Google Search 2023: इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुआ चंद्रयान-3, ChatGPT और भूपेंद्र जोगी भी रहे टॉप पर
Google Search 2023: गूगल ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, "चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ने समाचारों में सुर्खियां बटोरीं, साथ ही अंतरिक्ष से बाहर की आसमान छूती यात्रा ने स्थानीय और दुनिया भर में सर्चिंग को बढ़ावा दिया।"

Google Search 2023
Google Search 2023: गूगल ने सोमवार को इस साल भारत में गूगल सर्च पर लोगों द्वारा सबसे अधिक सर्च किए गए टॉपिक्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में चंद्रयान -3 और चैटजीपीटी टॉप पर हैं। बता दें कि भारत ने 14 जुलाई, 2023 को अपना तीसरा चंद्र अन्वेषण मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च किया था। यह मिशन सफल हुआ था। अब चंद्रयान-3, गूगल पर साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया शब्द बन गया है। गूगल की लिस्ट में चैटजीपीटी, 'भूपेंद्र जोगी' मीम जैसे टॉपिक्स भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Laptop Tips: खराब बैटरी लाइफ से हैं परेशान तो काम आएंगे ये 5 तरीके, डबल हो जाएगी बैटरी
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया चंद्रयान-3
गूगल ने कहा कि 2023 में भारत में गूगल सर्च में चंद्रयान -3 और चैटजीपीटी को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। गूगल ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, "चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ने समाचारों में सुर्खियां बटोरीं, साथ ही अंतरिक्ष से बाहर की आसमान छूती यात्रा ने स्थानीय और दुनिया भर में सर्चिंग को बढ़ावा दिया।" जी20 प्रेसीडेंसी ने 'क्या है' सर्च क्वेरी का नेतृत्व किया, जिससे घटना के प्रति महत्वपूर्ण जिज्ञासा प्रदर्शित हुई।
कर्नाटक चुनाव भी रहा चर्चा में
लोगों ने कर्नाटक चुनाव परिणामों और समान नागरिक संहिता के बारे में सर्च के साथ लोकल डेवलपमेंट्स के बारे में भी जानकारी हासिल की, जबकि इजरायल न्यूज और तुर्की भूकंप के बारे में सवालों के साथ ग्लोबल घटनाओं को सुलझाने की कोशिश की। भारत में लोगों ने मैथ्यू पेरी ('फ्रेंड्स' के आइकोनिक चैंडलर बिंग के रूप में जाने जाते हैं), मणिपुर न्यूज और ओडिशा ट्रेन एसिडेंट को भी सर्च किया।
हाउ टू सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल
गूगल के टॉप ट्रेंडिंग 'हाउ टू' क्वेश्चन में लोगों ने होम रेमेडी के साथ स्किन और हेयर्स को सन डैमेज से बचाने के तरीकों के बारे में पूछा, जबकि कई लोगों ने अपने आस-पास के जूडियो, जिम, ब्यूटी पार्लर और डर्मेटोलॉजिस्ट को भी सर्च किया।
क्रिकेट वर्ल्ड कप और शुबमन गिल को लेकर भी लोगों ने गूगल सर्च किया
गूगल ने कहा कि क्रिकेट वर्ल्ड कप और भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट मैचों के बारे में क्वेरीज इस साल ऑल-टाइम हाई लेवल पर रहीं। शुबमन गिल और रचिन रवींद्र लोकल और ग्लोबल लेवल पर टॉप ट्रेंडिंग क्रिकेटरों के रूप में उभरे।
वूमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप के साथ पहली बार वूमेन प्रीमियर लीग को स्पोर्ट्स इवेंट्स में हाई रैंक दिया गया।फिल्मों में, शाहरुख खान की 'जवान' ने टॉप ट्रेंडिंग लोकल फिल्म सर्च और ग्लोबल लेवल पर टॉप 3 ट्रेंडिंग फिल्म सर्च में अपना दावा पेश किया। 'गदर 2' और 'पठान' ने भी लोकल और वर्ल्डवाइड ट्रेंडिंग फिल्मों के रूप में प्रतिष्ठित स्थान हासिल किया।
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भारत में ट्रेंडिंग लोगों की सूची में सबसे आगे रहीं और उन्हें टॉप ट्रेंडिंग ग्लोबल एक्टर्स की लिस्ट में भी स्थान मिला। टॉप 10 में से 6 के साथ, लोकल ओटीटी कंटेंट ट्रेंडिंग शो पर हावी रही, जिसके कारण 'फर्जी', 'असुर' और राणा नायडू टॉप रैंक पर रहे।
'भूपेंद्र जोगी' मीम
लोगों ने एंटरटेनमेंट मीम्स की एक रेंज के साथ खुद को अभिव्यक्त किया, चाहे वह हास्यप्रद 'भूपेंद्र जोगी' मीम हो, 'सो ब्यूटीफुल सो एलिगेंट' मीम हो, या सर्बियाई-सॉन्ग से प्रेरित 'मोये मोये' मीम हो, जिसमें लोगों को कठिन परिस्थितियों में हास्य ढूंढते देखा गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | टेक एंड गैजेट्स (tech-gadgets News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

इन स्मार्टफोन को मिलेगा Android 16 का लेटेस्ट अपडेट, मिलेंगे कई खास फीचर्स

Urban HX 30: 2000 से कम में ANC वाला हेडफोन, दमदार फीचर्स और 45 घंटे की बैटरी लाइफ, जानें खासियत

PencilVac: डायसन ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे पतला वैक्यूम क्लीनर, जानें फीचर्स और खासियतें

जुलाई में लॉन्च होगा Nothing phone 3 स्मार्टफोन, कीमत और फीचर्स आए सामने

Lumma Stealer: पलक झपकते ही हैक कर लेता है लैपटॉप-कंप्यूटर, Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited