Crowdstrike Update: क्या आपका लैपटॉप भी अचानक हो रहा है बंद, MS विंडोज हुआ क्राउडस्ट्राइक अपडेट का शिकार

Crowdstrike Update: इस वक्त बहुत से लैपटॉप और कंप्यूटर अचानक ब्लू स्क्रीन के साथ अचानक बंद हो जा रहे हैं। इस प्रक्रिया को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) कहा जा रहा है। क्राउडस्ट्राइक की अपडेट के बाद अचानक लैपटॉप की स्क्रीन ब्लू हो जा रही है और लैपटॉप काम करना बंद कर दे रहा है।

Laptop Blue Screen Error

MS विंडोज हुआ क्राउडस्ट्राइक अपडेट का शिकार

Crowdstrike Update: दुनिया भर के कंप्यूटर और लैपटॉप इस वक्त ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) का शिकार हो रहे हैं। जानी मानी साइबर सिक्योरिटी कंपनी क्राउडस्ट्राइक ने एक अपडेट जारी किया था जिसके बाद MS विंडोज पर चलने वाले सभी कंप्यूटर्स और लैपटॉप अचानक क्रैश कर रहे हैं। लैपटॉप काम करते हुए अचानक बंद हो जा रहे हैं और इसके बाद यूजर्स को एक नीली स्क्रीन दिखाई दे रही है। स्क्रीन पर लिखा हुआ है कि आपका कंप्यूटर किसी समस्या में है और इसे एक रीस्टार्ट की जरूरत है। इस प्रोसेस को ही ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) कहा जा रहा है।

क्राउडस्ट्राइक ( Crowdstrike) ने जारी किया बयान

इस समस्या की बदौलत पूरी दुनिया में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज पर चलने वाले लैपटॉप और कंप्यूटर प्रभावित हुए हैं। क्राउडस्ट्राइक ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए समस्या की जांच शुरू कर दी है। अपनी क्राउडस्ट्राइक के प्रतिनिधि ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हमें बड़े पैमाने पर मौजूद एक समस्या के बारे में पता चला है जो विंडो पर चलने वाली मशीनों में BSOD समस्या को ट्रिगर कर रहा है।

Crowdstrike: समस्या से हैं परेशान, इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप भी अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखें। ध्यान रहे कि आपको किसी भी हालत में खुद से इस समस्या का समाधान करने की कोशिश नहीं करनी है। टेक्निकल अलर्ट जारी होने का इंतजार करें। क्राउडस्ट्राइक फिलहाल इस समस्या के समाधान पर काम कर रहा है और जल्द ही आपको इसके बारे में अपडेट कर दिया जाएगा। BSOD एरर से संबंधित सबसे लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए स्टोरी को फॉलो करते रहें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | टेक एंड गैजेट्स (tech-gadgets News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की ह...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited