Yashasvi Jaiswal Double century: यशस्वी ने अंग्रेजों के उड़ाए होश, जड़ दिया दूसरा दोहरा शतक

Yashasvi Jaiswal Double century in IND vs ENG, Rajkot: युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने बेहतरीन फॉर्म का एक और नजारा पेश किया है। उन्होंने राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भी दोहरा शतक जड़ दिया है। ये उनके करियर की दूसरी डबल सेंचुरी है। उन्होंने इसी के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal Double century: भारतीय टीम की युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल ने राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच में एक बार फिर से अपना जौहर दिखाया है। यशस्वी ने आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़ दिया है। उन्होंने 231 गेंदें पर ये कमाल किया। यशस्वी ने इससे पहले विशाखापट्टनम में भी दोहरा शतक जड़ा था। उनकी पारी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल ने शुरुआत से ही पारी में चौको- छक्कों की झड़ी लगाई। उन्होंने नाबाद 214 की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 12 छक्के जड़े । यशस्वी ने एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनके अभी तक 22 छक्के हो गए हैं जो कि टेस्ट के इतिहास में सबसे ज्यादा है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 2019 में द.अफ्रीका के खिलाफ 19 छक्के जड़े थे।
संबंधित खबरें
End Of Feed