Yashasvi Jaiswal Double century: यशस्वी ने अंग्रेजों के उड़ाए होश, जड़ दिया दूसरा दोहरा शतक

Yashasvi Jaiswal Double century in IND vs ENG, Rajkot: युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने बेहतरीन फॉर्म का एक और नजारा पेश किया है। उन्होंने राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भी दोहरा शतक जड़ दिया है। ये उनके करियर की दूसरी डबल सेंचुरी है। उन्होंने इसी के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

Yashasvi Jaiswal double century

यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal Double century: भारतीय टीम की युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल ने राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच में एक बार फिर से अपना जौहर दिखाया है। यशस्वी ने आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़ दिया है। उन्होंने 231 गेंदें पर ये कमाल किया। यशस्वी ने इससे पहले विशाखापट्टनम में भी दोहरा शतक जड़ा था। उनकी पारी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
यशस्वी जायसवाल ने शुरुआत से ही पारी में चौको- छक्कों की झड़ी लगाई। उन्होंने नाबाद 214 की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 12 छक्के जड़े । यशस्वी ने एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनके अभी तक 22 छक्के हो गए हैं जो कि टेस्ट के इतिहास में सबसे ज्यादा है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 2019 में द.अफ्रीका के खिलाफ 19 छक्के जड़े थे।

एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के

22 - यशस्वी जयसवाल बनाम इंग्लैंड 2024
19 - रोहित शर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2019
15 - शिम्रोन हेटमायर बनाम बांग्लादेश, 2018
15 - बेन स्टोक्स बनाम साउथ अफ्रीका, 2023

रिटायर्ड हर्ट होकर दोबारा लौटे

बता दें कि यशस्वी जायसवाल मैच के तीसरे दिन शानदार लय में नजर आ रहे थे हालांकि शतक जड़ने के बाद उन्हें खिंचाव हो रहा था जिसके चलते वे मैदान छोड़कर चले गए थे। इसके बावजूद अगले दिन वे पूरी तरह से फिट होकर आए इंग्लैंड के खिलाफ छक्कों की झड़ी लगा दी। यशस्वी ने सबसे ज्यादा कुटाई जेम्स एंडरसन की करी। उन्होंने दो बार एक ही ओवर में तीन-तीन छक्के जड़े। यशस्वी अभी तक इस सीरीज में 320 रन केवल चौके-छक्के से ही बना चुके हैं।

मजबूत स्थिति में भारत

भारतीय किकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 557 से रनों की बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में इंग्लैंड के लिए अब ये मैच जीतना बेहद मुश्किल हो गया है। दोनों टीमों की पहली पारी समाप्त होने के बाद भारत के पास 126 रनों की बढ़त थी। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में इसे और आगे बढ़ाया। टीम ने 430 रनों पर पारी घोषित कर दी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (sports News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत ( Timesnowhindi.com) में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अक्टूबर 2023 से जुड़ें हैं। इससे पहले वह न्यूज 24 और इन्शॉर्ट्स जैस...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited