Happy Dussehra 2023 Wishes, Shayari: दशहरा पर लगाएं शायरी Images का Status, विजय दशमी की दें शुभेच्छा

Happy Dussehra 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय की विजय के महापर्व 'विजयादशमी' यानी दशहरा की धूम हर तरफ दिखाई दे रही है। आज दशहरा यानी विजय दशमी का धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर आप इन शायरी और तस्वीरों के जरिए भी बधाई संदेश भेज सकते है।

Happy Dussehra (Dasara) 2023 Wishes Images

Happy Dussehra (Dasara) 2023 Wishes Images

Happy Dussehra 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages, Whatsapp Status in Hindi: असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय की विजय के महापर्व 'विजयादशमी' यानी दशहरा की धूम हर तरफ दिखाई दे रही है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। इस दिन रावण का पुतला दहन करने की सदियों पुरानी परंपरा चली आ रही है। विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक कथा अनुसार इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था और मां भगवती ने नौ रात्रि और दस दिनों के युद्ध के बाद महिषासुर का वध कर देवता और पृथ्वी लोक को उसके अत्याचार से बचाया था। आज दशहरा यानी विजय दशमी का धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर आप इन शायरी और तस्वीरों के जरिए भी बधाई संदेश भेज सकते है। 9 दिनों की नवरात्रि की समाप्ति के साथ ठीक अगले दिन दशहरे का पावन पर्व मनाया जाता है। आप इस मौके पर शायरी के जरिए भी अपनों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Happy Dussehra 2023 Wishes in Hindi

राम होने में या रावण में है अंतर इतना,
एक दुनिया को ख़ुशी दूसरा गम देता है,
हम ने रावण को बरस दर बरस जलाया है,
कौन है वो जो इसे फिर से जन्म देता है.
- डॉ. कुमार विश्वास
दशहरा एक उम्मीद जगाता है,
बुराई के अंत की याद दिलाता है,
जो चलता है सत्य की राह पर
वो विजय का प्रतीक बन जाता हैं
हैप्पी दशहरा 2023

Happy Dussehra Wishes in Hindi

आज की नई सुबह बेहद सुहानी हो जाए
दुखों की सारी कड़वाहट पुरानी हो जाए
दे बेशुमार खुशियां यह दशहरा आपको
हर प्यारी खुशी आपकी दीवानी हो जाए
हैप्पी दशहरा 2023
दशहरा सच पर झूठ की विजय का त्यौहार है
इसकी खुशिमयां बेशुमार और अपरंपार हैं
आप पर हो प्रभु राम की कृपा की बारिश
हर नाउम्मीद इंसान के वही तो पालनहार हैं
हैप्पी दशहरा 2023

Happy Dussehra whatsapp status

हर पल हो आपका जीवन सुनहरा,
घर आपके रहे सदा खुशियों का पहरा,
रहें आप कहीं भी इस जहान में
मुबारक हो आपको यह पावन दशहरा
हैप्पी दशहरा 2023
यही संदेश देता है दशहरा सबका मन भावन
विजयदशमी में राघव फिर धराशायी करें रावण
हैप्पी दशहरा 2023

Happy Dussehra 2023 Poems in Hindi

निर्बल का बल राम हैं, निर्धन का धन भी राम
रावण वह है, जो कभी ना आया किसी के काम
हैप्पी दशहरा 2023
चाँद की चाँदनी शरद की बहार
फूलों की खुशबू अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको विजयादशमी का त्योंहार
सदा खुश रहें आप और आपका परिवार
हैप्पी दशहरा 2023
कभी भी आप पर पड़े न दुख का साया
प्रभु राम की कृपा का ऐसा असर रहे छाया
हरदम धन धान्य रहे आपका अंगना
विजयादशमी यही है हमारी मनोकामना
हैप्पी दशहरा 2023

Happy Dussehra Hindi Wishes Shayari

सत्य स्थापित करके इस देश से बुराई को मिटना होगा
रावण का दहन करने आज फिर राम को आना होगा
हैप्पी दशहरा 2023
दशहरा का पर्व है अच्छाई का प्रतीक
बुराई की राह पर चलकर हार है निश्चित
इस संदेश को करो अपने जीवन में शामिल
हैप्पी दशहरा 2023
ज्योत से ज्योत जगाते चलो
प्रेम की गंगा बहाते चलो राह में
दीन दुखी को गले लगाते चलो
दिन आएगा सबका सुनहरा
मेरी तरफ से शुभ दशहरा
बुराई को खुद से और इस देश से दूर भगाओ
अच्छाई को अपने जीवन में अपनाओ
रावण को जलाओ और और भ्रष्टाचार मिटाओ
प्रगति के पथ पर भारत देश को आगे बढ़ाओ
हैप्पी दशहरा 2023
ज्योत से ज्योत जगाते चलो
प्यार की गंगा बहाते चलो
राह में आए जो दिन दुखी
सबको गले से लगाते चलो
दिन आएगा सबका सुनहरा
मेरी तरफ से हैप्पी दशहरा
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | टेक एंड गैजेट्स (tech-gadgets News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN टेक डेस्क author

    देश-दुनिया में टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर खबर हम आपको यहां देते हैं। स्मार्टफोन से लेकर गैजेट्स और बाकी तमाम जानकारी हम आपको लगातार देंगे।और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited