Olympic 2024: भारतीय हॉकी टीम में गोल्ड जीतने की क्षमता, बोले- पूर्व कोच परगट सिंह
Olympic 2024: भारतीय हॉकी टीम अपने ओलंपिक 2024 अभियान की शुरुआत 27 जुलाई को करेगी। ग्रुप बी के अपने पहले मैच में टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा। इस बार टीम से फिर मेडल की उम्मीद है।

भारतीय हॉकी टीम (साभार-Hockey India)
Olympic 2024: पेरिस में ओलंपिक खेलों का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। शुक्रवार को ओपनिंग सेरेमनी करीब 4 घंटे चलेगी और भारतीय समयानुसार यह रात करीब 11 बजे शुरू होगी और 3 बजे तक खत्म होगी। इस ओलंपिक में 206 देशों के 10,000 से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। दो हफ्तों तक चलने वाले पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी पुरुष टीम 27 जुलाई को अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
पहले मुकाबले में टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारत को गत चैंपियन बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड और आयरलैंड के साथ पूल-बी में रखा गया है। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से खेला जाएगा। भारतीय हॉकी टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। पेरिस में खेले जाने वाले ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को लेकर पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी और कोच परगट सिंह का बयान सामने आया है। हॉकी टीम को लेकर मीडिया से बात करते हुए परगट सिंह ने कहा कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ी दोनों मौजूद है। ऐसे में पेरिस में ओलंपिक में हॉकी टीम से बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद है।
पूर्व कोच ने कहा कि जो खिलाड़ी आज बढ़िया प्रदर्शन कर रहे है उनका बेस 15 साल पहले का है। एक खिलाड़ी को तैयार होने में 15 साल लग जाते है। हॉकी टीम को लेकर परगट ने कहा कि उन्हें इस युवा टीम से काफी उम्मीदें है।
भारतीय टीम से स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदों के बारे में पूछे जाने पर परगट ने कहा,''हमारी गोलकीपिंग मजबूत है और हमारा कप्तान हरमनप्रीत ड्रैग फ्लिक में माहिर है। अगर ये दोनों अच्छी तरह चल गए तो हमें शीर्ष पर आने से कोई नहीं रोक सकता।'' विश्व के सर्वश्रेष्ठ ड्रैगफ्लिकर में से एक डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह पेरिस खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की अगुआई करेंगे जबकि मिडफील्डर हार्दिक सिंह उपकप्तान की भूमिका में होंगे।
पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय टीम: पीआर श्रीजेश (गोलकीपर), जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित, संजय, राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह और गुरजंत सिंह।
(IANS इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | स्पोर्ट्स (sports News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

मैं समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम का अहम सदस्य हूं। मैं मूल रूप से बिहार, बांका जिले का रहने वाला हूं। पत्रका...और देखें

Who Won Yesterday IPL Match 25 March 2025, GT vs PBKS: कल का मैच कौन जीता? Gujarat Titans vs Punjab Kings, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स मैच में पंजाब ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

IPL 2025 GT vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने जीत के साथ की टूर्नामेंट की शुरुआत, रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस को दी मात

IPL 2025: ग्लेन मेक्सवेल ने रोहित-कार्तिक को पछाड़ा, आईपीएल में अपने नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड

India vs Bangladesh AFC Asian Cup Highlights: बांग्लादेश के खिलाफ गोल करने में असफल रही भारतीय फुटबॉल टीम, मुकाबला रहा गोलारहित

IPL 2025, KKR vs RCB: कोहली से मिलने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में घुसने वाले फैंस ने बताया- विराट ने उनसे क्या कहा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited