Happy Eid 2024 WhatsApp sticker: अपने शब्दों में भरना चाहते हैं जज्बात तो इन व्हाट्सएप स्टीकर से कहें 'ईद मुबारक', ऐसे करें डाउनलोड

Happy Eid 2024 WhatsApp sticker GIF Free: माह-ए-रमजान खत्म होते ही हर किसी को ईद-उल-फितर का इंतजार होता है। चांद का दीदार होते ही सभी अपनों को चांद मुबारक और ईद मुबारक (eid mubarak Wishes) कहकर बधाई देते हैं।

Happy Eid 2024 WhatsApp sticker

Happy Eid 2024 WhatsApp sticker

Happy Eid 2024 WhatsApp sticker GIF Free: रमजान के पाक महीने के बाद देशभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस पर्व को दुनियाभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो प्रेम और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। ईद पर लोग अपने परिवारों, दोस्तों और समुदायों से मिलते हैं और सामूहिक प्रार्थनाओं में शामिल होते हैं। यदि आप भी ईद की मुबारकबाद खास बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम ईद के लिए खास व्हाट्सएप स्टिकर्स डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।

Happy Eid 2024 WhatsApp stickers: ईद पर व्हाट्सएप स्टिकर डाउनलोड करने के स्टेप

  • यदि आप ईद के मौके पर व्हाट्सएप स्टिकर भेजना चाहते हैं तो उसके लिए यह तरीका अपना सकते हैं।
  • सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करें और चैट बॉक्स में जाएं, जिसे आप ईद 2024 (Eid 2024) स्टिकर भेजना चाहते हैं।
  • अब कीबोर्ड से इमोजी सेक्शन में जाएं और यहां से स्टिकर पर टैप करें।
  • सर्च बॉक्स से ईद 2024 (Eid 2024) लिखें और सर्च करें।
  • इसके बाद अपनी पसंद का स्टिकर पैक चुने और जोड़ लें।
  • इस तरह आप ईद 2024 स्टिकर के साथ दोस्तों-फैमिली मेंबर्स को विश कर सकते हैं।

Happy Eid 2024 WhatsApp stickers: स्टिकर ऐप से काम होगा आसान

  • यदि आपको अलग से स्पेशल स्टिकर पैक डाउनलोड करना है तो आप स्टिकर ऐप की भी मदद ले सकते हैं।
  • फोन में गूगल प्ले स्टोर सबसे पहले ओपन करें और 'ईद 2024 स्टिकर' लिख कर सर्च करें।
  • अब अपनी पसंद का कोई ऐप डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।
  • इसके बाद ऐप ओपन करें और स्टिकर पैक चुनें।
  • एड टू व्हाट्सएप आइकन को सिलेक्ट करें।
  • अब व्हाट्सएप ओपन करें और इमोजी सेक्शन में जाएं।
  • स्टिकर लिस्ट में से कोई भी पैक चुनें और भेज दें।
  • ये प्रोसेस आप फेसबुक, इंस्टाग्राम और Sharechat के लिए भी अपना सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | टेक एंड गैजेट्स (tech-gadgets News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

Vishal Mathel author

विशाल मैथिल, टाइम्स नाउ नवभारत ( Timesnowhindi.com) में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर नवंबर 2023 से जुड़ें हैं। इससे पहले वह दैनिक भास्कर, अमर उजाला मध्यप्रद...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited