Paris Olympics 2024 India Schedule Today, 2 August: सातवें दिन फिर एक्शन में दिखेंगी मनु भाकर,ऐसा है भारतीय दल का आज का कार्यक्रम

Paris Olympics 2024 Day 7, India 2 August 2024 Schedule (ओलंपिक 2024 मैचों का आज का शेड्यूल), Indian Athletes Today Matches Live streaming, TV Telecast in India: भारत तीन पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक में अच्छी शुरुआत करने में सफल रहा है लेकिन उसके कुछ स्टार खिलाड़ी पदक की दौड़ से छठे दिन बाहर हो गए। आइए जानते हैं पेरिस ओलंपिक 2024 के सातवें दिन कैसा है भारत पूरा शेड्यूल?

पेरिस ओलंपिक 2024 सातवां दिन भारत का कार्यक्रम

मुख्य बातें
  • पेरिस ओलंपिक का आज है सातवां दिन
  • भारत तीन कांस्य पदक के साथ है 48वें स्थान पर
  • मनु भाकर फिर दिखेंगी आज एक्शन में
Paris Olympics 2024 India Schedule Today, 2 August: भारत के लिए पेरिस ओलंपिक अबतक मिला जुला रहा है। अप्रत्याशित रूप से निशानेबाजी में शुरुआती 6 दिन में भारतीय दल ने तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। पदकों के कुछ बड़े दावेदार पहले ही बाहर का रास्ता देख चुके हैं। ऐसे में दो पदक जीतने वाली स्टार निशानेबाज मनु भाकर शुक्रवार को भारतीय दल के व्यस्त कार्यक्रम के बीच तीसरे पदक के लिए 25 मीटर एयर पिस्टल के क्वालीफाइंग राउंड में अपनी दावेदारी पेश करती नजर आएंगी। बैडमिंटन में भारत की आखिरी आस लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करेंगे। वहीं भारतीय हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया से दो-दो हाथ करती दिखेगी। इसके अलावा तीरंदाजी, नौकायन, जूडो और एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में भारतीय दिग्गज एक्शन में नजर आएंगे। आइए जानते हैं पेरिस ओलंपिक के सातवें दिन कैसा है भारतीय दल का पूरा कार्यकम?

गोल्फ:

पुरुषों के व्यक्तिगत फाइनल्स (दूसरा दौर): शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर - दोपहर 12.30 बजे

निशानेबाजी:

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन प्रिसिजन: ईशा सिंह और मनु भाकर - दोपहर 12.30 बजे
End Of Feed