Happy Lohri 2024 Wishes: व्हाट्सएप पर दें लोहड़ी 2024 की शुभकामनाएं, यहां मिलेंगे स्पेशल मैसेज, स्टेटस, स्टिकर और फोटो-वीडियो
Happy Lohri 2024 Wishes In Hindi:आओ रल मिलकर भंगड़ा पाइए। नच नच के अज धरती हिलाइए। साथ रल मिल के खुशियां मनाइए। लोहड़ी दा त्यौहार मनाइए। हैप्पी लोहड़ी!!



Happy Lohri 2024 Wishes In Hindi
Happy Lohri 2024 Wishes In Hindi: लोहड़ी एक लोकप्रिय त्योहार है जो पूरे भारत में विशेषकर उत्तर भारतीय राज्यों में सिखों और हिंदुओं के बीच बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। यह त्योहार फसल के मौसम की शुरुआत और सर्दियों की फसलों के पकने का प्रतीक है। इस साल लोहड़ी दो दिन यानी 13 या 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। लोहड़ी परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के बीच मनाई जाती है। लेकिन आप घर से दूर हैं तो सोशल मीडिया के जरिए भी लोहड़ी मना सकते हैं। आप व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शुभकामनाओं, मैसेज, स्टेटस अपडेट, स्टिकर, फोटो और वीडियो के साथ लोहड़ी 2024 का जश्न मना सकते हैं। हम लोहड़ी 2024 के लिए शुभकामनाएं, फोटो,वीडियो स्टेटस और स्टिकर डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं।
Happy Lohri 2024 Wishes In Hindi: व्हाट्सएप पर ऐसे भेजें हैप्पी लोहड़ी 2024 स्टिकर
- जिस व्हाट्सएप चैट या ग्रुप पर स्टिकर भेजना है उस पर जाएं।
- इमोजी आइकन टैप करें और "एड" को सिलेक्ट करें।
- स्टिकर पैक के आगे "डाउनलोड" पर टैप करें।
- आप लोहड़ी स्टिकर 2024 लिखकर सर्च करें।
- ग्रीम चेकमार्क आने का मतलब है कि स्टिकर डाउनलोड हो गए हैं।
- अब चैट में वापस टैप करें।
- स्टिकर भेजने के लिए इमोजी से स्टिकर पर टैप करें।
- आप जो स्टिकर चाहते हैं उसे चुनें और यह एक टैप से भेज दिया जाएगा।
व्हाट्सएप पर हैप्पी लोहड़ी 2024 स्टिकर का दूसरा तरीका
आप Google Play स्टोर से व्हाट्सएप के लिए लोहड़ी स्टिकर 2024 पैक भी डाउनलोड कर सकते हैं।
हैप्पी लोहड़ी 2024 व्हाट्सएप जीआईएफ कैसे भेजें
व्हाट्सएप पर GIF भेजने के लिए व्हाट्सएप चैट्स में जाएं (जहां आप GIF भेजना चाहते हैं)। स्माइली फेस आइकन टैप करें, फिर "GIF" पर जाएं। अपनी पसंद का GIF चुनें। आप यहां पर सर्च भी कर सकते हैं। अंत में, सेंड बटन पर टैप करें।
Happy Lohri 2024 Whatsapp Status Video: वीडियो स्टेटस से दें लोहड़ी की बधाई
हैप्पी लोहड़ी 2024 पर व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस के जरिए शुभकामनाएं देना सबसे बढ़िया ऑप्शन है। लोहड़ी के लिए स्पेशल वीडियो स्टेटस डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर Happy Lohri 2024 Video सर्च करना है। अब यहां आपको कई सारे स्टेटस ऐप दिख जाएंगे। सबसे अच्छी रेटिंग और रिव्यू वाले ऐप को डाउनलोड कर दें।
- अब ऐप ओपन करें और सर्च बॉक्स में हैप्पी लोहड़ी 2024 लिखें और सर्च करें।
- यहां आपको लोहड़ी के लिए कई सारी स्पेशल वीडियो मिल जाएंगी।
- अपनी पसंद की वीडियो डाउनलोड करें और स्टेटस पर लगा दें।
- यदि आप वीडियो डाउनलोड नहीं करना चाहते है तो सीधे शेयर ऑप्शन पर जाकर व्हाट्सएप स्टेटस पर भी वीडियो लगा सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। टेक एंड गैजेट्स (Tech-gadgets News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
विशाल मैथिल, टाइम्स नाउ नवभारत ( Timesnowhindi.com) में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर नवंबर 2023 से जुड़ें ...और देखें
Reliance Jio लाया नया रिचार्ज प्लान, 336 दिन अनलिमिटेड कॉल्स और 24GB इंटरनेट बस इतने में
Apple ने भारत में लॉन्च किया iPhone 16E, जानिए सबसे सस्ते मॉडल की कीमत और फीचर्स
Elon Musk AI Grok 3: एलन मस्क ने लॉन्च किया धरती का सबसे स्मार्ट एआई ग्रोक 3, X के सभी यूजर्स के लिए फ्री
Smartphone Exports: जनवरी में मोबाइल निर्यात से देश ने कमाए 25000 करोड़ रु, अप्रैल-जनवरी में टोटल एक्सपोर्ट पहुंचा 1.55 लाख करोड़ रु
iPhone SE 4: क्या 19 फरवरी को लॉन्च होगा iPhone SE 4? जानें किस तरह के मिलेंगे फीचर्स और अपग्रेड्स
Saharanpur: मकान का लेंटर गिरने से दर्दनाक हादसा, मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत; 4 घायल
ओडिशा के खोरधा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर, तीन लोगों की मौत
भारत-बांग्लादेश दोनों को हुई USAID से फंडिंग, ट्रंप ने फिर मचाई सनसनी, बोले -'मैं भी वोटर टर्नआउट बढ़ाना चाहता हूं'
AIBE 19 2024: एआईबीई रिजल्ट जल्द, देखें विभिन्न श्रेणियों के लिए पिछले वर्ष के कट-ऑफ
प्लेन में मिली टूटी सीट तो एयर इंडिया पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, कहा- धारणा थी कि टाटा के हाथ में सेवा बेहतर हुई होगी लेकिन...
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited