Mission chandrayaan-3: इसरो को मिली बड़ी सफलता, चंद्रयान-3 का लैंडर अहम परीक्षण में पास
Mission chandrayaan-3: इसरो ने कहा कि अंतरिक्ष वातावरण में उपग्रह उप-प्रणालियों की कार्यक्षमता और अपेक्षित विद्युत चुम्बकीय स्तरों के साथ उनकी अनुकूलता सुनिश्चित करने के वास्ते उपग्रह अभियान के लिए ईएमआई/ईएमसी परीक्षण किया जाता है। इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 के लैंडर के ईएमआई/ईएमसी परीक्षण के दौरान यह सभी आवश्यक संचालन मानकों पर खरा उतरा है। इसने कहा कि प्रणालियों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा।

चंद्रयान 3 की जारी है तैयारियां
Mission chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा कि ‘चंद्रयान-3’ के ‘लैंडर’ का एक प्रमुख परीक्षण ‘इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक इंटरफेरेंस/इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक कम्पैटिबिलिटी’ (ईएमआई/ईएमसी) सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। यह परीक्षण 31 जनवरी से दो फरवरी के बीच यू.आर. राव उपग्रह केंद्र में किया गया।
इसरो ने क्या कहा
इसरो ने कहा कि अंतरिक्ष वातावरण में उपग्रह उप-प्रणालियों की कार्यक्षमता और अपेक्षित विद्युत चुम्बकीय स्तरों के साथ उनकी अनुकूलता सुनिश्चित करने के वास्ते उपग्रह अभियान के लिए ईएमआई/ईएमसी परीक्षण किया जाता है। इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 के लैंडर के ईएमआई/ईएमसी परीक्षण के दौरान यह सभी आवश्यक संचालन मानकों पर खरा उतरा है। इसने कहा कि प्रणालियों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा।
मिशन का लक्ष्य
मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की संरचना को बेहतर ढंग से समझना है। इसरो ने मिशन के लिए तीन मुख्य उद्देश्य निर्धारित किए हैं, जिसमें चंद्रमा की सतह पर एक सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग करना, चंद्रमा पर रोवर की घूमने की क्षमताओं का प्रदर्शन करना और इन-सीटू वैज्ञानिक अवलोकन करना शामिल है।
कहानी मिशन चंद्रयान-2 की
वर्ष 2019 में चंद्रयान-2 के जरिये चंद्रमा की सतह पर रोवर उतारने का भारत का पहला प्रयास उस समय विफल हो गया था, जब यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।चंद्रयान-3 के जून में प्रक्षेपित होने की संभावना है। इसकी तैयारियों में इसरो जुटा हुआ है और लगातार परीक्षण कर रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | टेक एंड गैजेट्स (tech-gadgets News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

AI तकनीकी दुनिया का भविष्य- ET Now Business Conclave And Awards 2025 में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर

iPhone 17 Pro Max: अब तक का सबसे बड़ा कैमरा बदलाव! नई लीक में बड़ा खुलासा

Grok 3 AI: एलन मस्क ने लॉन्च किया वॉयस फीचर बीटा वर्जन, ये यूजर्स उठा सकते हैं लाभ

जल्द भारत आ रहा Apple का AI, जानें कौन से फीचर्स होंगे शामिल, क्या कुछ होगा खास

‘भारत को लक्ष्य करना है हासिल, तो….’, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने रिन्यूएबल एनर्जी पर क्या कुछ कहा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited