहा प्रदर्शन

2024 में अब तक 10 टेस्ट में, जायसवाल ने 59.23 की औसत और 75.88 की स्ट्राइक-रेट से 1007 रन बनाए हैं, जिसमें इस साल की शुरुआत में राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में थ्री लायंस के खिलाफ़ 214 रन का सर्वोच्च स्कोर शामिल है।इससे पहले, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ़ विजाग टेस्ट में दोहरा शतक भी लगाया था। जायसवाल ने इस साल टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले साल वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ डेब्यू पर 171 रन बनाने के बाद, जायसवाल ने एक कदम भी पीछे नहीं हटाया है। उनकी अगली नजर अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज होगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत ( Timesnowhindi.com) में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अक्टूबर 2023 से जुड़ें हैं। इससे पहले वह न्यूज 24 और इन्शॉर्ट्स जैस...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited