Wrestling Team World Championships: भारत की महिला कुश्ती खिलाड़ी जॉर्डन में फंसी, जानिए क्या है वजह
Wrestling Team World Championships: जॉर्डन के अम्मान अंडर-17 महिला कुश्ती टीम विश्व चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैम्पियनशिप में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा था। टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद शनिवार की शाम खिलाड़ी और कोच को भारत वापस लौटना था, लेकिन वह वापस नहीं लौटे।

भारत की महिला खिलाड़ी और कोच। (फोटो: SAI Media X)
Wrestling Team World Championships: भारत की अंडर-17 महिला कुश्ती टीम विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद स्वदेश वापसी की उड़ान छूटने के कारण शनिवार को जॉर्डन के अम्मान में क्वीन आलिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंस गई। नौ महिला पहलवानों और तीन कोच को शनिवार शाम को भारत वापस लौटना था, लेकिन उनकी अलग-अलग उड़ानों में बुकिंग हो गई थी। कोच जय भगवान, शिल्पी श्योराण और रेखा रानी को दुबई में रुकने वाली एमिरेट्स उड़ान में सवार होना था जबकि युवा पहलवानों की बुकिंग कतर एयरवेज में हुई थी।
कोच की उड़ान (ईके904) को शाम 6:10 बजे अम्मान से रवाना होना था और रात 10:10 बजे दुबई पहुंचना था। वहां से उन्हें सुबह 3:55 बजे दूसरे विमान में सवार होकर सुबह 9:05 बजे दिल्ली आना था। पहलवानों की उड़ान (क्यूआर401) को रात 8:30 बजे रवाना होकर रात 11:10 बजे दोहा पहुंचना था, लेकिन उड़ान की स्थिति के अनुसार, यह शाम 6:18 बजे रवाना हुई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उड़ान का समय बदला गया था या नहीं।
अम्मान में भारतीय दल के एक सूत्र ने कहा, "युवा महिला पहलवानों की उड़ान छूट गई। इस बात को लेकर काफी भ्रम है कि आखिर हुआ क्या था। युवा पहलवानों के लिए अलग उड़ान बुक नहीं की जानी चाहिए थी। भारतीय खेल प्राधिकरण को उनके लिए एक ही उड़ान बुक करनी चाहिए थी। वे सभी छोटी हैं।"
एक सूत्र ने कहा, "आदर्श रूप से कम से कम एक कोच को युवा पहलवानों के साथ जाना चाहिए था। अब उन्हें पहली उपलब्ध उड़ान से लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।" संपर्क करने पर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के एक अधिकारी ने कहा कि पहलवानों को पहली उपलब्ध उड़ान से स्वदेश वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
(भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | स्पोर्ट्स (sports News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहन...और देखें

IPL 2025 New Schedule: 17 मई से खेले जाएंगे आईपीएल के बाकी बचे मैच, ऐसा है पूरा शेड्यूल

Virat Kohli Retirement: विराट के टेस्ट से संन्यास के बाद महफूज हुआ सचिन तेंदुलकर का ये महारिकॉर्ड

Virat Kohli Retirement: विराट ने एक पीढ़ी को टेस्ट क्रिकेट से प्यार करना सिखाया, उनके जोश और जुनून को ये खेल मिस करेगा

रोहित-विराट संन्यास के बाद अब टीम इंडिया में गंभीर युग की शुरुआत

Virat Kohli Retirement: तेंदुलकर ने सुनाई विराट के साथ धागे के बंधन की कहानी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited