LIVE

India vs China Football Highlights: जीत के साथ चीन की शुरुआत, भारत को एकतरफा मुकाबले में हराया

India vs China Football Highlights: जीत के साथ चीन की शुरुआत, भारत को एकतरफा मुकाबले में हराया

India vs China Football Highlights: जीत के साथ चीन की शुरुआत, भारत को एकतरफा मुकाबले में हराया

चीन ने भारत को 5-1 से हराकर अपने एशियन गेम्स अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। भारत की ओर से एकमात्र गोल राहुल केपी ने किया, लेकिन चीन ने दूसरे हाफ में आक्रमक खेल दिखाते हुए एक के बाद एक 4 गोल दागे और भारत की वापसी की उम्मीदों को तोड़ दिया।

पहले हाफ के खेल में भारत ने शानदार खेल का परिचय देते हुए 1-1 की बराबरी पर खत्म किया। लेकिन चीन ने दूसरे हाफ में अपना आक्रमण और तेज कर दिया। दूसरे हाफ में चीन ने 4 गोल दागे। चीन की तरफ से 17वें मिनट में तियानी गाओ ने कॉर्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी। इसके बाद चीन ने 51वें मिनट में, 72वें मिनट में और 75वें और अतिरिक्त समय में गोल दागा।
WATCH India VS China Football Match Live

Feb 24, 2025 | 12:32 PM IST

India vs China Live Score: ये रहा अंतिम स्कोर

Feb 24, 2025 | 12:35 PM IST

India vs China Live Score: हार के साथ भारतीय टीम की शुरुआत

भारत को पहले मुकाबले में चीन ने 5-1 से हरा दिया। भारत की ओर से एकमात्र गोल राहुल केपी ने किया। पहले हाफ में टीम ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन दूसरे हाफ में चीन के आक्रमण के सामने भारतीय डिफेंस पूरी तरह से नाकाम रहा, जिसका नतीजा रहा कि दूसरे हाफ में चीन ने 51वें मिनट में, 72वें मिनट में और 75वें और अतिरिक्त समय में गोल दागा।
Feb 24, 2025 | 12:38 PM IST

India vs China Live Score: अतिरिक्त समय का खेल जारी

4 मिनट अतिरिक्त समय का खेल जारी है। यहां से चीन की जीत सुनिश्चित लग रही है। अब भारतीय टीम को अगले दो मैच बांग्लादेश और म्यांमार के खिलाफ अच्छा करने का मौका है।
Feb 24, 2025 | 12:36 PM IST

India vs China Live Score: 86वें मिनट में रोहित अंदर आए, कप्तान गए बाहर

86वें मिनट में भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री बाहर गए हैं, उनकी जगह रोहित दानु मैदान में आए हैं।
Feb 24, 2025 | 12:38 PM IST

India vs China Live Score: दूसरे हाफ के आखिरी कुछ मिनटों का खेल जारी

चीन की टीम 4-1 से आगे हैं और अब भारत के लिए वापसी करने का मौका लगभग खत्म हो गया है। दूसरे हाफ के आखिरी कुछ मिनट का खेल बाकी है। भारतीय टीम यहां से खाली बढ़त का कम कर सकती है।
Feb 24, 2025 | 12:39 PM IST

India vs China Live Score: दूसरे हाफ में चीन का अटैक जारी, बढ़त 3-1

72वें मिनट में चीन के ताउ क्वीनग्लांग ( Tao Quianglong ) ने चीन को 2-0 से आगे कर दिया। भारतीय टीम पहले हाफ की तुलना में दूसरे हाफ में थोड़ी अलग-थलग नजर आ रही है। यहां से वापसी मुश्किल हो गई है।
Feb 24, 2025 | 12:31 PM IST

छेत्री गोल के करीब पहुंचे लेकिन चूके

69वें मिनट में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री गोल करने के करीब तो आए लेकिन चूक गए।
Feb 24, 2025 | 12:41 PM IST

भारत 1-2 से पीछे

60 मिनट के खेल के बाद भारतीय फुटबॉल टीम 1-2 से पीछे चल रही है।
Feb 24, 2025 | 12:34 PM IST

चीन ने किया दूसरा गोल

चीन की तरफ से दूसरे हाफ के शुरू होने के कुछ ही देर बाद दूसरा गोल कर दिया गया है।
Feb 24, 2025 | 12:40 PM IST

India vs China Live Score: भारतीय टीम की धमाकेदार वापसी

Feb 24, 2025 | 12:33 PM IST

India vs China Live Score: पहले हाफ के बाद स्कोर, IND 1 - 1 CHN

भारत की ओर से राहुल केपी ने और चीन की ओर से तियानी गाओ ने 17वें मिनट में गोल दागा।
Feb 24, 2025 | 12:28 PM IST

India vs China Live Score: भारतीय टीम को राहुल ने बराबरी दिला दी

राहुल केपी ने पहले हाफ के आखिरी कुछ मिनट में भारतीय टीम को बराबरी दिला दी है।
Feb 24, 2025 | 12:31 PM IST

India vs China Live Score: पहले हाफ का खेल पूरा होने वाला है

पहले हाफ का खेल पूरा होने में कुछ ही मिनट बाकी है, चीन फिलहाल 1-0 से आगे है। भारतीय टीम ने गोल खाने के बाद कुछ अच्छे अटैक किए हैं। अब तक हुए मुकाबले में गुरमीत का डिफेंस भी शानदार रहा है।
Feb 24, 2025 | 12:31 PM IST

India vs China Live Score: 41 मिनट के खेल के बाद स्कोर, IND 0 - 1 CHN

41 मिनट के खेल के बाद स्कोर IND 0 - 1 CHN, इस दौरान कई बार भारतीय खिलाड़ियों ने गोल का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
Feb 24, 2025 | 12:29 PM IST

India vs China Live Score: 27वें मिनट में भारत के पास था मौका

27वें मिनट में भारत के रहीम अली के पास मौका था, लेकिन गेंद पोस्ट के ऊपर से चली गई।
Feb 24, 2025 | 12:27 PM IST

India vs China Live Score: गुरमीत के सेव से बची भारतीय टीम

Feb 24, 2025 | 12:26 PM IST

India vs China Live Score: गुरमीत का शानदार डिफेंस

पेनेल्टी को चीन गोल में बदल ही देती, लेकिन उनके सामने गुरमीत का शानदार डिफेंस था। चीन अब भी 1-0 से ही आगे है।
Feb 24, 2025 | 12:34 PM IST

India vs China Live Score: गुरमीत को मिला येलो कार्ड

गुरमीत को 23वें मिनट में येलो कार्ड मिला है, उनके कारण चीन को पेनेल्टी मिला और लीड को 2-0 करने का उनके पास सुनहरा मौका है।
Feb 24, 2025 | 12:30 PM IST

India vs China Live Score: तियानी गाओ ने किया पहला गोल

तियानी गाओ ने 17वें मिनट में पहला गोल दागा और अपनी टीम को बढ़त दिला दी। आपको बता दें कि चीन के खिलाफ आज तक नहीं जीती है भारतीय टीम।
Feb 24, 2025 | 12:35 PM IST

India vs China Live Score: तीसरे मिनट में ही चीन के पास था मौका

मैच के तीसरे मिनट में ही चीन के पास बढ़त लेने का मौका था, लेकिन वह चूक गई है।
Feb 24, 2025 | 12:35 PM IST

India vs China Football Live Score: कोच स्टिमक का बड़ा बयान

भारतीय टीम के कोच इगोर स्टिमक ने कहा कि मेरा लक्ष्य बांग्लादेश और म्यांमार के खिलाफ मैच पर है।
Feb 24, 2025 | 12:39 PM IST

India vs China Football Live Score: सुनील छेत्री के नेतृत्व में दूसरी बार भारतीय टीम

सुनील छेत्री के नेतृत्व में भारतीय टीम दूसरी बार एशियन गेम्स में उतरेगी। वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय कप्तान हैं। इससे पहले सेलेन मन्ना और बाईचुंग भुटिया ऐसा कर चुके हैं।
Feb 24, 2025 | 12:33 PM IST

India vs China Live Score: हेड टू हेड नें चीन का पलड़ा भारी

हेड टू हेड में चीन का पलड़ा एक तरफा रहा है। अब तक कुल 15 मुकाबले दोनों के बीच हुए हैं, जिसमें 8 मैच चीन जीती है और 7 मैच ड्रॉ हुआ है।
Feb 24, 2025 | 12:41 PM IST

India vs China Live Score: इससे पहले 2014 में उतरी थी भारतीय टीम

इससे पहले भारतीय टीम एशियन गेम्स में 2014 में उतरी थी, जहां उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। टीम लीग स्टेज से बाहर निकल गई थी।
Feb 24, 2025 | 12:37 PM IST

India vs China Football Live Score: ये है भारतीय टीम की स्टार्टिंग इलेवन

Feb 24, 2025 | 12:29 PM IST

India vs China Football Live Score: ग्रुप-ए में है टीम इंडिया

एशियन गेम्स में फुटबॉल आज से खेला जाएगा। इम मुकाबले में भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है।
Feb 24, 2025 | 12:28 PM IST

India vs China Live Score: सुनील छेत्री के नेतृत्व में तैयार है भारतीय टीम

Feb 24, 2025 | 12:36 PM IST

India vs China Live Score: 24 घंटे पहले ही हांगझाउ पहुंची है टीम

सुनील छेत्री के नेतृत्व में 24 घंटे पहले ही चीन के हांगझाउ पहुंची है भारतीय टीम, ऐसे में चीन के खिलाफ मुकाबले में खिलाड़ी अपना कितना प्रतिशत झौंक पाएंगे, ये तो वक्त ही बताएगा।
Feb 24, 2025 | 12:33 PM IST

India vs China Live Score: 9 साल बाद एशियन गेम्स में उतरेगी भारतीय टीम

9 साल बाद एशियन गेम्स में उतरेगी भारतीय टीम, और वह अपनी वापसी को यादगार बनाना चाहेगी।
Feb 24, 2025 | 12:37 PM IST

India vs China Live Score: कहां देखें इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और चीन के बीच होने वाले इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लीव पर देख सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:39 PM IST

India vs China Live Score: टीवी पर कहां देखें मुकाबला

भारतीय टीम और चीन के बीच यह मुकाबला आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
Feb 24, 2025 | 12:27 PM IST

India vs China Live Score: कब और कहां खेला जाएगा मैच

यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 5 बजे शुरू होगा, जो चीन के हांगझाउ स्पोर्ट्स सेंटर में खेला जाएगा।
Feb 24, 2025 | 12:30 PM IST

India vs China Live Score: फुटबॉल के साथ एशियन गेम्स का आगाज

एशियन गेम्स में आज से भारतीय फुटबॉल टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पहले मुकाबले में भारतीय टीम का सामना मेजबान चीन से होगा।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited