Amazon Sale Offers: सस्ते में शॉपिंग का मौका, 80% की भारी छूट, सबसे पहले आप मचा दें लूट

Amazon Great Indian Festival 2023 Sale Offers, Deals: अमेजन की फेस्टिव से जल्द ही शुरू होने वाली है। यहां से आप अपना पसंदीदा सामान सस्ते में खरीद सकेंगे जिसमें कम दाम में फोन, टैबलेट, ईयरफोन आदि शामिल हैं। यहां जानें अमेजन ग्रेट इंडियन सेल 2023 की तारीख क्या है और इसमें क्या डील मिलने वाली हैं।

Amazon Great Indian Festival 2023 Date, Deals, Offers

Amazon Great Indian Festival 2023 Date and Deals

Amazon Great Indian Festival 2023 Sale Offers, Deals: फेस्टिव सीजन के दस्तक देते ही इंतजार रहता है तमाम बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर ग्रेट सेल के आने का। अमेजन पर भी ये सेल जल्द ही लगने वाली है जहां के डील, सेल, ऑफर की जानकारी हम आप तक लेकर आएंगे। इसमें आप कॉस्मेटिक्स, कपड़े, गैजेट्स, फोन, टैबलेट, ईयरफोन आदि को कम रेट में खरीद सकते हैं। वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहे हैं तो बड़े साइज का टीवी भी आपको बहुत ही कम दाम में यहां मिल सकता है। यहां जानें अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 कब से शुरू है।

Amazon Great Indian SALE 2023 Date

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 की शुरुआत ऐसे तो 8 अक्टूबर से शुरू होगी। लेकिन अमेजन प्राइम के सदस्य 7 अक्टूबर से ही इसका लाभ पा सकते हैं।

अमेजन की प्राइम मेंबरशिप price

अगर आपके पास प्राइम की सदस्यता नहीं है तो एक महीने के लिए इसे 299 रुपये के भुगतान से पा सकते हैं। वहीं तीन महने की मेंबरशिप के लिए इसका चार्ज 599 रुपये, सालाना प्राइम सदस्यता के लिए 1499 रुपये और 999 रुपये आपको प्राइम लाइट की मेंबरशिप के लिए देने होंगे।

अमेजन ग्रेट इंडियन सेल में कितना डिस्काउंट मिलेगा

जो लोग अमेजन ग्रेट इंडियन सेल का इंतजार कर रहे हैं, वे अपने सामान पर 89 पर्सेंट तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसमें 40 हजार के आईफोन से लेकर सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा और मोटोरोला रेजर40 स्मार्टफोन शामिल हैं। इसके अलावा लैपटॉप और स्मार्टवॉच पर भी भारी डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा जिन लोगों के पास SBI का कार्ड है, उससे शॉपिंग करने पर वे 10 पर्सेंट का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

Amazon Kickstarter Deals के ऑफर

इसके अलावा अमेजन पर किकस्टार्टर डील्स भी मिलेंगी। इसमें आप ईयरफोन, लैपटॉप, टीवी, कंप्यूटर, स्मार्टवॉच के नामी ब्रैंड्स पर 80 पर्सेंट तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | टेक एंड गैजेट्स (tech-gadgets News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN टेक डेस्क author

    देश-दुनिया में टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर खबर हम आपको यहां देते हैं। स्मार्टफोन से लेकर गैजेट्स और बाकी तमाम जानकारी हम आपको लगातार देंगे।और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited