PWR DUPR India League: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारत में पिकलबॉल के विकास के लिए टाइम्स ग्रुप की पहल को सराहा, खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
PWR DUPR India League: भारत में तेजी से बढ़ रहे खेल पिकलबॉल के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल पिकलबॉल के प्रमुख टूर्नामेंट PWR DUPR इंडिया लीग के पहले सीजन का आज शुभारंभ हो गया है। इसमें खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

खेल मंत्री मनसुख मांडविया पिकलबॉल PWR DUPR इंडिया लीग के शुभारंभ पर जुड़े।
PWR DUPR India League: भारत के प्रमुख पिकलबॉल टूर्नामेंट PWR DUPR इंडिया लीग के पहले सीजन का आज शुभारंभ हो गया है। इस खास मौके पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी वर्चुअल तरीके से मौजूद रहे। उन्होंने इस आयोजन में शामिल होने पर खुशी व्यक्त की और टाइम्स ग्रुप की पिकलबॉल के विकास के लिए पहल को भी सराहा। उन्होंने कहा कि 'आज PWR DUPR इंडिया लीग के शुभारंभ के लिए आपके साथ शामिल होना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते रैकेट खेल के रूप में, पिकलबॉल भारत में बहुत लोकप्रिय हो रहा है, और यह लीग यहां और वैश्विक स्तर पर खेल को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है। मैं इस शानदार पहल के लिए द टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन को विशेष रूप से बधाई देना चाहता हूं।'
उन्होंने आगे द टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन की पिकलबॉल के विकास में भूमिका को सराहते हुए कहा कि 'भारत में पिकलबॉल और पैडल बॉल जैसे खेलों को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका भारत में उभरते खेलों को बढ़ावा देने में एक लंबा रास्ता तय करेगी। खेलों को बढ़ावा देने के लिए उनकी प्रतिबद्धता बेनेट यूनिवर्सिटी में बनाई गई अद्वितीय खेल सुविधाओं में समान रूप से दिखाई देती है। यह बिल्कुल वही है जिसकी भारत जैसी उभरती महाशक्ति को जरूरत है। हमारे युवाओं का हर तरह से विकास।'
भारत में लोकप्रिय हो रहा पिकलबॉल
खेल मंत्री ने आगे कहा कि 'टाइम्स ग्रुप और पिकलबॉल लीग एशिया के बीच सहयोगात्मक प्रयास, भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन, एशियाई पिकलबॉल एसोसिएशन और ग्लोबल पिकलबॉल फेडरेशन के समर्थन के साथ, अंतर्राष्ट्रीय पिकलबॉल समुदाय में भारत की उपस्थिति को बढ़ाने में मदद कर रहा है। नई दिल्ली में PWR DUPR इंडिया मास्टर्स की सफलता, जिसमें भारतीय सितारों अरमान भाटिया और आदित्य रुहेला के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय सितारों सहित 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, ये बताता है इस देश में पिकलबॉल का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है। इस सफलता के आधार पर, मुझे उम्मीद है कि आगामी PWR DUPR इंडिया लीग में शीर्ष स्तरीय वैश्विक और भारतीय प्रतिभाएं शामिल होंगी और भारत को पिकलबॉल के वैश्विक मानचित्र पर ला खड़ा करेगी। यह पूरे देश में अधिक युवा एथलीटों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।'
भारत सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध
खेल मंत्री ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत सरकार खेलो इंडिया, कीर्ति और टॉप्स जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। खेलो इंडिया खेल पारिस्थितिकी तंत्र को बदलने और युवा प्रतिभाओं को पोषित करने में एक गेम-चेंजर रहा है। 15 से अधिक संस्करणों में इसने 48 हज़ार से अधिक एथलीटों की भागीदारी देखी है और देश भर में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 1,000 से अधिक जिला-स्तरीय खेलो इंडिया केंद्र स्थापित किए हैं। इस व्यापक समर्थन प्रणाली ने कई एथलीटों को वैश्विक मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में मदद की है, जिसने हाल ही में पैरालिंपिक में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में योगदान दिया, जहां देश ने एक ही संस्करण में रिकॉर्ड तोड़ 29 पदक जीते, जो देश के इतिहास में सबसे अधिक है।
खिलाड़ियों की दी शुभकामनाएं
खेल मंत्री ने आगे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 'ये प्रयास भारत को खेलों की दुनिया में एक उभरती हुई ताकत बना रहे हैं। मैं लीग में प्रतिस्पर्धा करने वाले सभी एथलीटों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। आपका समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है, और मुझे विश्वास है कि यह लीग भारत की खेल यात्रा में एक प्रमुख मील का पत्थर साबित होगी। इस विजन को वास्तविकता बनाने में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद। आइए भारत में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करें।'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। स्पोर्ट्स (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

सिद्धार्थ शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत ( Timesnowhindi.com) में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अक्टूबर 2023 से जुड़ें हैं। इससे पहले वह न्यूज 24 और इन्शॉर्ट्स जैस...और देखें

IPL Ank Talika 2025, Points Table: कोलकाता नाइट राइडर्स की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के बाद जानिए कैसा है आईपीएल 2025 की प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल

Who Won Yesterday IPL Match (26 March 2025), RR vs KKR: कल का मैच कौन जीता? Rajastan Royals vs Kolkata Knight Riders, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स मैच में केकेआर ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

IPL 2025: केएल राहुल की कब होगी आईपीएल 2025 में एंट्री? सामने आई तारीख

Purple Cap IPL 2025: पर्पल कैप की रेस में लौटे वरुण चक्रवर्ती, ये 5 गेंदबाज है विकेटों की रेस में सबसे आगे

RR vs KKR, IPL 2025 Match Highlights: केकेआर ने खोला आईपीएल 2025 में जीत का खाता, डिकॉक की आतिशी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स को दी 8 विकेट से मात
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited