Merry Christmas 2023 Stickers Wallpapers: व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के लिए सबसे बढ़िया क्रिसमस 2023 स्टिकर-वॉलपेपर, ऐसे करें डाउनलोड

Merry Christmas 2023 Stickers Wallpapers (मेरी क्रिसमस 2023 स्टिकर वॉलपेपर): हर साल की तरह इस साल भी दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जा रहा है। यदि आप सोशल मीडिया के जरिए अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम कुछ शानदार तरीके बता रहे हैं।

Merry Christmas 2023 Stickers Wallpapers: व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के लिए सबसे बढ़िया क्रिसमस 2023 स्टिकर-वॉलपेपर, ऐसे करें डाउनलोड
Merry Chirstmas 2023 Stickers Wallpapers (मेरी क्रिसमस 2023 स्टिकर वॉलपेपर): मेरी क्रिसमस 2023! भारत सहित दुनियाभर में आज क्रिसमस मनाया जा रहा है। मान्यता है कि ईसा मसीह ईश्वर के पुत्र हैं और क्रिसमस उनके जन्म की याद में मनाया जाता है। अंग्रेजी में क्रिसमस का अर्थ है "मसीह के दिन सामूहिक प्रार्थना"। आज के दिन क्रिसमस ट्री लगाना, दावत का आनंद लेना और गिफ्ट देना अच्छा माना जाता है। ऐसे में यदि आप सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को मेरी क्रिसमस कहना चाहते हैं (Merry Christmas 2023 Wishes) तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मेरी क्रिसमस 2023 के स्टिकर-वॉलपेपर डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं। चलिए जानते हैं।

क्रिसमस संबंधी ये खबरें भी हैं काम की

Merry Christmas 2023 Stickers: ऐसे डाउनलोड करें स्टिकर

मेटा के इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप पर स्टिकर डाउनलोड करने के लिए कई तरीके हैं। आप गूगल कीबोर्ड की मदद से भी स्टिकर मेरी क्रिसमस 2023 के स्टिकर डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही आप सीधे व्हाट्सएप ऐप के स्टीकर सेक्शन से भी सर्च करके मेरी क्रिसमस स्टिकर खोज सकते हैं। आप स्पेशल स्टिकर वाले थर्ड पार्टी ऐप से भी स्टिकर डाउनलोड कर सकते हैं। हम यहां सीधे व्हाट्सएप ऐप से स्टिकर डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।
  • व्हाट्सएप ऐप ओपन करें और किसी भी चैट बॉक्स में जाकर स्टिकर आइकन पर टैप करें।
  • अब यहां ढेर सारे स्टिकर पैक देखने के लिए प्लस आइकन पर टैप करें और मेरी क्रिसमस 2023 सर्च करें ।
  • तब तक स्क्रॉल करें जब तक आपको सही मेरी क्रिसमस 2023 के लिए स्टिकर पैक न मिल जाए।
  • अपनी पसंद का स्टिकर मिलने पर उसे डाउनलोड और सेव कर लें।
  • स्क्रीन के नीचे, 'गेट मॉर स्टिकर' पर टैप करें और अपनी पसंद के स्टिकर भेजकर क्रिसमस को खास बनाएं।

Merry Christmas 2023 Wallpapers: सोशल मीडिया स्टेटस और वॉलपेपर

मेरी क्रिसमस 2023 के लिए आप वॉलपेपर वाले एप की मदद ले सकते हैं। आपको गूगल प्ले स्टोर पर मेरी क्रिसमस 2023 वॉलपेपर लिखकर सर्च करना है और ज्यादा रेटिंग और अच्छे रिव्यू वाले ऐप को डाउनलोड कर लें। अब ऐप पर अपनी पसंद का मेरी क्रिसमस 2023 चुने और सीधे व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर कर दें। इसी तरह आप वीडियो स्टेटस के लिए भी वीडियो स्टेटस ऐप की मदद ले सकते हैं।

Christmas songs: क्रिसमस सॉन्ग

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | टेक एंड गैजेट्स (tech-gadgets News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Vishal Mathel author

विशाल मैथिल, टाइम्स नाउ नवभारत ( Timesnowhindi.com) में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर नवंबर 2023 से जुड़ें हैं। इससे पहले वह दैनिक भास्कर, अमर उजाला मध्यप्रद...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited