Tech Layoffs: 2024 के पहले महीने में दुनिया भर में 30 हजार से अधिक टेक कर्मचारियों की गईं नौकरियां, छंटनी का सिलसिला जारी

Tech Layoffs In January 2024: उपभोक्ता रोबोट बनाने वाली कंपनी आईरोबोट ने लगभग 350 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है, जो उसके कार्यबल का लगभग 31 प्रतिशत है और इसके संस्थापक और सीईओ, कॉलिन एंगल भी पद छोड़ देंगे।

Tech Layoffs

Tech Layoffs In January 2024: तकनीकी कर्मचारियों के लिए वर्ष 2024 की शुरुआत सही नहीं रही है। दरअसल, साल के पहले महीने यानी जनवरी में ही 122 से अधिक टेर कंपनियों और स्टार्टअप ने 30 हजार से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। नौकरियों में कटौती लगातार जारी है। छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट लेऑफ्सडॉटफाई के आंकड़ों के अनुसार, 122 टेक कंपनियों ने (3 फरवरी तक) 31,751 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।
संबंधित खबरें
संबंधित खबरें

दुनिया भर में गई नौकरियां

दुनिया भर में स्टार्टअप समेत टेक कंपनियों ने 2022 और 2023 में 425,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया, जबकि इसी समय सीमा में भारत में 36,000 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया।
संबंधित खबरें
End Of Feed