ISRO Chandrayaan 3 LIVE Landing Telecast: इस Direct Link से देखें चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट

ISRO Chandrayaan 3 Landing Live Telecast Tracker, Live Location Status Tracking Today, Live Streaming Link on Doordarshan: चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव ब्रॉडकास्ट आज 23 अगस्त को शाम 5.20 बजे से शुरू होगा। हालांकि चंद्र की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग भारतीय समयानुसार 18:04 बजे के आसपास होने का अनुमान है, लेकिन इस उपलब्धि से पहले का हर पल दिलचस्प होगा।

मुख्य बातें
  • आज चांद पर होगी चंद्रयान की लैंडिंग
  • शाम 6 बजे के आस-पास हो सकती है लैंडिंग
  • कई तरीकों से आप भी देख सकेंगे लाइव
Chandrayaan 3 Landing Live Tracker, Live Location Status Tracking: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सॉफ्ट लैंडिंग भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल लाने वाली है। इसकी लैंडिंग के साथ ही भारत के नाम स्पेस की दुनिया में एक और रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। सॉफ्ट लैंडिंग को अंजाम देने के लिए विक्रम लैंडर (Vikram Lander) लगातार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की ओर बढ़ रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुताबिक यह मिशन प्लान किए गए कार्यक्रम के हिसाब से आगे बढ़ रहा है। जैसे-जैसे लैंडिंग का समय करीब आ रहा है, वैसे-वैसे ही इसरो कामयाबी के लिए मिशन पर बारीकी से नजर रखे हुए है। आप भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बन सकते हैं। आगे जानिए कैसे।

Chandrayaan 3 Live Tracking

चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइव ट्रैकिंग के लिए आप ISRO की वेबसाइट (isro.gov.in) पर मौजूद इस Youtube Direct Link जा सकते हैं। वहीं आप ISRO Facebook page पर भी जा सकते हैं। इसरो की वेबसाइट पर आपको पल-पल की अपडेट मिल जाएगी। आप डीडी नेशनल टीवी चैनल पर भी चंद्रयान की लैंडिंग का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।
End of Article
काशिद हुसैन author

काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर व...और देखें

Follow Us:
End Of Feed