Holi 2024 WhatsApp Stickers: होली को और भी रंगीन बना देंगे ये स्पेशल व्हाट्सएप स्टिकर्स, जानें डाउनलोड करने और भेजने का तरीका

Holi 2024 WhatsApp Stickers: इस साल होली पर कई शानदार व्हाट्सएप स्टिकर्स (WhatsApp Stickers) यूजर्स की मौज को दोगुना करने के लिए तैयार हैं। यदि आप भी होली की शुभकामनाओं में मजेदार होली स्टिकर्स शामिल करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है।

Holi 2024 WhatsApp Stickers

Holi 2024 WhatsApp Stickers

Holi 2024 WhatsApp Stickers: व्हाट्सएप पर रंगीन स्टिकर की शुरुआत के साथ डिजिटल वर्ल्ड में उत्सव की शुभकामनाएं भेजना और अधिक रोमांचक हो गया है। ये स्टिकर होली सहित विभिन्न कार्यक्रमों का जश्न मनाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। अब होली 2024 पर भी कई शानदार व्हाट्सएप स्टिकर्स (WhatsApp Stickers) यूजर्स की मौज को दोगुना करने के लिए तैयार हैं। इस साल 25 मार्च को होली मनाई जा रही है। यदि आप भी होली की शुभकामनाओं में मजेदार होली स्टिकर्स (Holi Stickers) शामिल करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम होली 2024 (Holi 2024) पर स्पेशल स्टिकर्स डाउनलोड करने का तरीका बताएंगे। चलिए जानते हैं।

Holi 2024 WhatsApp Stickers: व्हाट्सएप स्टिकर डाउनलोड करने के स्टेप

  • यदि आप सिर्फ व्हाट्सएप पर होली 2024 स्टिकर भेजना चाहते हैं तो उसके लिए यह तरीका अपना सकते हैं।
  • सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करें और चैट बॉक्स में जाएं, जिसे आप होली 2024 (Holi 2024) स्टिकर भेजना चाहते हैं।
  • अब कीबोर्ड से इमोजी सेक्शन में जाएं और यहां से स्टिकर पर टैप करें।
  • सर्च बॉक्स से होली 2024 (Holi 2024) लिखें और सर्च करें।
  • इसके बाद अपनी पसंद का स्टिकर पैक चुने और जोड़ लें।
  • इस तरह आप होली 2024 स्टिकर के साथ दोस्तों-फैमिली मेंबर्स को विश कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Holi 2024 WhatsApp Video Status: दोस्तों-रिश्तेदारों के लिए स्टेटस पर लगाएं ये खास वीडियो मैसेज, दिन बन जाएगा यादगार

Holi 2024 Whatsapp Stickers GIF: स्टिकर ऐप से काम होगा आसान

  • यदि आपको अलग से स्पेशल स्टिकर पैक डाउनलोड करना है तो आप स्टिकर ऐप की भी मदद ले सकते हैं।
  • फोन में गूगल प्ले स्टोर सबसे पहले ओपन करें और 'होली 2024 स्टिकर' लिख कर सर्च करें।
  • अब अपनी पसंद का कोई ऐप डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।
  • इसके बाद ऐप ओपन करें और स्टिकर पैक चुनें।
  • एड टू व्हाट्सएप आइकन को सिलेक्ट करें।
  • अब व्हाट्सएप ओपन करें और इमोजी सेक्शन में जाएं।
  • स्टिकर लिस्ट में से कोई भी पैक चुनें और भेज दें।
  • ये प्रोसेस आप फेसबुक, इंस्टाग्राम और Sharechat के लिए भी अपना सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | टेक एंड गैजेट्स (tech-gadgets News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Vishal Mathel author

विशाल मैथिल, टाइम्स नाउ नवभारत ( Timesnowhindi.com) में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर नवंबर 2023 से जुड़ें हैं। इससे पहले वह दैनिक भास्कर, अमर उजाला मध्यप्रद...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited